अन्य पुरुष की परिभाषा, भेद और उदाहरण

अन्य पुरुष की परिभाषा : Anya Purush in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘अन्य पुरुष की परिभाषा’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप अन्य पुरुष से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
अन्य पुरुष की परिभाषा : Anya Purush in Hindi
जिस तीसरे आदमी के बारे में ‘श्रोता’ तथा ‘वक्ता’ बात करते है, उसे ‘अन्य पुरुष’ कहते है। ‘यह, वह, इन्हें, उन्हें, इसे, उसे, ये, वे, इसने, उसने, इसका, उसका, आपका’, आदि शब्दों का प्रयोग तीसरे व्यक्ति के बारे में बताने के लिए किये जाते है।
अन्य पुरुष के उदाहरण
अन्य पुरुष के उदाहरण निम्नलिखित है:-
अन्य पुरुष के उदाहरण |
---|
वह क्रिकेट काफी अच्छा खेलता है। |
मैंने आपको बताया था, वह पढाई में काफी तेज़ है। |
वह विदेश जाने के सपने देख रहा है। |
उसका सपना एक दिन पूरा होगा। |
इनकी तुममें कोई रूचि नहीं है। |
इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दो। |
उपर्युक्त उदाहरणों में वक्ता ‘वह, उसका, इन्हें’, आदि शब्दों का प्रयोग करके वक्ता ‘श्रोता’ को किसी तीसरे व्यक्ति के बारे में बता रहा है। अतः ये शब्द अन्य पुरुष की श्रेणी में आते है।
कारक तथा वचन के रूप में अन्य पुरुष
कारक तथा वचन के अनुसार अन्य पुरुष के रूप निम्न प्रकार बनते है:-
कारक | एकवचन | बहुवचन |
---|---|---|
कर्ता | वह, उसने | वे, उन्होंने, उन लोगों ने |
कर्म | उसे, उसको | उनको, उन्हें, उन लोगों को |
करण | उससे | उनसे |
संप्रदान | उसे, उसके लिए | उन्हें, उनको, उनके लिए |
अपादान | उससे | उनसे, उन लोगों से |
संबंध | उसका, उसके, उसकी | उनका, उनके, उनकी |
अधिकरण | उसमें, उस पर | उनमें, उन पर, उन लोगों पर |
अन्य पुरुष से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
-
अन्य पुरुष की परिभाषा क्या है?
जिस तीसरे आदमी के बारे में ‘श्रोता’ तथा ‘वक्ता’ बात करते है, उसे ‘अन्य पुरुष’ कहते है। ‘यह, वह, इन्हें, उन्हें, इसे, उसे, ये, वे, इसने, उसने, इसका, उसका, आपका’, आदि शब्दों का प्रयोग तीसरे व्यक्ति के बारे में बताने के लिए किये जाते है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।