आकाश का पर्यायवाची शब्द क्या है?

Aakash Ka Paryayvachi Shabd in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘आकाश का पर्यायवाची शब्द’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप आकाश का पर्यायवाची शब्द से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
वर्तमान समय में विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं में हिंदी व्याकरण से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे जाते है। उदाहरण के तौर पर:- विलोम शब्द, पर्यायवाची शब्द, संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, विशेषण, अलंकार, आदि।
वर्तमान समय में एक विद्यार्थी को हिंदी विषय की परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होने के लिए हिंदी व्याकरण का ज्ञान होना अनिवार्य है।
आज इस बेहद उपयोगी एवं महत्वपूर्ण लेख में हमनें हिंदी व्याकरण के एक विषय “आकाश का पर्यायवाची शब्द” के बारे में जानकारी प्रदान की है।
आकाश का पर्यायवाची शब्द के बारे में परीक्षाओं में सबसे अधिक प्रश्न पूछा जाता है। इसलिए, हमने यह लेख आपके साथ साझा किया है।
पर्यायवाची शब्द किसे कहते है?
समान अर्थ व्यक्त करने वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते है l इसके प्रयोग से भाषा में सुंदरता और चमक पैदा हो जाती हैl पर्यायवाची शब्द से विद्यार्थियों का शब्द भंडार भरता है l
अन्य शब्दों में ‘पर्याय’ शब्द का अर्थ ‘समान‘ तथा ‘वाची’ शब्द का अर्थ ‘बोले जाने वाले‘ होता है अर्थात जिन शब्दों का अर्थ एक जैसा होता है, उन्हें ‘पर्यायवाची शब्द’ कहते है।
आकाश का पर्यायवाची शब्द क्या है? : Aakash Ka Paryayvachi Shabd in Hindi
शब्द | पर्यायवाची/समानार्थी शब्द |
---|---|
आकाश | नभ, गगन, अम्बर, व्योम, अनन्त, आसमान, अंतरिक्ष, अभ्र, दिव, पुष्कर, विष्णुपद, सारंग, फलक |
Aakash | Nabh, Gagan, Ambar, Vyom, Anant, Aasman, Antariksh, Abhra, Div, Pushkar, Vishnupad, Sarang, Falak |
Sky | Azure, Heavens, Welkin, Empyrean, Vault, Firmament |
आकाश का पर्यायवाची शब्द का वाक्य में प्रयोग
दुबई की बुर्ज खलीफा ईमारत आकाश से बातें करती है। |
दिन की रोशनी में आकाश गहरे नीले रंग के जैसा दिखाई देता है। |
रात के समय हमें आकाश तारों से भरा हुआ काले रंग का सतह जैसा जान पड़ता है। |
कईं बार आकाश का रंग पीला व लाल भी दिखाई देता है। |
आकाश का रंग उसका अपना नहीं होता है। सूर्य से आने वाला प्रकाश जब आकाश में उपस्थित धूल आदि से मिलता है, तो आकाश का रंग नीला दिखाई देता है। |
आकाश के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग
आज आसमान का रंग नीला है। |
रात में अम्बर में तारें चमकते हुए प्रतीत होते है। |
आज नभ में काले बादल उमड़ रहे है। |
अमेरिका में सभी ईमारतें गगन को चूमती है। |
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।