दिवाली कब है? जानियें तारीख़, मुहूर्त, तथा पूजन विधि

Diwali Date and Time in Hindi

Diwali Date 2022 in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें Diwali Date 2022 प्रदान किये गए है। यदि आप Diwali Date 2022 खोज रहे है तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

Diwali Date 2022 in Hindi

दीपावली हिंदू धर्म के सबसे लोकप्रिय त्यौहारों में से एक है। इस त्यौहार को सभी लोगों के द्वारा बहुत ही उत्साह और ख़ुशी के साथ मनाया जाता है।

दिवाली को आमतौर पर सभी लोग पसंद करते है, क्योंकि यह सभी के लिए ढेर सारी खुशियाँ और आनंद लेकर आती है।

सभी लोग अपने मित्रों, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों से मिलते है और उन्हें बधाइयाँ एवं उपहार आदि देते है। दीपावली का त्यौहार हिंदू धर्म का सबसे पवित्र त्यौहार में से एक है।

दिवाली का त्यौहार कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। दिवाली के त्यौहार की तैयारियां दिवाली के कई दिन पहले ही शुरू हो जाती है।

सभी लोग कईं दिनों पहले से ही घरों की साफ-सफाई करना शुरू कर देते है। क्योंकि, यह मान्यता है कि जो घर साफ-सुथरे होते है, उन घरों में ही माँ लक्ष्मी विराजमान होती है और उस घर में सुख-समृद्वि प्रदान करती है।

दिवाली के दिन सभी लोग अपने घरों में दीपक जलाते है और लाइटों से रौशनी करते है। बच्चों को पठाखें जलाने जैसे फुलझड़ियाँ, रॉकेट आदि बहुत पसंद होते है।

दिवाली के दिन सभी लोग एक-दूसरे को मिठाई और भिन्न-भिन्न प्रकार के पकवान बनाकर खिलाते है।

हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार दिवाली के दिन ही भगवान राम 14 वर्षों के वनवास के बाद अपनी पत्नी सीता, भाई लक्षमण, भक्त हनुमान और अपनी सेना के साथ अयोध्या लोटे थे।

उनके स्वागत में ही अयोध्यावासियों ने दीपक जलाकर व फूलों के साथ श्री रामचंद्र जी का स्वागत किया था। तब से लेकर आज तक भारतवासी इस दिन को पर्व की तरह मनाते है।

यह रौशनी का त्यौहार अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक माना जाता है। दीपावली का यह त्यौहार बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है। दीवाली हिंदू धर्म के सबसे प्रिय एवं आनंददायक पर्वों में से एक है।

दीपावली अपने अंदर के अंधकार को मिटाकर वातावरण को प्रकाशमय बनाने का त्यौहार है। बच्चे अपनी इच्छानुसार इस दिन भिन्न-भिन्न प्रकार के पठाखें खरीदते है और खूब आनंद उठाते है।

दीपावली के त्यौहार का अर्थ दीप, प्रेम, और सुख-समृद्धि से है। दीवाली का त्यौहार हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस त्यौहार के कारण लोगों में आज भी सामाजिक एकता बनी हुई है।

दीपावली को बुराई पर अच्छी की जीत के रूप में माना जाता है। इस दिन श्री राम ने रावणरूपी बुराई का अंत करके इस दुनिया को उसके अत्याचारों से मुक्त करवाया था।

दीपावली से हमें एक शिक्षा और मिलती है कि हमें सदैव स्त्रियों का सम्मान करना चाहिए। जब कोई व्यक्ति किसी स्त्री का अपमान करता है, तो परिणाम हमेशा रावण की भांति ही होता है।

इस वर्ष 2022 में दिवाली कब है?

इस वर्ष भी दिवाली का त्यौहार आने को है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दिवाली को बड़ी धूम-धाम से मनाया जाएगा।

इस वर्ष धनतेरस 22 अक्टूबर के दिन है। इस दिन सभी लोग अपने घर में किसी भी प्रकार की वस्तु को लाना शुभ मानते है।

23 अक्टूबर के दिन छोटी दिवाली है। 24 अक्टूबर के दिन बड़ी दिवाली है। इस दिन सभी लोग अपने घर में माता लक्ष्मी की पूजा करते है।

25 अक्टूबर के दिन गोवर्धन पूजा व 26 अक्टूबर के दिन भाई दूज का त्यौहार मनाया जाएगा।

22 अक्टूबर 2022धनतेरस
23 अक्टूबर 2022छोटी दीपावली
24 अक्टूबर 2022दीपावली
25 अक्टूबर 2022गोवर्धन पूजा
26 अक्टूबर 2022भाई दूज

इस वर्ष कोरोना संकट की वजह से सरकार द्वारा कुछ जरुरी एवं आवश्यक बातों का ध्यान रखने की सलाह दी गयी है। ये आपकी ही सुरक्षा के लिए बनायीं गयी है।

इसलिए इसका पालन करके ही दिवाली का त्यौहार मनाएं। आप सभी को हमारी तरफ से दिवाली की बहुत बहुत शुभकामनाएँ।

दिवाली 2022
दिवाली पर निबंध
दिवाली क्यों मनाई जाती है?
दिवाली के लिए खुबसूरत और आकर्षक रंगोली डिजाईन
दिवाली कब है? जानियें तारीख़, मुहूर्त, तथा पूजन विधि
दिवाली पर शिक्षकों के लिए भाषण
दिवाली 2022 पर छात्रों के लिए भाषण
Advance Diwali Wishes Messages 2022 in Hindi
Happy Diwali Wishes in English in 2022
गोवर्धन पूजा 2022 विधि, दिनांक व समय
भाई दूज 2022 तिथि, शुभ मुहूर्त और पौराणिक कथा

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान कि गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *