पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है? पूरी जानकारी

Earth Day in Hindi

पृथ्वी दिवस : Earth Day in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘पृथ्वी दिवस’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप पृथ्वी दिवस से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

पृथ्वी दिवस : Earth Day in Hindi

इस पूरे ब्रह्माण्ड में सिर्फ पृथ्वी ही ऐसा ग्रह है, जहाँ पर जीवन संभव है।

सिर्फ पृथ्वी पर ही ऑक्सीजन व सभी तत्व पर्याप्त मात्रा में मिलते है, जो किसी प्राणी के जीवित रहने के लिए आवश्यक होते है। यह पृथ्वी ही हमें जीवन जीने के लिए प्रत्येक वस्तु प्रदान करती है।

पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

पृथ्वी दिवस प्रतिवर्ष 22 अप्रैल के दिन मनाया जाता है। पृथ्वी दिवस सबसे पहले 22 अप्रैल, 1970 को मनाया गया था। इसे मनाने का मुख्य कारण इस पृथ्वी के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

पृथ्वी दिवस का इतिहास क्या है?

आज पृथ्वी में प्रदूषण बढ़ता ही चला जा रहा है और पेड़ों की कटाई से यह समस्या और अधिक बढ़ गई है। इससे ग्लोबल वॉर्मिंग की समस्या धीरे-धीरे बढ़ती रहती है।

ग्लोबल वॉर्मिंग से ओजोन परत में छेद और अधिक बढ़ रहा है, जिससे इसने सभी लोगों का ध्यान खींचा। पृथ्वी को बचाने और सभी को इसके प्रति जागरूक करने के लिए सन 1970 में इसकी शुरुआत की गई।

विश्व पृथ्वी दिवस की स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने पर्यावरण शिक्षा के रूप में की थी। यह पहले केवल अमेरिका में ही मनाया जाता था।

सबसे पहले 22 अप्रैल, 1970 को पृथ्वी दिवस मनाया गया। तभी से प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।

सन 1990 तक यह पूरे विश्व में मनाया जाने लगा। तब संयुक्त राष्ट्र संघ ने सन 2009 में इसे विश्व स्तर पर घोषित कर दिया और तभी से विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाने लगा।

पृथ्वी दिवस मनाने का क्या उद्देश्य है?

आज पर्यावरण की स्थिति धीरे-धीरे ख़राब होती जा रही है, जिस कारण पृथ्वी दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा गया।

पृथ्वी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को इस पृथ्वी और प्रकृति के प्रति जागरूक करना है। इस पृथ्वी को नष्ट होने से रोकने के लिए प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना ही इसका उद्देश्य है।

पृथ्वी दिवस मनाने का क्या महत्व है?

आज पृथ्वी पर प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि वह सभी के लिए बहुत घातक है। यह जीव-जन्तुओं के साथ-साथ इस प्रकृति को भी नुकसान पहुँचा रहा है।

मनुष्य ऐसी वस्तुओं का इस्तेमाल कर रहा है, जिससे ग्रीन हाउस गैस बढ़ रही है। यह हमारी प्रकृति के लिए काफी हानिकारक है।

यह पृथ्वी की ओजोन परत को नुकसान पहुंचा रहा है। यह ओजोन परत सूर्य से निकले वाली पराबैंगनी किरणों से पृथ्वी को बचाती है।

लेकिन, इसमें छेद होने से वह पृथ्वी की सतह को काफी अधिक नुकसान पहुंच रहा है। यह जीव-जंतुओं के लिए भी काफी खतरनाक होता है।

इसीलिए पृथ्वी को बचाने के लिए हमें आज से ही प्रयास करने होंगे। तभी यह प्रकृति सुरक्षित रहेगी। हमें इस पृथ्वी के महत्व को बनाए रखना होगा।

पृथ्वी दिवस कैसे मनाया जाता है?

इस दिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिनमें नृत्य, गायन, नाट्य और भी कईं प्रतियोगिताएँ होती है।

इन सभी के माध्यम से लोगों को इस पृथ्वी के प्रति जागरूक किया जाता है और उन्हें इसके महत्व से अवगत कराने का प्रयास किया जाता है।

इस दिन कईं ऐसे आयोजन भी किये जाते है, जिनमें पेड़-पौधें लगाए जाते है और साफ-सफाई की जाती है। लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न प्रकार के आयोजन किये जाते है।

पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएँ

यह विश्व पृथ्वी दिवस, हम यह करने की शपथ लेते हैं
कि हम एक ऐसी दुनिया का निर्माण कर सकते हैं
जहां मनुष्य एक-दूसरे और प्रकृति के साथ सद्भाव से रहें।

प्रकृति का न करें हरण
आओ बचाएं पर्यावरण

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (2 votes)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *