अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा और उदाहरण

Anishchay Vachak Sarvanam Ki Paribhasha in Hindi

अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा : Anishchay Vachak Sarvanam in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा : Anishchay Vachak Sarvanam in Hindi

जिन सर्वनाम शब्दों से किसी निश्चित व्यक्ति अथवा वस्तु का बोध नहीं होता है, उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते है। अनिश्चयवाचक सर्वनाम के अंतर्गत “कोई, कुछ, किसी, कौन, किसने, किन्हीं को, किन्हीं ने, जहाँ, वहाँ,” आदि सर्वनाम शब्द आते है।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण

अनिश्चयवाचक सर्वनाम के सभी उदाहरण निम्न प्रकार है:-

कोई होगा।

उपर्युक्त वाक्य में ‘कोई‘ शब्द का प्रयोग किया गया है। जिससे किसी भी व्यक्ति, स्थान अथवा वस्तु का स्पष्ट रूप से बोध नहीं हो पा रहा है अर्थात ‘कोई‘ शब्द अनिश्चित है और अनिश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरण है।

कुछ तो है।

उपर्युक्त वाक्य में ‘कुछ‘ शब्द का प्रयोग किया गया है। जिससे किसी भी व्यक्ति, स्थान अथवा वस्तु का स्पष्ट रूप से बोध नहीं हो पा रहा है अर्थात ‘कोई‘ शब्द अनिश्चित है और अनिश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरण है।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण
वह कुछ खा रहा है।
कोई तुम्हे बुला रहा है।

उपर्युक्त वाक्य में ‘कुछ‘ तथा ‘कोई‘ सर्वनाम शब्दों में किसी घटना या किसी के होने की स्थिति प्रतीत हो रही है। लेकिन, वास्तविकता निश्चित नहीं हो रही है। अतः उपर्युक्त वाक्य अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण है।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण
कोई कुछ नहीं बोल रहा है।
कोई आ गया तो हम क्या करेंगे?
यहाँ कोई भी हो सकता है।
हमें कुछ करना चाहिए।
कुछ करने से ही कुछ होता है।
कुछ कामों में देरी हो जाती है।
किसी से भी घृणा नहीं करनी चाहिए।
यह बात कौन कह रहा था?
तुम्हें किसने चोट पहुंचाई?
मैं जहाँ जाता हूँ वहाँ तुम आ जाते हो।

नोट:- कभी-कभी कुछ शब्द-समूह भी अनिश्चयवाचक सर्वनाम के रूप में प्रयोग किए जाते है। जैसे:- कुछ-न-कुछ, कोई-न-कोई, सब कुछ, हर कोई, कुछ-कुछ, कुछ भी,” आदि। इसके उदाहरण निम्न प्रकार है:-

सफलता प्राप्त करने के लिए कुछ-न-कुछ करना पड़ता है।
किसी को बिना कुछ किए सब कुछ मिल जाता है।
हर कोई खुशनसीब नहीं होता है।
मेरे पास कुछ भी नहीं है।

निश्चयवाचक सर्वनाम तथा अनिश्चयवाचक सर्वनाम के बीच अंतर

निश्चयवाचक सर्वनाम तथा अनिश्चयवाचक सर्वनाम के मध्य अंतर निम्नलिखित है:-

निश्चयवाचक सर्वनामअनिश्चयवाचक सर्वनाम
निश्चयवाचक सर्वनाम में वक्ता अपने वाक्य में जब किसी व्यक्ति अथवा वस्तु की और इशारा कर रहा है, तो वह निश्चित होता है और उसे पता होता है कि वह किसके बारे में बात कर रहा है।अनिश्चयवाचक सर्वनाम में जो इशारा होता है, वह अनिश्चित होता है तथा बोलने वाला व्यक्ति एक संदेशजनक वाक्य बोलता है।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

  1. अनिश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते है?

    जिन सर्वनाम शब्दों से किसी निश्चित व्यक्ति अथवा वस्तु का बोध नहीं होता है, उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे:- “कोई, कुछ, किसी, कौन, किसने, किन्हीं को, किन्हीं ने, जहाँ, वहाँ,” आदि।

  2. अनिश्चयवाचक सर्वनाम के क्या लक्षण है?

    अनिश्चयवाचक सर्वनाम के लक्षण निम्नलिखित है:-
    कोई, कुछ, किसी, कौन, किसने, किन्हीं को, किन्हीं ने, जहाँ, वहाँ,” आदि।

  3. सार्वनामिक विशेषण और अनिश्चयवाचक सर्वनाम में क्या अंतर है?

    सार्वनामिक विशेषण किसी संज्ञा की विशेषता बताते है। जबकि, अनिश्चयवाचक सर्वनाम का प्रयोग किसी वाक्य में संज्ञा के स्थान पर किया जाता है।
    सार्वनामिक विशेषण का प्रयोग संज्ञा के साथ किया जाता है। जबकि, अनिश्चयवाचक सर्वनाम का प्रयोग संज्ञा के स्थान पर किया जाता है।

  4. “पानी में ‘कुछ’ गिर गया।” वाक्य में कौनसा सर्वनाम है?

    (अ) निजवाचक सर्वनाम
    (ब) निश्चयवाचक सर्वनाम
    (स) अनिश्चयवाचक सर्वनाम
    (द) पुरुषवाचक सर्वनाम
    उत्तर:- अनिश्चयवाचक सर्वनाम

  5. “वहाँ ‘कोई’ रो रहा है।” वाक्य में कौनसा सर्वनाम है?

    (अ) निजवाचक सर्वनाम
    (ब) निश्चयवाचक सर्वनाम
    (स) अनिश्चयवाचक सर्वनाम
    (द) पुरुषवाचक सर्वनाम
    उत्तर:- अनिश्चयवाचक सर्वनाम

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *