अपन्हुति अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण

अपन्हुति अलंकार की परिभाषा : Apanhuti Alankar in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘अपन्हुति अलंकार की परिभाषा’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप अपन्हुति अलंकार से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
अपन्हुति अलंकार की परिभाषा : Apanhuti Alankar in Hindi
अपन्हुति शब्द का अर्थ ‘छिपाव’ एवं ‘छिपाना’ होता है। जब किसी सच्ची बात अथवा वस्तु को छिपाकर उसके स्थान पर किसी झूठी वस्तु की स्थापना की जाती है, तो वहाँ पर ‘अपन्हुति अलंकार’ होता है। यह अलंकार ‘उभयालंकार’ का भी एक अंग है।
अपन्हुति अलंकार के उदाहरण
अपन्हुति अलंकार के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
उदाहरण 1
नहिं पलास के पुहुप ये,
हैं ये जरत अँगार।
स्पष्टीकरण:- उपर्युक्त पंक्ति में पलाश-पुष्प का निषेध कर जलते अंगार की स्थापना की गई है। अतः यहाँ पर ‘अपन्हुति अलंकार’ है।
उदाहरण 2
सुनहु नाथ रघुवीर कृपाला,
बन्धु न होय मोर यह काला।
स्पष्टीकरण:- उपर्युक्त पंक्ति में ‘सुग्रीव’ भगवान श्रीराम जी से कहते है:- प्रभु मैंने तो आपसे पहले ही कहा था कि बालि मेरा भाई नही मेरा काल है। यहाँ पर बालि की तुलना भाई को निषेध करके काल से की गई है। अतः यहाँ पर ‘अपन्हुति अलंकार’ है।
अपन्हुति अलंकार के भेद
अपन्हुति अलंकार के कुल 2 भेद है, जो कि निम्नलिखित है:-
अपन्हुति अलंकार के भेद |
---|
शाब्दी अपन्हुति अलंकार |
आर्थी अपन्हुति अलंकार |
1. शाब्दी अपन्हुति अलंकार
जहाँ पर शब्दों का निषेध किया जाता है, वहाँ पर ‘शाब्दी अपन्हुति अलंकार’ होता है।
2. आर्थी अपन्हुति अलंकार
जहाँ पर छल, बहाना, आदि के द्वारा निषेध किया जाता है, वहाँ पर ‘आर्थी अपन्हुति अलंकार’ होता है।
अपन्हुति अलंकार से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
-
अपन्हुति अलंकार की परिभाषा क्या है?
अपन्हुति शब्द का अर्थ ‘छिपाव’ एवं ‘छिपाना’ होता है। जब किसी सच्ची बात अथवा वस्तु को छिपाकर उसके स्थान पर किसी झूठी वस्तु की स्थापना की जाती है, तो वहाँ पर ‘अपन्हुति अलंकार’ होता है। यह अलंकार ‘उभयालंकार’ का भी एक अंग है।
-
अपन्हुति अलंकार के कितने भेद है?
अपन्हुति अलंकार के कुल 2 भेद है, जो कि निम्नलिखित है:-
1. शाब्दी अपन्हुति अलंकार
2. आर्थी अपन्हुति अलंकार -
शाब्दी अपन्हुति अलंकार की परिभाषा क्या है?
जहाँ पर शब्दों का निषेध किया जाता है, वहाँ पर ‘शाब्दी अपन्हुति अलंकार’ होता है।
-
आर्थी अपन्हुति अलंकार की परिभाषा क्या है?
जहाँ पर छल, बहाना, आदि के द्वारा निषेध किया जाता है, वहाँ पर ‘आर्थी अपन्हुति अलंकार’ होता है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।