अमेज़न का मालिक कौन है? पूरी जानकारी

अमेज़न का मालिक कौन है? : Amazon Owner Name in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘अमेज़न का मालिक कौन है?’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप अमेज़न का मालिक कौन है? से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
अमेज़न का मालिक कौन है? : Amazon Owner Name in Hindi
वर्तमान समय में लोग अपने घरों से बाहर जाकर खरीददारी करने के बजाय घर पर बैठे-बैठे समान खरीदना पसंद करते है, जिससे लोगों को अपने घर पर ही अच्छी वस्तुएं प्राप्त हो जाती है, जिससे उनके समय की काफी बचत होती है।
इसके साथ ही वर्तमान समय के व्यापारी भी ऑनलाइन माध्यम से अपने व्यापार को बढ़ाना चाहते है। इससे वें कम समय में अधिक ग्राहकों तक पहुँच सकते है, लेकिन इसके लिए एक माध्यम की आवश्यकता होती है, जो व्यापारी से सामान को लेकर ग्राहक तक पहुंचाएं।
अमेज़न कंपनी के मालिक ने लोगों की इसी परेशानी को समझकर दूर किया है। इस लेख में हम आपको अमेज़न कंपनी के मालिक के नाम व उनसे संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है।
अमेजन कंपनी विश्व की सबसे बड़ी ऑनलाइन इंटरनेट कंपनी है। अमेज़न कंपनी के मालिक का नाम जेफ बेजोस (Jeff Bezos) है। जेफ बेजोस (Jeff Bezos) विश्व के सबसे अमीर (धनी) व्यक्तियों में से एक है।
हाल ही में फ़ोर्ब्स के द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार एलोन मस्क के बाद दूसरे सबसे अमीर आदमी जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ही है, जिनकी कुल संपत्ति 205 बिलियन डॉलर है।
जेफ़ बेजोस का जन्म 12 जनवरी 1964 को अमेरिका के Albuquerque, New Mexico में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा प्रिंसटोन यूनिवर्सिटी से पूरी की। जिसके बाद उन्होंने अमेरिका में ही कुछ समय तक नौकरी की।
कुछ समय नौकरी करने के बाद उन्होंने ऑनलाइन पुस्तकालय शुरू करने के बारे में सोचा। जिसके लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी। उन्हें उस समय ऑनलाइन शॉपिंग में अच्छा भविष्य दिखाई दिया।
जिसके बाद उन्होंने अमेज़न की शुरुआत की। शुरूआत में वह सिर्फ पुस्तकें दिया करते थे। अमेज़न की शुरुआत उन्होंने एक छोटे से गेराज से की।
उस समय उन्होंने सिर्फ 3 कंप्यूटर व कुछ लोगों के साथ मिलकर यह कार्य शुरू किया। धीरे-धीरे उन्हें इसमें काफी विशाल बाजार दिखाई देने लगा। जिसके बाद वह अन्य समान भी ऑनलाइन बेचने लगे।
अमेज़न आज एक अंतर्राष्ट्रीय कंपनी है, जो विश्व के बहुत से देशों में सामान बेचती है। इसका मुख्यालय अमेरिका के Seattle, Washington में स्थित है। जिसका प्रमुख कारण उन्होंने वह बताया कि वहाँ प्रतिभाशाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर बहुत ही आसानी से मिल गए।
वर्तमान समय में अमेज़न कंपनी की कुल कीमत 1.882 खरब (trillion) डॉलर है। जबकि जेफ बेजोस की एक दिन की कमाई लगभग 215 मिलियन डॉलर है।
अमेज़न से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
-
अमेज़न का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
अमेज़न का मुख्यालय “Seattle, Washington, United States” में स्थित है।
-
अमेज़न का मालिक कौन है?
अमेज़न का मालिक जेफ़ बेजोस (Jeff Bezos) है।
-
अमेज़न का ब्रांड अम्बेसडर कौन है?
अमेज़न का ब्रांड अम्बेसडर वरुण धवन (Varun Dhawan) है।
-
अमेज़न का सीईओ कौन है?
अमेज़न का सीईओ एंडी जस्सी (Andy Jassy) है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।