द्रव्यवाचक संज्ञा की परिभाषा और उदाहरण

द्रव्यवाचक संज्ञा की परिभाषा : Dravya Vachak Sangya in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘द्रव्यवाचक संज्ञा की परिभाषा’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप द्रव्यवाचक संज्ञा की परिभाषा से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
द्रव्यवाचक संज्ञा की परिभाषा : Dravya Vachak Sangya in Hindi
वह शब्द जो किसी ठोस, तरल, पदार्थ, धातु, अधातु व द्रव्य का बोध कराते है, द्रव्यवाचक संज्ञा कहलाते है। द्रव्यवाचक संख्याओं को ढेर के रूप में नापा व तोला जाता है। यें अगणनीय होती है।
जैसे:- जल, कोयला, सोना, चांदी, लोहा, फल, दूध, सब्जी, हीरा, तेल, घी, दाल, आदि है, जिन्हें द्रव्यवाचक संज्ञा में शामिल किया जाता है। इन्हें हम गिन नहीं सकते है, लेकिन माप सकते है।
उदाहरण के तौर पर:- हम कभी एक चीनी अथवा दो चीनी नहीं बोलते है बल्कि, एक किलोग्राम चीनी अथवा दो किलोग्राम चीनी बोलते है।
हम कभी भी एक लोहा अथवा दस लोहा नहीं बोलते है बल्कि, लोहे को मापने का प्रमाण अलग होता है, जिसे किलोग्राम अथवा टन में मापा जाता है।
दूध | सोना | ऑक्सीजन |
तेल | चांदी | धुआं |
घी | पीतल | नाइट्रोजन |
पानी | प्लेटिनम | हाइड्रोजन |
दही | तांबा | रेडॉन |
जूस | पीतल | हीलियम |
मोबिल | लोहा | नियॉन |
पेट्रोल | जस्ता | क्रिप्टन |
द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण
द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
जल ही जीवन होता है। |
उपर्युक्त वाक्य में ‘जल’ शब्द से हमें एक द्रव्य का बोध हो रहा है। अतः ‘जल’ एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।
घी का अधिक सेवन करने से मोटापा बढ़ता है। |
उपर्युक्त वाक्य में ‘घी’ शब्द से हमें एक द्रव्य का बोध हो रहा है। अतः ‘घी’ एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।
हमें रोजाना दूध पीना चाहिए। |
उपर्युक्त वाक्य में ‘दूध’ शब्द से हमें एक द्रव्य का बोध हो रहा है। अतः ‘दूध’ एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।
मुझे सोने के आभूषण काफी पसंद है। |
उपर्युक्त वाक्य में ‘सोना’ शब्द से हमें एक द्रव्य का बोध हो रहा है। अतः ‘सोना’ एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।
कोयले का रंग काला होता है। |
उपर्युक्त वाक्य में ‘कोयला’ शब्द से हमें एक द्रव्य का बोध हो रहा है। अतः ‘कोयला’ एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।
हमें रोजाना फलों का सेवन करना चाहिए। |
उपर्युक्त वाक्य में ‘फल’ शब्द से हमें एक द्रव्य का बोध हो रहा है। अतः ‘फल’ एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।
हीरों का हार काफी सुन्दर होता है। |
उपर्युक्त वाक्य में ‘हीरा’ शब्द से हमें एक द्रव्य का बोध हो रहा है। अतः ‘हीरा’ एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।
इस बार गेंहू फसल की पैदावार काफी अच्छी हुई है। |
उपर्युक्त वाक्य में ‘गेंहू’ शब्द से हमें एक द्रव्य का बोध हो रहा है। अतः ‘गेंहू’ एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।
चीनी के बिना कोई मिठाई नहीं बन सकती है। |
उपर्युक्त वाक्य में ‘चीनी’ शब्द से हमें एक द्रव्य का बोध हो रहा है। अतः ‘चीनी’ एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।
वर्तमान में चांदी के भाव काफी सस्ते है। |
उपर्युक्त वाक्य में ‘चांदी’ शब्द से हमें एक द्रव्य का बोध हो रहा है। अतः ‘चांदी’ एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।