रक्षा बंधन 2022 पर 10 वाक्य

रक्षा बंधन 2022 पर 10 वाक्य : 10 Lines on Raksha Bandhan 2022 in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘रक्षा बंधन 2022 पर 10 वाक्य’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप रक्षा बंधन 2022 पर 10 वाक्य से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
रक्षा बंधन 2022 पर 10 वाक्य : 10 Lines on Raksha Bandhan 2022 in Hindi
इस लेख में हमनें आपके साथ रक्षा बंधन 2022 पर 10 वाक्य साझा किये है, जो कि सामूहिक रूप से निम्नलिखित है:-
10 Lines on Raksha Bandhan 2022 in Hindi – Set 1

- रक्षाबंधन भाई व बहन का त्यौहार है।
- रक्षाबंधन हिन्दू धर्म का एक प्रमुख त्यौहार है।
- रक्षाबंधन का अर्थ:- रक्षा के लिए बांधा गया बंधन है।
- यह त्यौहार प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।
- इस पवित्र त्यौहार के दिन बहन अपने भाई को प्यार की डोर की राखी बांधती है।
- राखी बांधने के पश्चात भाई अपनी बहन को जीवनभर रक्षा का वचन देता है।
- इस त्यौहार पर भाई अपनी बहन को उपहार स्वरूप कुछ भेंट भी देता है।
- इस त्यौहार को पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।
- बहन का प्यार किसी दुआ से कम नही होता है।
- यह रिश्ता भाई-बहन के प्रेम को और अधिक मजबूत करता है।
10 Lines on Raksha Bandhan 2022 in Hindi – Set 2

- रक्षाबंधन का त्यौहार प्यार का अटूट बंधन दर्शाता है।
- इस दिन बहन अपने भाई को विभिन्न प्रकार के पकवान खिलाती है।
- इसे भारत के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरीक़े से मनाया जाता है।
- रक्षाबंधन में रक्षा सूत्र अर्थात राखी का बहुत अधिक महत्व होता है।
- इसे प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
- इसे श्रावण माह में मनाए जाने के कारण इसे श्रावणी (सावनी) या सलूनों के नाम से भी जाना जाता है।
- राखी कच्चे सूत जैसी सस्ती वस्तु से लेकर रंगीन कलावे, रेशमी धागे, तथा सोने-चाँदी जैसी मँहगी वस्तुओं से भी बनाई जा सकती है।
- रक्षाबंधन में रक्षा का अर्थ “सुरक्षा” तथा बंधन का अर्थ “बाध्य” से है।
- रक्षाबन्धन का संबंध राजा बलि की कथा से जोड़ा जाता है।
- यह त्यौहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है।
10 Lines on Raksha Bandhan 2022 in Hindi – Set 3

- रक्षा बंधन का त्यौहार भारत वर्ष में एक प्रसिद्ध त्यौहार है।
- इस दिन महिलाएं व लड़कियां सुबह नहा-धोकर पूजा की थाली को सजाती है।
- इस थाली में मुख्यतः रोली या हल्दी, चावल, दीपक, मिठाई के साथ राखी को रखा जाता है।
- लड़के और पुरुष एक जगह पर तैयार होकर टीका करवाने के लिये पूजा करवाते है।
- इसमे अभीष्ट देवता की पूजा को शुभ माना जाता है।
- इसके पश्चात भाई को शुभ-मुहूर्त पर राखी बांधी जाती है।
- इस त्यौहार पर पूरा परिवार एकत्रित हो जाता है।
- रक्षाबंधन पर बहनों के व्रत रखने की भी परंपरा है।
- रक्षाबंधन पर कुछ प्रसिद्ध पकवान जैसे:- घेवर, शकरपारे, नमकपारे और घुघनी बनाये जाते है।
- यह त्यौहार मुख्य रूप से हिन्दू व जैन धर्म में मनाया जाता है।
यें भी पढ़ें:-
रक्षा बंधन 2022 के लिए ड्राइंग
रक्षा बंधन 2022 के लिए सुविचार
रक्षा बंधन 2022 के लिए शायरियां
रक्षा बंधन 2022 पर बहन के लिए उपहार
रक्षा बंधन 2022 के लिए शुभकामनाएँ संदेश
रक्षा बंधन 2022 शुभ-मुहूर्त, भद्रा काल, तिथि, दिनांक तथा समय
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।