भूतकाल की परिभाषा, भेद और उदाहरण

Bhoot Kaal Ki Paribhasha in Hindi

भूतकाल की परिभाषा : Bhoot Kaal in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘भूतकाल की परिभाषा’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप भूतकाल की परिभाषा से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

भूतकाल की परिभाषा : Bhoot Kaal in Hindi

क्रिया का वह रूप, जिससे से बीते हुए समय का बोध होता है, उसे ‘भूतकाल’ कहते है। भूतकाल का अर्थ ‘समान्य रूप से बिता हुआ समय’ होता है अर्थात जो समय गुजर चुका है।

भूतकाल के उदाहरण

भूतकाल के उदाहरण निम्नलिखित है:-

भूतकाल के उदाहरण
राम बाजार जा रहा था।
कल रात हो गई थी।
सीता खाना खाकर सो चुकी थी।
अभी काफी तेज वर्षा हुई थी।
विद्यालय की छुट्टी हो चुकी थी।
अजय घर जा चुका था।

उपरोक्त सभी वाक्यों में ‘था‘ तथा ‘थी‘ शब्द से इन वाक्यों के भूतकाल में होने का बोध होता है। बीते हुए कार्यों को भूतकाल में सम्मलित किया जाता है।

भूतकाल की पहचान

भूतकाल के वाक्यों के अंत में सदैव ‘था‘, ‘थी‘, ‘थे‘, आदि शब्द आते है अर्थात जिन वाक्यों में किसी कार्य का बीते हुए समय में होने का बोध होता है, उन वाक्यों को भूतकाल के वाक्य कहते है।

भूतकाल के भेद

भूतकालिक क्रिया के कुल 6 भेद है, जो कि निम्न प्रकार है:-

भूतकाल के भेद
सामान्य भूतकाल
आसन्न भूतकाल
पूर्ण भूतकाल
संदिग्ध भूतकाल
अपूर्ण भूतकाल
हेतुहेतुमद् भूतकाल
समयकालीन भूतकाल

1. सामान्य भूतकाल

भूतकाल क्रिया का वह रूप, जिससे कार्य के बीते हुए समय में होने का बोध होता है, लेकिन कार्य के पूर्ण होने का निश्चित समय का पता नहीं चलता है, तो उसे ‘सामान्य भूतकाल’ कहते है।

सामान्य भूतकाल के उदाहरण

सामान्य भूतकाल के उदाहरण निम्न प्रकार है:-

सामान्य भूतकाल के उदाहरण
राम ने गाना गाया।
सीता ने पानी पीया।
श्याम ने चाय बनाई।
सुरेश ने शराब पी।

उपरोक्त सभी वाक्यों की क्रिया से बीते हुए समय का बोध हो रहा है। अतः ये सभी वाक्य ‘सामान्य भूतकाल’ के उदाहरण है।

2. आसन्न भूतकाल

भूतकाल का वह रूप, जिससे कार्य के कुछ समय पूर्व ही समाप्त होने का बोध होता है, उसे ‘आसन्न भूतकाल’ कहते है।

आसन्न भूतकाल के उदाहरण

सामान्य भूतकाल के उदाहरण निम्न प्रकार है:-

आसन्न भूतकाल के उदाहरण
राम गाना गा चुका है।
सीता ने खाना बनाया है।
श्याम ने चाय बना ली है।
मैं बाजार आ चुका हूँ।

उपरोक्त सभी वाक्यों की क्रिया का अभी-अभी पूर्ण होने का बोध हो रहा है। अतः ये सभी वाक्य ‘आसन्न भूतकाल’ के उदाहरण है।

3. पूर्ण भूतकाल

भूतकाल का वह रूप, जिससे कार्य के काफी समय पूर्व समाप्त होने का बोध होता है, उसे पूर्ण भूतकाल कहते है।

पूर्ण भूतकाल के उदाहरण

पूर्ण भूतकाल के उदाहरण निम्न प्रकार है:-

पूर्ण भूतकाल के उदाहरण
राम गाना गा चुका था।
सीता ने पानी पी लिया था।
श्याम ने चाय बना ली थी।
हम बाजार गए थे।

उपरोक्त सभी वाक्यों की क्रिया के भूतकाल अर्थात बीते समय में पूर्ण होने का बोध हो रहा है। अतः ये सभी वाक्य ‘पूर्ण भूतकाल’ के उदाहरण है।

4. संदिग्ध भूतकाल

भूतकाल का वह रूप जिससे कार्य के बीते हुए समय में होने पर संशय का बोध होता है, तो क्रिया के उस रूप को ‘संदिग्ध भूतकाल’ कहते है।

संदिग्ध भूतकाल के उदाहरण

संदिग्ध भूतकाल के उदाहरण निम्न प्रकार है:-

संदिग्ध भूतकाल के उदाहरण
राम गाना गा चुका होगा।
सीता ने पानी लिया होगा।
श्याम ने चाय बना ली होगी।
अजय और विजय विद्यालय गए होंगे।

ऊपर दिए गए वाक्यों में क्रिया से भूतकाल का काम पूरा हुआ या नहीं इस बात में संदेह हो रहा है इसलिए वह संदिग्ध भूतकाल की क्रिया है।

उपरोक्त सभी वाक्यों की क्रिया से भूतकाल का कार्य पूर्ण हुआ है अथवा नहीं, इस बात में संदेह होने का बोध हो रहा है। अतः ये सभी वाक्य ‘संदिग्ध भूतकाल’ के उदाहरण है।

5. अपूर्ण भूतकाल

भूतकाल का वह रूप, जिससे कार्य का बीते हुए समय में जारी रहने का बोध होता है, उसे ‘अपूर्ण भूतकाल’ कहते है।

अपूर्ण भूतकाल के उदाहरण

अपूर्ण भूतकाल के उदाहरण निम्न प्रकार है:-

अपूर्ण भूतकाल के उदाहरण
राम गाना गा रहा था।
सीता पानी पी रही थी।
श्याम बचपन में काफी शांत हुआ करता था।
बचपन में हम गाँव जाया करते थे।

उपरोक्त सभी वाक्यों की क्रिया से भूतकाल में कार्य के जारी होने का बोध हो रहा है। अतः ये सभी वाक्य ‘अपूर्ण भूतकाल’ के उदाहरण है।

6. हेतुहेतुमद् भूतकाल

भूतकाल का वह रूप, जिसमें बीते हुए समय के साथ कोई शर्त प्रयुक्त हुई है, तो क्रिया के उस रूप को ‘हेतुहेतुमद् भूतकाल’ कहते है।

हेतुहेतुमद् भूतकाल के उदाहरण

हेतुहेतुमद् भूतकाल के उदाहरण निम्न प्रकार है:-

हेतुहेतुमद् भूतकाल के उदाहरण
यदि हम पढ़ते तो उत्तीर्ण हो जाते।
अगर पुलिस वहाँ होती तो ऐसा कभी ना होता।

7. समयकालीन भूतकाल

क्रिया का वह रूप, जिससे यह बोध होता है कि अभी कार्य चल रहा है अर्थात कार्य सही समय पर हो रहा है, उसे समयकालीन भूतकाल कहते है।

समयकालीन भूतकाल के उदाहरण

समयकालीन भूतकाल के उदाहरण निम्न प्रकार है:-

समयकालीन भूतकाल के उदाहरण
वे पिछले दो दिन से बाजार जा रही थी।
वे एक दिन पहले आ रही थी।

उपरोक्त सभी वाक्यों की क्रिया एक-दूसरे पर निर्भर है, पहली क्रिया के पूर्ण न होने पर दूसरी क्रिया भी पूर्ण नहीं हो सकती है। अतः ये सभी वाक्य ‘हेतुहेतुमद भूतकाल’ के उदाहरण है।

भूतकाल से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

  1. भूतकाल की परिभाषा क्या है?

    क्रिया का वह रूप, जिससे से बीते हुए समय का बोध होता है, उसे ‘भूतकाल’ कहते है। भूतकाल का अर्थ:- ‘समान्य रूप से बिता हुआ समय’ होता है अर्थात जो समय गुजर चुका है।

  2. भूतकाल के कितने भेद है?

    भूतकाल के कुल 6 भेद है, जो कि निम्नलिखित है:-
    1. सामान्य भूतकाल
    2. आसन्न भूतकाल
    3. पूर्ण भूतकाल
    4. अपूर्ण भूतकाल
    5. संदिग्ध भूतकाल
    6. हेतुहेतुमद् भूतकाल
    7. समयकालीन भूतकाल

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *