CISF क्या है? केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी

केंद्रीय सुरक्षा बल से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी : CISF Complete information in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘CISF’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप CISF से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
केंद्रीय सुरक्षा बल से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी : CISF Complete information in Hindi
प्रत्येक देश अपनी सुरक्षा पर काफ़ी सटीक दृष्टि रखता है। किसी भी देश के विकास में उसकी आंतरिक सुरक्षा व बाहरी सुरक्षा का बहुत बड़ा योगदान होता है।
किसी भी देश की ताकत उसकी सेना और हथियारों पर निर्भर करती है। यदि, भारत की बात करें तो आज भारत के पास विश्व की दूसरी सबसे बड़ी सेना है।
भारत अपनी अर्थव्यवस्था का 10 प्रतिशत अपनी सुरक्षा पर ख़र्च करता है। भारत के पास अलग-अलग क्षेत्रों के अनुसार से अलग-अलग सेनाएं मौजूद है।
भारत के सभी जवान हर समय अपने देश की सीमाओं पर तैनात रहते है। इसी कारण आज भारत के लोग इतनी सुरक्षित एवं शांतिपूर्वक रूप से रहते है।
प्रत्येक सेना का उद्देश्य युद्ध करना नही होता है। कुछ सेनाएं देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए भी तैनात होती है। जबकि, कुछ सेनाओं का कार्य आपदा के समय लोगों का ध्यान रखना होता है।
आज हम एक ऐसे ही विभाग की बात करने जा रहे है, जिसका नाम CISF है। इस लेख में हम CISF से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।
CISF का पूरा नाम क्या है?
CISF का पूरा नाम “केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल” है।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल क्या है?
यह एक अर्धसैनिक सुरक्षा बल है। इस बल का मुख्य कार्य सुरक्षा प्रदान करना होता है। यह बल Z Plus, Z, X, Y में विभाजित लोगों को सुरक्षा प्रदान करने का कार्य करता है।
यह बल देश के निजी व महत्वपूर्ण सरकारी भवनों को सुरक्षा प्रदान करने का भी कार्य करता है।
CISF भारतीय सेनाओं में एकमात्र ऐसा बल है, जिसके पास अनुकूलित और समर्पित फायरविंग होती है। इनके पास 12 रिजर्व बटालियन और 8 प्रशिक्षण संस्थान मौजूद है।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन कब किया गया था?
यह भारतीय संघ का एक सशस्त्र सुरक्षा बल है। इसका गठन केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अधिनियम के तहत 10 मार्च 1969 में किया गया था।
यह बल अन्य 6 अर्द्धसैनिक बलों के साथ गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। इस बल के गठन का मुख्य उद्देश्य देश की औद्योगिक संरचनाओं की सुरक्षा करना था।
15 जून 1983 को पेश किए गए के एक बिल के बाद इसे सशस्त्र बल में बदल दिया गया।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का क्या कार्य है?
इस सुरक्षा बल का मुख्य कार्य केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अधिनियम में लिखित है। जिसके अनुसार उन्हें सरकारी संपत्ति और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करनी है।
इसके साथ-साथ परिसर के कर्मचारियों की सुरक्षा भी इसी बल के जिम्मे होती है।
इसके अतिरिक्त अंतरिक्ष विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, हवाई अड्डे, बंदरगाहों, ऐतिहासिक स्मारकों, दिल्ली मेट्रो जैसी जगहों पर भी इन्हें तैनात किया जाता है।
इन्हें पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, बिजली, कोयला, इस्पात व खनन जैसे महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा भी इसी बल के हिस्से आती है, इसे पैरामिलिट्री फोर्स भी कहते है।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल स्थापन दिवस कब मनाया जाता है?
10 मार्च 1969 के दिन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना की गई थी। इसीलिए, प्रतिवर्ष इसी दिन केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस दिवस पर भारत के प्रधानमंत्री मौजूद रहते है।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कैसे मनाया जाता है?
इस दिन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा किये गए कार्यों को याद किया जाता है। इसके साथ-साथ एक परेड समारोह का आयोजन किया जाता है।
इस समारोह में विशेष हमला प्रदर्शन व विभिन्न मार्शल आर्ट्स प्रदर्शन किये जाते हैं। जवानों को विशिष्ट और मेधावी सेवाओं के लिए सेवापदक से सम्मानित किया जाता है।
इसके साथ-साथ लोगो को CISF का सहयोग करने के लिए जागरूक भी किया जाता है।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में महत्वपूर्ण पद कौन-कौनसे है?
सहायक कमांडेंट |
सहायक निरीक्षक |
सहायक उप निरीक्षक |
हेड कांस्टेबल |
चालक |
सिपाही |
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
इस बल में भर्ती होने के लिए आपको www.cisf.gov.in वेबसाइट पर जाये। इस वेबसाइट में भर्ती व परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध है।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना के समय इस बल में कुल 2800 कर्मचारी काम करते थे। लेकिन, आज इनकी संख्या बढ़कर 165000 हो गई है।
इस सुरक्षा बल ने समय-समय पर स्वयं को साबित किया है। इन्होंने देश के संस्थानों की बहुत ही अच्छे से सेवा की है।
इन्हीं वीरों की वजह से हमारा देश आज इतनी तेज़ी से विकास कर रहा है। हम इन्हें दिल से सलाम करते है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान कि गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।