एकार्थक शब्द की परिभाषा, भेद और उदाहरण

Ekarthak Shabd in Hindi

एकार्थक शब्द की परिभाषा : Ekarthak Shabd in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘एकार्थक शब्द की परिभाषा’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप एकार्थक शब्द से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

अनुक्रम दिखाएँ

एकार्थक शब्द की परिभाषा : Ekarthak Shabd in Hindi

ऐसे शब्द जिनका एक से अधिक अर्थ नहीं होता है, उन्हें ‘एकार्थक शब्द’ कहते है। साधारण शब्दों में:- वह शब्द जिनका एक ही अर्थ होता है, वह ‘एकार्थक शब्द’ कहलाते है।

यह शब्द देखने में तो अनेकार्थी तथा समानार्थी शब्दों भांति ही दिखाई देते है, लेकिन यह ‘समानार्थी शब्द’ नहीं होते है। इन शब्दों के कभी भी एक से अधिक अर्थ नहीं होते है। व्यक्तिवाचक संज्ञा ‘एकार्थक शब्द’ के अच्छे उदाहरण है।

एकार्थी/एकार्थक शब्द के उदाहरण

एकार्थी/एकार्थक शब्द के उदाहरण निम्नलिखित है:-

मनुष्यों के नामकमला, राधा, राम, मोहन, आदि।
देशों के नामभारत, चीन, अमेरिका, आदि।
नगरों के नाममुंबई, लंदन, दिल्ली, पेरिस, आदि।
गाँवों व कस्बों के नाममेहरा पिपरिया, बालाघाट, आदि।
पहाड़ों के नामविंध्याचल, हिमालय, राकीज, आदि।
नदियों के नामगंगा, सिंधु, ब्रह्मपुत्र, नील, आदि।
महीनों के नामचैत्र, वैशाख, जनवरी, रमजान, आदि।
दिनों के नामसोमवार, रविवार, मंगलवार, आदि।
उपाधियों के नामनिराला, रत्नाकर, प्रभात, आदि।
कलाएँसंगीत, वास्तुकला, साहित्य, काव्य, आदि।
विद्याएँ व विषयइतिहास, गणित, भूगोल, आदि।
भाषाएँअंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, अरबी, आदि।
बीमारियाँपक्षाघात, हैजा, मलेरिया फ्लू, आदि।
परिभाषिक शब्दहाइड्रोजन, धमनी, तापमान, दुग्धमापी, निःश्वासन, चिकित्सा, चलचित्र, भौतिकी, प्रतिवादी, पैमाना, अभियोग, न्यायधीश, अपराध, आदि।

उपर्युक्त शब्दों के अलावा भी ऐसे अनेक सैकड़ों शब्द है, जिनका सिर्फ एक ही अर्थ होता है। जैसे:- बोतल, रेडियो, पेंसिल, किताब, कुर्सी, दरवाजा, दीवार, मिट्टी, पंखा, ईट, लाल, पीला, तकिया, पलंग, फोन, बिजली, आदि।

एकार्थक शब्द परिस्थिति विशेष के लिए ही प्रयुक्त होते है। जैसे:- आयु, अवस्था, अपराध, छाप, अस्त्र-शस्त्र, आदि, इत्यादि, ईर्ष्या, द्वेष, स्पर्द्धा, निधन, मृत्यु, खेद, दुख, शोक, गर्व, दम्भ, ग्लानि, लज्जा, नायिका, अभिनेत्री, तट, तीर, प्रेम, स्नेह, प्रणय, पुरूष्कार, पारितोषिक, पत्नि, स्त्री, महिला, नारी, यंत्र, यातायात, सेवा, सुश्रुषा, समीर, पवन, गोष्ठी, सभा, साहस, वीरता, आदि।

उपर्युक्त शब्दों का वाक्य में प्रयोग करके देखते है कि इनमें कितना अंतर है:-

शब्दअर्थ
आयुराम ने 100 वर्ष की आयु प्राप्त की।
अवस्थामेरी अवस्था 25 वर्ष है।

उपर्युक्त दोनों वाक्यों में से प्रथम वाक्य में आयु सम्पूर्ण जीवन (जन्म से मृत्यु तक) को दर्शाती है, जबकि द्वितीय वाक्य में अवस्था शब्द जीवन व्यतीत करने का कुछ समय व्यक्त करता है।

एकार्थक शब्द के उदाहरण

‘अ से अः’ तथा ‘क से ज्ञ’ तक एकार्थक शब्द के उदाहरण निम्न प्रकार है:-

‘अ’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
अंकुशहाथी हाँकने का छोटा भाला।
अकथनीयजिसे कहा न जा सके।
अक्षम्यजिसे क्षमा न किया जा सके।
अखंडनीयजिसका खंडन न किया जा सके।
अग्रगण्यजो पहले गिना जाता हो।
अज्ञेयजिसे जाना न जा सके।
अगाधजो बहुत गहरा हो।
अगम्यजिस स्थान पर कोई न जा सके।
अजरजो कभी बूढ़ा न हो।
अखाद्यजो खाने योग्य न हो।
अचिंत्यजिसका चिंतन न किया जा सके।
अकाट्यजिसको काटा न जा सके।
अछूतजो छेने योग्य न हो।
अजेयजो जीता न जा सके।
अदृश्यजो दिखाई न दे।
अद्वितीयजिसके समान कोई दूसरा न हो।
अन्तर्यामीमन की बात जानने वाला।
अतर्क्य/तर्कातीतजो तर्क से परे हो।
अत्याज्यजिसको त्यागा न जा सके।
अतुलनीयजिसकी तुलना न की जा सके।
अथाहजिसकी गहराई का पता न लग सके।
अदम्यजिसका दमन न किया जा सके।
अन्तरिक्षधरती और आकाश के बीच का स्थान।
आग्रहहठपूर्वक कयिा गया अनुरोध।
अपराह्नदोपहर के बाद का समय।
अपवादजो सामान्य नियम के विरुद्ध हो।
अदृष्टपूर्वजो पहले न देखा गया हो।
अदर्शनीयजो देखने याग्य न हो।
अधिकृतजिस पर किसी ने अधिकार कर लिया हो।
अधिसूचनावह सूचना जो सरकार के प्रयास से जारी हो।
अभियुक्तजिस पर मुकदमा चल रहा हो।
अभूतपूर्वजो पहले कभी न हुआ हो।
अस्त्रहाथ में लेकर चलाया जाने वाला हथियार।
शस्त्रहाथ में लेकर चलाया जाने वाला हथियार।
अधिनायकसर्वाधिक अधिकार प्राप्त शासक।
अधिशुल्कवास्तविक मूल्य से अधिक लिया जाने वाला शुल्क।
अधर्मधर्म-शास्त्र के विरुद्ध कार्य।
अधुनातनजो अब तक से संबंध रखता है।
अगणितगणना की पहुँच से बाहर।
अणनीयजिसकी गिनती न हो सके।
अपठितजो पहले पढ़ा हुआ न हो।
अनुभूतजिसका अनुभव किया गया हो।
अनुत्तीर्णजो परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हुआ हो।
अनन्यअन्य से संबंध न रखने वाला, किसी एक में ही आस्था रखने वाला।
अतिथिजिसके आने की तिथि निश्चित न हो।
अधोवस्त्रकमर के नीचे पहना जाने वाला वस्त्र।
अनिश्चितजिसके बारे में कोई निश्चिय न हो।
अनिर्वचनीयजिसका वाणी द्वारा वर्णन असंभव हो।
अनंतरजो बिना अंतर के घटित हो।
अनुपमजिसकी उपमा न की जा सके।
अनियमितजो नियमानुसार न हो।
अतिशयोक्तिअत्यधिक बढ़ा-चढ़ाकर कही गई बात।
अग्रणीसबसे आगे रहने वाला।
अग्रजजो पहले जन्मा हो।
अनिरुद्ध/अविरोधीजिसका विरोध न हुआ हो या न हो सके।
अनवगत/अज्ञातजिसके विषय में कोई ज्ञान न हो।
अनियंत्रितजो नियंत्रण में न हो।
अज्ञातजिसका पता न हो।
अगोचरजो इन्द्रियों द्वारा जाना न जा सके।
अण्डजअण्डे से जन्म लेने वाला।
अनुरक्तजिसका किसी से लगाव, प्रेम हो।
अनुत्तरितजिसका उत्तर न दिया गया हो।
अनुकरणीयअनुकरण करने योग्य (कार्य का अनुकरण)
अनुसरणीयअनुसरण (सम्पूर्ण रूप में) करने योग्य।
अछूताजो छुआ गया न हो।
अच्युतजो अपने स्थान या स्थिति से अलग न किया जा सके।
अटलजिसे टाला न जा सके।
अनित्यवादीवह सिद्धांत जो हर वस्तु को नश्वर मानता हो।
अनागतजो कभी न आया हो (भविष्य)
अनार्यजो श्रेष्ठ गुणों से युक्त न हो।
अंधविश्वासीजो बिना सोचे-समझे विश्वास करे।
अतिवृष्टिआवश्यकता से अधिक बरसात।
अनावृष्टिबरसात बिल्कुल न होना।
अल्पवृष्टिबहुत कम बरसात होना।
अंधानुगामीजो बिना सोचे-समझे अनुगमन करे।
अपेक्षितजिसकी अपेक्षा न हो।
अनावश्यकजिसकी आवश्यकता न हो।
अपूर्णजो पूरा या भरा हुआ न हो।
अतीद्रिंय/इंद्रियातीतइंद्रियों की पहुँच से बाहर।
अतिक्रमणसीमा का अनुचित उल्लंघन।
अतीतजो बीत गया हो।
अपरिमेयजो मापा न जा सके।
अपकर्षनीचे की ओर लाना या खींचना।
अप्रत्यक्ष/परोक्षजो सामने न हो।
अप्रत्याशितजिसकी आशा न की गई हो।
अप्रमेयजो प्रमाण से सिद्ध न हो सके।
अदूरदर्शीआगे का विचार न कर सकने वाला।
अद्यतनजो आज से संबंध रखता है।
अध्यादेशआदेश जो निश्चित अवधि तक लागू हो।
अधिकृतजिस पर किसी ने अधिकार कर लिया हो।
अपूर्वजो पहले कभी न हुआ हो।
अविवाहित/अपरिणीतजिसका विवाह न हुआ हो।
अपेयजो पीने योग्य न हो।
अधिनियमविधायिका द्वारा स्वीकृत नियम।
अध्यात्मआत्मा से सम्बन्धित।
अन्तर्राष्ट्रीयअनेक राष्ट्रों के बीच
अनुढ़ाअविवाहित स्त्री।
अध्यूढावह स्त्री जिसके पति ने दूसरी शादी कर ली हो।
अपारदर्शीजिससे आर-पार न देखा जा सके।
अपराह्नवह समय जो दोपहर के बाद आता है।
अभ्यस्तकिसी काम के बार-बार करने के अनुभव वाला।
अभीप्साकिसी वस्तु को प्राप्त करने की तीव्र इच्छा।
अन्योढादूसरे की विवाहित स्त्री।
अन्तेवासीगुरु के पास रहकर पढ़ने वाला।
अधित्यकापहाड़ के ऊपर की समतल जमीन।
अधोहस्ताक्षरकर्ताजिसके हस्ताक्षर नीचे अंकित है।
अभिज्ञविद्वान/कुशल
अभेद्यजिसको भेदा न जा सके।
अमूल्यजिस वस्तु का मूल्य न आँका जा सके।
अरक्षितजिसकी कोई रक्षा न कर रहा हो।
अनुवादएक भाषा के भावों व विचारों को दूसरी भाषा में परिवर्तित करना।
अनुयायीकिसी सम्प्रदाय को मानने वाला।
अनुमोदनकिसी प्रस्ताव का समर्थन करने की क्रिया।
अरसिकजो साहित्य-कला आदि में रस न ले।
अलभ्यजिसको प्राप्त न किया जा सके।
अदृश्यजो दिखाई न दे।
अलक्ष्यजिसको लक्ष्य न किया जा सके।
अनाथजिसके माता-पिता न हो।
अनुजबाद में जन्म लेने वाला।
अंत्यजजिसका जन्म निम्न वर्ण में हुआ हो।
अलंघ्यजिसको लांघा न जा सके।
अल्पज्ञकम ज्ञान रखने वाला।
अलौकिकजो इस लोक का न हो।
अविवेकीजो भला-बुरा न समझता हो, सोच-समझकर कान न करता हो।
अनुश्रुतिपरम्परा से चली आई कथा।
अनन्योपायजिसका कोई दूसरा उपाय न हो।
अन्योदरअन्य माता से उत्पन्न भाई।
अनिमेष/निर्निमेषपलक झपकाए बिना।
अनाहूतजिसे बुलाया न गया हो।
अविभाज्यजिसका विभाजन न किया जा सके।
अविभक्तजिसका विभाजन न किया गया हो।
अविचारितजिस पर विचार न किया गया हो।
अवश्यंभावीजो कार्य अवश्यक होने वाला हो।
अनावृतजो ढका हुआ न हो।
अनावृत्तजो दोहराया गया न हो।
अनुस्मारकपहले लिखे गए पत्र के स्मरण हेतु लिखा पत्र।
अनुगामीअनुसरण करने वाला।
अंतःपुरमहल का वह भाग जहाँ रानियां निवास करती है।
अव्यवहृतजिसको व्यवहार में न लाया गया हो।
अविश्वसनीयजिसका विश्वास न किया जा सके।
अवैधानिकजो विधान के अनुसार न हो।
अशक्यन हो सकने वाला (कार्य आदि)।
अज्ञजो कुछ नहीं जानता हो, मूर्ख, नासमझ।
अनभिज्ञजिसे जानकारी न हो।
अनादृतजिसका आदर नहीं किया गया हो।
अन्यमनस्कजिसका मन कहीं अन्यत्र लगा हो।
अपव्ययीजो धन को व्यर्थ ही खर्च करता हो।
अपरिग्रहआवश्यकता से अधिक धन संचय न करना।
अभियोगीजो किसी पर अभियोग लगाए।
अशोक्यजो शोक करने योग्य नहीं हो।
अश्लीलजो कहने-सुनने देखने में लज्जापूर्ण, घिनौना हो।
असह्यजिसको सहन न किया जा सके।
असम/असमानजो समान न हो।
अपथ्यजो भोजन रोगी के लिए निषिद्ध हो।
अप्रहतजिस वस्त्र को पहना गया हो, न जोता गया खेत।
अयाचितजो बिना मांगे मिल जाए।
अल्पभाषी/मितभाषीजो कम बोलता हो।
असाध्यजिसे साधा न जा सके, वश में न आ सके।
असाध्य रोग/लाइलाजजिस रोग का इलाज न किया जा सके।
आजन्मपातजो जन्म लेते ही गिर या मर गया हो, जो जन्म से ही गिरा हुआ हो।
अवज्ञाआदेश की अवहेलना।
अवैतनिकजो बिना वेतन के कार्य करता हो।
अप्रवासीजो व्यक्ति विशेष कारण हेतु विदेश में रहता हो।
असहिष्णुजो सहनशील न हो।
अंतःकथामूल कथा के अन्तर्गत आने वाली कोई दूसरी कथा।
अंतर्देशीयकिसी देश के अन्दर होने वाला।
अंत्याक्षरीकिसी पद्य के अन्तिम अक्षर से नया पद्य आरम्भ करना।
अकींचनजिसके पास कुछ ना हो।
आयातविदेश से देश में सामान मंगवाना।
आचारपूतपवित्र आचरण वाला।
अजन्माजिसका कभी जन्म न हो।
अनाक्रांतजिस पर आक्रमण न किया गया हो।
अनामिकाकनिष्ठा और मध्यमा के बीच की ऊँगली।
अनिवार्यजिसका निवारण न हो सकता हो।
अनुगृहीतजिस पर अनुग्रह किया गया हो।
अपरिहार्यजिसका परिहार (त्याग) न हो सके।
अपंगजिसका अंग दुरूस्त न हो।
अभिभावकजो किसी अल्पवयस्क बालक या अनाथ बालक या स्त्री की देखरेख करता हो।
अवध्यजिसे मारना उचित न हो।
अवैधजो विधि या कानून के विरुद्ध हो।
असूर्यपश्याजो स्त्री कभी सूर्य नहीं पाती हो (देखने में अक्षम हो)
अमिथ्यावादीजो असत्य न बोलता हो।

‘आ’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
आधुनिकीकरणकिसी वस्तु को आधुनिक रूप देने की क्रिया।
आसन्नमृत्यजो मृत्यु के समीप हो।
आगामीआगे जाने वाला।
आग्रहकिसी बात पर बार-बार जोर देना।
आगतपतिकावह स्त्री जिसका पति परदेश से लौटा हो।
आजानबाहुजिसकी भुजाएँ घुटनों तक लम्बी हो।
आमरणमृत्यु होने तक।
आत्मनिर्भर/स्वावलम्बीजो अपने ऊपर निर्भर हो।
आडम्बरव्यर्थ का दिखावा।
आजीवनपूरे जीवन तक।
आत्महत्याअपनी हत्या स्वयं करना।
आविष्कारकोई ऐसी वस्तु बनाना, जिसको पहले कोई न जानता हो।
आस्तिकईश्वर में विश्वास करने वाला।
आशुतोषशीघ्र प्रसन्न होने वाला।
आपादमस्तकपाँव से लेकर सिर तक।
आद्योपांतआरंभ से लेकर अन्त तक।
आत्मघातीअपने प्राण खुद ही समाप्त करने वाला।
अतिथेय/मेजबानजो अतिथि का सत्कार करता हो।
आत्मोत्सर्गदूसरों के हित में अपना जीवन त्याग देना।
आततायीजो बहुत क्रुर व्यवहार करता हो।
आक्रांतजिस पर आक्रमण किया गया हो।
आक्रांताजिसने आक्रमण किया हो।
आघ्रेयजिसे सूंघा गया हो।
आकस्मिकएकाएक घटित होने वाला।
आदिवासीकिसी देश के वे निवासी जो बहुत पहले से प्राचीन परम्परा निभाते हुए वहाँ रहते आ रहे है।
आद्योपान्तआदि से लेकर अंत तक।
आधिवैदिकदैव अथवा प्रकृति से होने वाला।
आधिभौतिकभूतों अर्थात जीवों से होने वाला।
आध्यात्मिकआत्मा और ईश्वर से संबंध होने वाला।
आनुवांशिकजो किसी वंश से चलता आ रहा हो।
आर्थिकधन से संबंध रखने वाला।
आलोचकगुण-दोषों की विवेचना करने वाला।
आशातीतआशा से बहुत अधिक।
आशुलिपिशीघ्र लेखन की कला।
आशुकविजो तत्काल कविता कर सकता हो।
आश्वस्तजिसे विश्वास दिलाया गया हो।
आचारपूतपवित्र आचरण वाला।

‘इ’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
इतिवृतकिन्हीं घटनाओं का कालक्रम से किया गया वर्णन।
इंद्रजीतजो इंद्र पर विजय प्राप्त कर चुका हो।
इच्छितवह चीज जिसकी चाह हो।
इहलौकिकइस लोक से सम्बन्धित।
ईर्ष्यादूसरों की उन्नति से जलन।
इन्द्रियजीतइंद्रियों को वश में रखने वाला।
इन्द्रियातीतजो इंद्रियों की पहुँच से बाहर हो।
इतिहासकिसी देश या समाज के सार्वजनिक क्षेत्र की घटनाओं, तथ्यों आदि का क्रमबद्ध तथा यथार्थ विवरण।

‘ई’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
ईप्सितजिसकी ईप्सा (इच्छा) पूरी की गई हो।
ईशान्य/ईशानउत्तर और पूर्व के बीच की दिशा।
ईर्ष्यालुजो दूसरे की उन्नति देखकर जलता हो।

‘उ’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
उद्गमनदी के निकलने का आरम्भिक स्थान।
उपकरणकिसी वस्तु के निर्माण में सहायक साधन।
उपत्यकापर्वत के पास (नीचे) की तलहटी भूमि।
उऋणजो ऋण से मुक्त हो गया हो।
उदयाचलवह पर्वत जहाँ से सूर्य और चन्द्रमा उदित होते माने जाते है।
उल्लेखनीयकिसी के सम्बन्ध में कुछ लिखने/वर्णन करने योग्य।
उपकृतजिस पर उपकार किया गया हो।
उषासूर्योदय की लालिमा, सूर्योदय से पहले का समय।
उर्वराऐसी जमीन जो अच्छी उत्पादक हो।
उदासीनजिसका मन जगत् से उचट गया हो।
उपर्युक्तजिसका ऊपर कथन किया गया हो।
उवाराकुएँ के पास का वह जल कुण्ड जिसमें पानी पीते है।
ऊसरजिस भूमि में कुछ भी पैदा न होता हो।
ऊहापोहविचारों का ऐसा प्रवाह जिसमें कोई निष्कर्ष न निकले।
उच्छिष्टभोजन करने के बाद बचा हुआ अन्न/जूँठन।
उभयनिष्ठजिसकी दोनों में निष्ठा हो।
उत्क्षिप्तऊपर की और उछाला हुआ या फेंका हुआ।
उच्छ्वासऊपर से आने वाला श्वास/अन्दर खींचा जाने वाला श्वास।

‘ऊ’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
उर्ध्वगामीऊपर की ओर जाने वाला।

‘ए’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
एकाक्षजो केवल एक आँखवाला हो।
एषणासांसरिक वस्तुओं को प्राप्त करने की इच्छा।
एकाधिकारजिस पर किसी एक का ही अधिकार हो।
एकपक्षीयकिसी एक पक्ष से संबंध रखने वाला।
एकीकृतकई जगह से इकट्ठा किया हुआ।
एकांतिकवह स्थिति जो अंतिम निर्णायक हो, निश्चित।

‘ऐ’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
ऐच्छिकजो व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर हो।
ऐंद्रिकइंद्रियों से संबंधित।
ऐहलौकिकइस लोक से संबंध रखने वाला।
ऐंद्रजालिकइंद्रियों को भ्रमित करने वाला।
ऐंद्रियजो इंद्रियों से संबंधित हो।
ऐतिहासिकइतिहास से सम्बन्धित।

‘ओ’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
ओझासाँप-बिच्छू के जहर या भूतप्रेत के भय को मंत्रों से झाड़ने वाला।

‘औ’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
औपनिषदिकजो उपनिषदों से संबंधित हो।
औपचारिकजो मात्र शिष्टाचार, व्यावहारिकता के लिए हो।
औरसविवाहिता पत्नी से उत्पन्न संतान।

‘क’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
कसेराबर्तन बेचने वाला।
कालीसूचीनियम विरुद्ध कार्य करने वालों की सूची।
किंकर्तव्यविमूढ़अपने काम के बारे में कुछ निश्चय न करने वाला।
कुमार्गगामीबुरे मार्ग पर जाने वाला व्यक्ति।
कथोपकथनदो व्यक्तियों में परस्पर होने वाला संवाद।
कट्टरजिसे अपने मत या विश्वास का अधिक आग्रह हो।
कुमारीऐसी लड़की जिसका विवाह न हुआ हो।
कर्मठकर्म करने में तत्पर व्यक्ति।
कुलीनजो अच्छे कुल में उत्पन्न हुआ हो।
कुसंगीबुरी संगत में रहने वाला।
क्रीतजिसे खरीद/मोल लिया गया हो।
कामुकश्रंगारिक वासनाओं के प्रति आकर्षित।
कातरजो दुःख या भय से पीड़ित हो।
कातिलकत्ल (हत्या) करने वाला।
किशोरावस्थाबाल्यावस्था और युवावस्था के बीच की अवस्था।
किंदवन्तीजो बात पूर्वकाल से लोगों ने सुनकर प्रचलित की हो।
कायलअपनी गलती स्वीकार करने वाला।
कीर्तनईश्वर का सामूहिक रूप से किया जाने वाला गुणगान।
कुंजवृक्ष, लता, आदि से ढ़का स्थान।
कुशाग्रबुद्धिजिसकी बुद्धि बहुत पैनी (तेज) हो।
कूपमंडूकजिस व्यक्ति का ज्ञान अपने स्थान तक ही सीमित हो।
कृतज्ञकिए गए उपकार को मानने वाला।
कृतघ्नकिए गए उपकार को न मानने वाला।
कृषणजो धन को उत्यधिक कंजूसी से खर्च करता हो।
केन्द्रापसारीजो केन्द्र से हटकर दूर जाता हो।
केन्द्रभिसारीजो केन्द्र की ओर उन्मुख हो।
केंचुलीसर्प के शरीर से निकाली गई खोली।
कृमिघ्नवह जो कीटाणुओं को मारे।
कृतसंकल्पजिसने संकल्प कर रखा है।
कंकालशरीर की हड्डियों का ढाँचा।
कंटकाकीर्णकांटों अथवा बाधाओं से भरा हुआ।
कनिष्ठपद, वय, आदि के विचार से औरों की अपेक्षा छोटा।
कलीफूल जो अभी खिला न हो।
कापालिकतांत्रिक जो अपने हाथ में कपाल (खोपड़ी) लिए रहता है।
कुलांगारअपने ही कुल का नाश करने वाला।
केशिनीसुन्दर और बड़े बालों वाली स्त्री।

‘ख’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
खगोलशास्त्रआकाश के पिंडों का विवेचन करने वाला शास्त्र।
खग्रासजिस ग्रहण में सूर्य या चन्द्र का पूर्ण बिंब (राहू) से ग्रस्त हो जाता है।
खगोलशास्त्रीआकाशीय पिण्डों का विवेचन करने वाला।
खंडिताजिसका पति पर (अन्य) स्त्री के साथ रतिक्रीड़ा करके लौटा हो।
खानातलाशीकिसी के घर की होने वाली तलाशी।
खोखलाजो अन्दर से खाली हो।
खड्गहस्तजो व्यक्ति अपने हाथ में तलवार लिए रहता है।
खंडनदूसरों के मत का विरोध करना।
खाद्यखाने के योग्य वस्तु।

‘ग’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
गँवारजो अशिष्ट व्यवहार करता हो।
गतानुगतिकपहले से चली आ रही परंपरा का अनुपालन करने वाला।
गीतनाटिका/गीतिनाट्यजिस नाटक के संवाद गीतों के रूप में लिखे हों।
गंगोत्रीजहाँ से गंगा नदी का उद्गम होता है।
गगनचुंबीआकाश का स्पर्श करने वाला।
गणिकाशरीर का व्यापार करने वाली स्त्री।
गुप्तचरगुप्त रूप से घूमकर सूचना देने वाला।
गूढ़ोक्तिजो बात गूढ़ (रहस्यपूर्ण) हो।
गूँगाजो बोल नहीं सकता है।
गरिष्ठजो कठिनता से और देर से पचे।
गाभिनजिस पशु के पट में बच्चा हो।
गोधूलिसंध्याकाल जब गायें चरकर लौटती है।
गुरुत्वाकर्षणप्रत्येक पदार्थ को अपनी और आकृष्ट करने वाली शक्ति।
गृहयुद्धघर अथवा देश के अन्दर ही लोगों की आपसी लड़ाई।
गैर-जिम्मेदारजिम्मेदारी पूरी न करने वाला।
गोपनीयजो छिपाने योग्य हो।
ग्राह्यग्रहण करने योग्य।

‘घ’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
घसियाराघास खोदकर जीवन-निर्वाह करने वाला।
घातकशरीर की हानि करने वाला।
घरफोड़ावह व्यक्ति जो दूसरों के घर में फूट डालता है।
घृणितजिसे देखकर घृणा होती हो।
घृण्यघृणा किए जाने योग्य।
घुलनशीलजो पदार्थ घुलने योग्य हो।
घूसखोरकोई कार्य करने के लिए नाजायज रूप से धन लेने वाला।

‘च’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
चंपूवह कृति जिसमें गद्य और पद्य दोनों हो।
चक्रवातचक्र के रूप में घूमती हुई चलने वाली हवा।
चिरस्थायीजो बहुत समय तक ठहर सके।
चौथियाचौथे दिन आने वाला ज्वर।
चमत्कारआश्चर्य में डाल देने वाला कार्य।
चंद्रचूड़/चन्द्रशेखरजिसके सिर पर चन्द्र-कला हो (शिव)।
चक्रवृद्धि ब्याजब्याज को मूलधन में जोड़कर लगाया ब्याज।
चिरंजीवीलंबे समय तक जीने वाला।
चिरंतनजो चिरकाल से चला आया है।
चक्रपाणिजिसके पाणि (हाथ) में चक्र (सुदर्शन) है।
चिक्कीर्षाकार्य करने की इच्छा।
चिरनिद्रितचिरनिद्रा (मृत्यु) को प्राप्त हुआ।
चिंतनीय/चिंत्य चिंता (चिंतन) करने योग्य बात।
चांद्रमासवह मास जो चन्द्रमा की गति के अनुसार गिना जाता है।
चिंतनीयजिसका चिंतन करना उचित हो।
चिंताजनकचिंता उत्पन्न करने वाली बात।
चेतावनीकिसी को चेताने के लिए कही जाने वाली बात।
चिंतामणिसभी प्रकार की चिंताओं को दूर करने वाली एक मणि।
चिह्नितजिस चिह्न लगाया गया हो।

‘छ’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
छद्मवासीछद्म (गुप्त) रूप में निवास करने वाला।
छिद्रान्वेषीदूसरों के केवल दोषों को खोजने वाला।
छैनीपत्थर को गढ़ने वाला औजार।
छापामारअकस्मात कहीं भी आकर छापा मारने वाला।
छावनीसेना के ठहरने का स्थान।

‘ज’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
जलदजो जल बरसाता हो।
जलजजो जल से उत्पन्न होता हो।
जलचरजो जीव-जंतु जल में रहते हों।
जनश्रुतिजो बात लोगों से सुनी गई हो।
जंगमएक स्थान से दूसरे स्थान पर चलने वाला।
जन्मांधजो जन्म से अंधा हो।
जनवासाबारात ठहरने का स्थान।
जादूगर(मदारी) जो चमत्कारी क्रियाओं का प्रदर्शन करता है।
जालिमजो अकारण जुल्म ढाता हो।
जिज्ञासाजानने की इच्छा।
जठराग्निपेट की अग्नि (भूख)।
जराजीर्णजो वृद्ध होने के कारण जर्जर हो गया हो।
जितात्माजिसने आत्मा को जीत लिया हो।
जिज्ञासुजानने की इच्छा रखने वाला।
जितेन्द्रियइन्द्रियों को वश में करने वाला।
जिगीषुकिसी को जीत लेने की इच्छा रखने वाला।
जिघांसाकिसी को मारने की इच्छा।
जिघृक्षाग्रहण करने, पकड़ने की इच्छा।
जिघत्साभोजन करने की इच्छा।
जीवन-चरित्रकिसी के जीवन-भर के कार्यों का विवरण।
जौहरस्त्रियों द्वारा अपनी इज्जत बचाने के लिए किया गया सामूहिक अग्नि-प्रवेश।
जिगीषाकिसी को जीतने की इच्छा।
जिजीविषाजीवन जीने की इच्छा।
ज्वालामुखीवह पहाड़ जिसके मुख (शिर्ष) से आग निकले।
जयेजो जीतने के योग्य हो।
जेठोतजेठ (पति का बड़ा भाई) का पुत्र।

‘झ’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
झबरालंबे और बिखरे बालों वाला।
झीलबहुत गहरा तथा बहुत बड़ा प्राकृतिक जलाशय।

‘ट’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
टापूचारों और जल से घिरा हुआ भू-भाग।
टीकाकारकिसी ग्रंथ या रचना की टीका (व्याख्या) करने वाला।
टकसालजहाँ सिक्कों की ढलाई होती है।
टिकाऊअधिक देर तक रहने वाला या चलने वाला।
टीकाविवाह का संबंध तय करने के लिए वर को वस्त्रादि वस्तुएँ प्रदान करने की रस्म।

‘ठ’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
ठठेराबरतन बनाने वाला।
ठिगनाजो छोटे कद का हो।

‘ड’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
डाकियाघर-घर जाकर लोगों की डाक पहुँचाने वाला कर्मचारी।

‘ढ’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
ढिंढोराजनता को सूचना देने हेतु बजाया जाने वाला वाद्य।

‘त’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
तटवर्तीजो किनारे से सटे हुए हों।
तपोभूमिऋषियों के तप करने की भूमि।
तत्कालीनउस समय का।
तार्किकतर्क करने वाला व्यक्ति।
तन्द्राहल्की नींद।
तरकशजिसमें बाण रखे जाते है।
तकाबीकिसानों की सहायता हेतु दिया जाने वाला राजकीय धन।
ताम्ररक्त/ताम्रवर्णीतांबे के रंग के समान लाल रंग।
तितीर्षातैरकर पार जाने की इच्छा।
तीर्थकरज्ञान में प्रवेश का मार्गदर्शक।
तल्लीनजो किसी कार्य या चिन्तर में मग्न हो।
तस्करजो चोरी छिपे माल लाता-ले जाता हो।
तापत्रयदैहिक, दैविक और भौतिक दूःख।
त्रिवेणीगंगा, यमुना, सरस्वती का संगम।
तूणीर/तरकसबाणों को रखने का साधन।
त्यागपत्रकिसी पद को छोड़ने के लिए लिखा गया पत्र।
तटस्थविवाद अथवा गुटबाजी से अलग रहने वाला।
तर्कसंगततर्क के द्वारा जो माना गया हो।
तितीर्षुतैरकर पार होने की इच्छा रखने वाला।
त्याज्यजिसे त्याग देना उचित हो।

‘थ’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
थुल-थुलअनावश्यक मांसल और मोटा शरीर।
थलचरजो धरती पर निवास करता हो।
थोक व्यापारबड़े व्यापारियों द्वारा अपस में या छोटे व्यापारियों के साथ किया जाने वाला व्यापार।

‘द’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
दकियानूससंकुचित विचार रखने वाला।
दावाग्निजंगल में फैलने वाली आग।
दिवास्वप्नजो सपना दिन (दिवा) में देखा जाता है।
दुज्र्ञेयजिसे कठिनाई से जाना जा सके।
दंपतीपति-पत्नी का जोड़ा।
दशकदस वर्षों की समय अवधि।
दत्तकवह पुत्र जिसे गोद लिया जाए।
दावानलजंगल में फैलने वाली आग।
दुरभिग्रह/दुर्गाह्यजिसको पकड़ने में काफी कठिनाई हो।
दीक्षितजिसने दीक्षा ली हो।
दुर्भगापति के स्नेह से वंचित स्त्री।
दुर्लंघ्यजिसे कठिनाई से लांघा/फांदा जा सके।
द्विजदो बार जन्म लेने वाला।
दुराग्रहअनुचित बात के लिए आग्रह।
दुरभिसंधिबुरे भाव से की गई संधि।
दुष्करवह कार्य जिसे करना कठिन हो।
दुर्बोधजो कठिनाई से समझ में आता है।
दुर्दमनीयवह जिसका दमन करना कठिन हो।
दुराग्रहअनुचित बात के लिए आग्रह करना।
दुर्वहजिसको कठिनाई से वहन/धारण किया जा सके।
दुराचारीजो बुरा आचरण करता हो।
दुभाषियादो भिन्न भाषाएँ जानने वाले व्यक्तियों को एक-दूसरे की बात समझाने वाला।
द्रुतगामीजो शीघ्रता से चलता हो।
दुस्साध्यजिसे कठिनाई से साधा जा सके।
दुर्गमवह मार्ग जो चलने में कठिनाई पैदा करता है।
दुव्र्यसनीजिसमें खराब आदतें हो।
दुर्जेयजिसको जीतना बहुत कठिन हो।
दैवज्ञदैव (भाग्य) अथवा ज्योतिष शास्त्र को जानने वाला।
देशद्रोहीदेश से द्रोह करने वाला।
दंडसंहिताअपराध और उन पर दण्ड देने के नियम निर्धारित करने वाला ग्रंथ।
दत्तचितदिए गए काम को चित्त लगाकर करने वाला।
दूरदर्शीआगे की बात को भी सोच लेने वाला व्यक्ति।
देवाराध्यजिसे देवता भी पूजते हो।
दीक्षांतभाषण दीक्षा (शिक्षा) की समाप्ति पर दिया जाने वाला उपदेश।
दौहित्रपुत्री का पुत्र।
दलालवह व्यक्ति जो क्रेता और विक्रेता के बीच रहकर सौदा पक्का कराता है।
दामोदरजिसके पेट में माँ ने रस्सी बाँध दी थी।
दिवालियाजो अपने ऋणों को चुकता करने में असमर्थ हो गया हो।
दुचित्तताजिसका चित्त किसी एक बात पर स्थिर न हो।
दौहित्रीपुत्री की पुत्री।
दुष्करवह कार्य जिसको करना कठिन हो।
दुधमुँहावह बच्चा जो अभी माँ के दूध पर निर्भर है।
दुराराध्यजिसे प्रसन्न करना कठिन हो।
दुर्निवार/दुर्निवार्यजिसका रोकना या निवारण करना कठिन हो।
दुर्लभकठिनाई से मिलने वाला।
दुश्चरित्रबुरे चरित्र (आचरण) वाला।
दुष्परिमेयजिसका नाप करना कठिन हो।
देवरानीपति के छोटे भाई की पत्नी।
द्वारपालजो द्वार पर खड़ा रहकर रक्षा करता है।

‘ध’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
धनेच्छूधन की इच्छा रखने वाला।
धरणीसभी को धारण करने वाली (पृथ्वी)
धर्मशालायात्रियों के लिए निःशुल्क सार्वजनिक आवास-गृह।
धनुर्धरधनुष को धारण करने वाला।
धरोहरलौटाने के लिए किसी के पास रखी हुई दूसरे की वस्तु।
धर्मादागरीबों के लिए दान के रूप में दिया जाने वाला धन-अन्न आदि।
धीवर/मछुवारामछली मारकर आजीविका चलाने वाला।
धीरोदात्तश्रेष्ठ गुणों से सम्पन्न शूरवीर नायक।
धीरजो धीरज रखता हो।
ध्रवअपने स्थान पर अटल रहने वाला।
धर्मात्माधार्मिक सिद्धान्तों के अनुसार आचरण करने वाला।
धीरोद्धतशूरवीर लेकिन अभिमानी नायक।
धीरललितशूरवीर लेकिन क्रीड़ाप्रिय नायक।
धर्मनिष्ठजिसकी धर्म में निष्ठा हो।
ध्याताध्यान अथवा विचार करने वाला।
धुरंधरधुरी को धारण करने वाला अर्थात् आधारभूत कार्याें में प्रवीण।
ध्येयध्यान करने योग्य अथवा लक्ष्य।

‘न’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
नभचर/नभश्चरआकाश में विचरण करने वाले जन्तु।
नवजातजिसका जन्म अभी-अभी हुआ हो।
नविगाय को दुहते समय बछड़े का गला बांधने की रस्सी जो गाय के पैर से बांधी जाती है।
नटराजतांडव नृत्य की मुद्रा में शिव।
नकसीरनाक से अपने आप निकलने वाला खून।
नजरानासम्मान में दी जाने वाली भेंट।
नखशिख वर्णननाखुन से चोटी तक का वर्णन।
नवोदितजिसका उदय हाल ही में हुआ है।
नभचरजो आकाश में विचरण करता है।
नारकीयनरक के समान।
नापितशालावह स्थान अथवा दुकान जहाँ हजामत बनाई जाती है।
नश्वरजो वस्तु नाशवान हो।
नतमस्तकजिसका सर झुका हुआ हो।
नास्तिकजिसे ईश्वर पर विश्वास न हो।
निरवधिजिसकी कोई अवधि निश्चित न हो।
निर्गुट/तटस्थजो किसी भी गुट में न हो।
निरक्षरजो पढ़ना-लिखना नहीं जानता हो।
निरर्थकजिसका कोई अर्थ न हो।
निस्पृहजिसकी कोई इच्छा न हो।
निराकारजिसका कोई आकार/रूप न हो।
निरापदजिससे किसी प्रकार की हानि न हो।
निरवयवजिसके अवयव न हो।
निराहारबिना आहार (भोजन) के।
निशाचररात में विचरण करने वाला।
निरामिषजो मांस न खाता हो।
निर्गुटजो किसी भी गुट में न हो।
नेपथ्यरंगमंच में पर्दे के पीछे का स्थान।
निराशावादीजो यह मानता है कि संसार में कुछ भी अच्छा होने की आशा नहीं है।
निराशजिसकी आशाएँ नष्ट हो गई हो।
निरुत्तरजो उत्तर न दे सके।
निरुपायजिसके पास कोई उपाय न हो।
नैष्ठिकआजीवन ब्रह्यचर्य का व्रत लेने वाला।
नकटाजिसकी नाक कट गई हो।
ननिहालनाना के रहने का स्थान।
निष्कलंकजिसके कोई दाग/कलंक न हो।
निष्कंटकजिसमें कोई कंटक/अड़चन न हो।
निःशुल्कजिस काम के लिए धन न दिया जाए।
निःस्वार्थजिसका अपना कोई स्वार्थ न हो।
नवोढ़ाजिसका विवाह अभी हुआ हो।
नातिन/नातीपुत्री की पुत्री/पुत्र।
निस्संग/असंगजिसको किसी में भी आसक्ति न हो।
निर्यातव्यापारिक वस्तुओं को किसी दूसरे देश में भेजने का कार्य।
निर्वासितजिसको देश से निकाल दिया गया हो।
निर्विकारजिसमें कोई विकार न हो।
निःश्वासनाक से बाहर निकलने वाला श्वास।
निःसंतानजिसके कोई संतान न हो।
निरंकुशजिस पर किसी प्रकार का अंकुश (नियंत्रण) न हो।
निशीथअर्द्धरात्रि का समय।
निर्बाधबिना किसी बाधा के।
निरुपमजिसकी किसी से उपमा/तुलना न दी जा सके।
निर्णायकजो निर्णय करने वाला हो।
निरुद्देश्यजिसका कोई उद्देश्य न हो।
निर्गुणसत, रत, तम, गुण से परे।
निर्ममजिसके हृदय में ममता नहीं है।
निर्मूलजिसकी जड़ या आधार का पता न हो।
निर्वाचकनिर्वाचन में अपना मत देने वाला।
निष्पापजो पाप से रहित हो।
निश्चिंतजो सब प्रकार की चिंताओं से रहित हो।
नैतिकजो नीति के अनुकूल हो।
निर्दय/निष्ठुरजिसमें दया का भाव न हो।
निषिद्धजिसका निषेध (रोकना) किया गया हो।
निःसहायजिसकी सहायता करने वाला कोई न हो।

‘प’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
परमाणुपदार्थ का अत्यन्त सूक्ष्म भाग।
पतिम्वरापति को चुनने की इच्छावाली कन्या।
पथभ्रष्टअपने मार्ग से च्युत, भटका हुआ।
पदच्युतअपने पद से हटाया हुआ।
पर्याप्तजितने की आवश्यकता हो उतना।
पखवाड़ामहिने के दो पक्षों में से एक।
पटाक्षेपरंगमंच का पर्दा गिरना।
पश्चातापस्वयं द्वारा हुई गलती के पश्चात उत्पन्न दुःख।
परोक्ष/पराश्रितदूसरों पर निर्भर रहने वाला।
परिवा्रजकघूमने-फिरने वाला साधु।
पाक्षिकमहीने के प्रत्येक पक्ष से सम्बन्धित।
पतिव्रताकेवल पति से अनुराग रखने वाली।
पथ्यरोगी को दिया जाने वाला भोजन।
पयोहारीसिर्फ दूध का आहार करने वाला।
परकीयावह स्त्री जिसका प्रेम सामाजिक मर्यादा का उल्लंघन करे।
पांडुलिपिहाथ से लिखी हुई पुस्तक।
पारदर्शीजिसमें से आर-पार देखा जा सकता हो।
परकीयापरपुरुष से प्रेम करने वाली।
पाशविकजिसका स्वभाव पशुओं के समान हो।
परित्यक्तापति के द्वारा छोड़ दी गई स्त्री।
परमुखापेक्षीदूसरों से आशा रखने वाला।
प्रत्युत्पन्नमतितत्काल उत्तर दे सकने वाली मति (बुद्धि)।
पर्दानशीनपर्दे के अंदर रहने वाली।
पेशलजो शरीर से हष्टपुष्ट हो।
पिष्टपेषणएक बार कही हुई बात को दोहराते रहना।
प्रवर्तकजो किसी मत को सर्वप्रथम चलाता है।
प्रतिवादीवाद का विरोध करने वाला।
प्रणतपालशरणागत की रक्षा करने वाला।
प्रतितिध्वनिवह ध्वनि जो कहीं से टकराकर दुबारा सुनाई दे।
प्रसूतावह स्त्री जिसके हाल ही में शिशु उत्पन्न हुआ हो।
प्रतिबिंबवह आकृति जो किसी शीशे, जल आदि में दिखाई दे।
पैतृकपिता एवं प्रपिताओं से संबंधित।
पैतृक संपत्तिपिता से प्राप्त की हुई संपत्ति।
प्राकृतिकजो प्रकृति से संबंधित हो।
प्रहसनहास्य रस से परिपूर्ण नाटिका।
प्रमेयप्रमाण द्वारा सिद्ध करने योग्य।
प्रदोषसूर्यास्त के पश्चात लेकिन रात्रि से पूर्व का समय।
प्रज्ञाचक्षुज्ञान रूपि नेत्रों से देखने वाला।
प्रियदर्शीजिसको देखकर अच्छा लगे।
परोपकारीजिसमें दूसरे का उपकार करने की प्रवृत्ति हो।
परिवर्तनशीलजो सदा बदलता रहे।
पराधीनजो दूसरे के अधिकार में हो।
प्रस्तावसभी में विचारार्थ प्रस्तुत बात।
पांडुलिपिहाथ से लिखी हुई प्रति।
पाशविकजिसका आचरण पशुओं के समान हो।
पाक्षिकमहिने के प्रत्येक पक्ष (पन्द्रह दिन) से संबंधित।
पारलौकिकजो परलोक से सम्बन्धित हो।
प्राणरक्षकजो किसी के प्राणों की रक्षा करे।
पिपासुपीने की इच्छा रखने वाला।
परमार्थीजो दूसरों का भला करता हो।
पाथेयमार्ग में खाने के लिए भोजन।
पार्थिवपृथ्वी से संबंधित।
प्रागैतिहासिकज्ञात इतिहास से पूर्व समय का।
प्रायद्वीपस्थल का वह भाग जिसके तीन ओर पानी हो।
पूर्वोक्तपहले किया गया कथन।
परिपक्वजो पूरी तरह से पक चुका हो/पारंगत हो चुका हो।
पारंगतकिसी विषय का पूर्ण ज्ञाता।
परिधेयजो पहनने लायक हो।
परिमेयजिसको मापा जा सके।
प्रत्युपकारउपकार के बदले किया गया उपकार।
पूर्वाह्नदोपहर से पहले का समय।
पुरातत्त्ववेत्ताप्राचीन इतिहास का ज्ञाता।
पुनरुक्तिबार-बार कहा गया कथन।
पंचायतगाँव की सभा जहाँ पंच लोग झगड़े का निपटारा करते है।
पौरुषेयमनुष्य के पुरुषार्थ द्वारा रचा गया।
पुनर्जन्मजिसका पुनः जन्म हुआ हो।
प्रत्याशाकिसी कार्य के बदले में की जाने वाली आशा।
प्रवासीविदेश में रहने वाला।
पथ-प्रदर्शकअगुआ बनाकर मार्ग दिखलाने वाला।
पाचकपचाने की क्रिया करने वाला।
पाणिग्रहणकिसी स्त्री को पत्नी के रूप में ग्रहण करने के साथ उसका हाथ पकड़ना (रस्म)
पापचेताजिसके चित्त में पाप करने की भावना रहती है।
प्रोषितपतिकावह स्त्री जिसका पति दूर स्थान पर गया हो।
पारिश्रमिककिए हुए परिश्रम के बदले में मिलने वाला धन।
पैदलजो अपने पैरों से चल रहा हो।
प्रतारितजिसकी प्रतारणा (ठगी) की गयी हो।
प्रत्यागतजो कहीं जाकर लौट आया हो।
प्रत्युक्तउत्तर द्वारा खंडन करके कहा गया।
प्रयोजनीयप्रयोग में लाने योग्य।
पृष्टव्यप्रश्न के रूप में पूछे जाने योग्य।
प्रायश्चितकिये गए पापकर्म का दंडस्वरूप फल भोग।

‘फ’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
फेरीवालाघूम-फिरकर सौदा बेचने वाला।
फलेच्छुफल की इच्छा रखने वाला।
फकीर/भिखारी/भिक्षुकमांगकर जीविका चलाने वाला।
फलाहारीसिर्फ फल खाकर जीवनयापन करने वाला।
फणींद्रसर्पों का स्वामी।
फिजूलखर्ची/अपव्ययव्यर्थ में किया गया व्यय।
फलदायीफल देने वाला।

‘ब’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
बहुज्ञबहुत विषयों का जानकार।
बहुमतसभा में आधे से अधिक का मत।
बहुधंधीजो एक से अधिक धन्धा करता हो।
बहुमूल्यकाफी अधिक कीमत का।
बलिपशुकिसी देवता पर चढ़ाने के लिए मारा जाने वाला पशु।
बहुश्रुतजिसने सुनकर अनेक विषयों का ज्ञान प्राप्त किया हो।
बड़वानलसमुद्र में लगने वाली आग।
बहिष्कृतजिसका जाति या समाज से बहिष्कार कर दिया गया हो।
बाँझजिस स्त्री के कोई संतान न हुई हो।
बुद्धिजीवीजो बुद्धि (दिमागी) कार्य से जीविका चलाता हो।
बहुरूपियाजो अनेक रूप धारण करता हो।
ब्रह्यमुहूर्तसूर्योदय से पहले दो घड़ी तक का समय।
ब्यालूरात का भोजन।
बुभुक्षुखाने का इच्छुक।
बेकार/बेरोजगारजिसके पास करने के लिए कोई काम न हो।
बेजोड़जिसके जोड़/बराबरी का कोई न हो।
बेमिसालजिसकी और कोई मिसाल न हो।
बहुदेववादअलग-अलग देवताओं को मानकर उपासना करना।
बहुभाषाविद्बहुत-सी भाषाएँ जानने वाला।
बुद्धिजीवीजिसकी जीविका बुद्धि से चलती हो।
बेफिक्र/निश्चिंतजिसको किसी की चिंता न हो।
बौनाबहुत छोटे कद का आदमी।
बाल ब्रह्यचारीजो आजीवन ब्रह्यचारी रहा हो।
बुभुक्षितजो अत्यधिक भूखा हो।

‘भ’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
भित्तिचित्रदीवारों पर बने हुए चित्र।
भूगर्भवेतापृथ्वी के भीतर का ज्ञान रखने वाला।
भग्नहृदयजिसका हृदय टूट गया हो।
भयाकुलभय के कारण बेचैन।
भुक्तभोगीजो किसी आपत्ति को भोग चुका हो।
भारोपीयभारत और योरोप से संबंधित।
भूधरधरती को धारण करने वाले पर्वत।
भेषजऔषधियों का जानकार।
भैरवीप्रातःकाल गाया जाने वाला राग।
भोरसूर्योदय से पहले का समय।
भोजन भट्टजो खूब खाता-पीता हो।
भाग्यवादीभाग्य पर भरोसा रखने वाला।
भाग्यवानजो भाग्य का धनी हो।
भूचरधरती पर चलने वाला जन्तु।
भौगोलिकभूगोल से संबंधित।
भग्नावशेषकिसी टूटी-फूटी इमारत या बस्ती का बचा हुआ अंश।
भवितव्यभविष्य में निश्चित रूप से होने को है।
भूतपूर्वजो पहले रहा हो (किसी पद पर)
भ्रांतचित्तजिसका मन भटका हुआ हो।
पंचभौतिकपंचभूतों से बनी हुई वस्तु।
भौम (मंगल)भूमि का पुत्र।
भाषाविद्वह जिसे भाषा का पूरा ज्ञान हो।

‘म’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
मकरंदफूलों का रस।
मध्याह्नदोपहर का समय।
महार्घ/मँहगाजिसका मूल्य बहुत अधिक हो।
मासिकवह जो मास में एक बार हो।
मांसाहारीमाँस खाने वाला।
मितव्ययीकम खर्च करने वाला।
महावट/मावटसर्दी में होने वाली वर्षा।
महावतहाथी को हाँकने वाला।
मकराक्षजिसकी आँखे मकर (मछली) जैसी हो, खर का पुत्र जो राम के हाथों मारा गया।
मर्मज्ञकिसी बात के मर्म (गूढ़ रहस्य) को जानने वाला।
मितभाषीजो कम बोलता हो।
मिथ्यावादीजो असत्य बोलता हो।
मीनाक्षीजिस स्त्री की आंखें मछली के समान हो। (पुरुष-मीनाक्ष)
मुक्तहस्तखुले हाथ से दान देने वाला।
मनस्वीसुख और दुःख में समान स्वभाव वाला।
मनस्तापमन का असीम दुःख।
मनस्तापमरूस्थल ऐसा स्थान जहाँ सिर्फ रेत ही रेत हो।
मातृहंतामाता की हत्या करने वाला।
मुमुक्षामोक्ष को प्राप्त करने की इच्छा।
मौलिकजो रचना किसी व्यक्ति की अपनी स्वयं की हो एवं नई हो।
मौखिक परीक्षाकेवल मुँह से ली जाने वाली परीक्षा।
मठाधीशमठों की व्यवस्था करने वाला।
मुकुलथोड़ा खिला हुआ फूल।
मुक्तकंठदिल खोलकर कहना (प्रशंसा करना) या गाना।
मृदुभाषीमीठी वाणी बोलने वाला।
मृत्युंजयजिसने मृत्यु को जीत लिया हो।
मतानुयायीकिसी मत का अनुसरण करने वाला।
मध्यस्थदो के बीच में पड़कर फैसला कराने वाला।
मखत्राता/यज्ञरक्षकयज्ञों की रक्षा करने वाला।
महोदधिजिसमें अपार जलराशि हो।
मृणालकमल की डण्डी।
मद्यपजो मद्यपान करने का आदी हो।
मध्यवर्गसमाज के उच्च व निम्नवर्ग के बीच का वर्ग।
मनौदौर्बल्यमन के दुर्बल होने की स्थिति का भाव।
महत्त्वाकांक्षीजो बहुत ऊँची आकांक्षा/इच्छा रखता हो।
मूकदर्शकचुपचाप देखने वाला।
मन्दबुद्धि/मतिमांद्यजिसकी बुद्धि कमजोर है।
मध्यरात्रमध्यरात्रि का समय।
मनोविज्ञानमन पर पड़ने वाले प्रभाव तथा मन की क्रियाओं का अध्ययन करने वाला शास्त्र।
मनोवृतिमन का किसी और प्रवृत होने अथवा उससे हटने की अवस्था।
महात्माजिसकी आत्मा महान हो।
मृत्युंजयजिसने मृत्यु को जीत लिया हो।
मर्माहतजिसके हृदय को चोट पहुँची हो।
मुमुक्षुजिसे मोक्ष की कामना हो।
मुमूर्षामर जाने की इच्छा।
मेधावीअसाधारण मेधा (बुद्धि) वाला।
मृगनयनीहिरण के नेत्रों-सी आँखें वाली।
मुद्रास्फीतिमुद्रा का अधिक चलन/प्रसार।
मुमुर्षुमरणासन्न अवस्था वाला/करने को इच्छुक।

‘य’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
यमल/यमलाजुड़वाँ भाई अथवा बहन।
यवनिकारंगमंच का पर्दा।
यायावरघूम-घूमकर जीवन बिताने वाला।
यूपयज्ञ स्थान पर स्थापित किया जाने वाला खम्भा।
यथोचितजैसा चाहिए, उचित हो, वैसा।
यथाशक्तिजितनी ताकत हो/शक्ति के अनुसार।
यथेच्छाइच्छा के अनुसार।
युगप्रवर्तकसमाज को नई दिशा देकर नए युग की शुरुआत करने वाला।
यथाविधिजैसा विधि में निर्धारित हो उसी के अनुसार।
यथासंभवजहाँ तक अथवा जितना संभव हो।
यान्त्रिकीवह शास्त्र जिसमें यन्त्रों को बनाने, चलाने और सुधारने का विवेचन होता है।
याज्ञिकयज्ञ करने अथवा यज्ञ कराने वाला व्यक्ति।
युयुत्सुयुद्ध की इच्छा रखने वाला।
युगद्रष्टाअपने युग का ज्ञान रखने वाला।
यावज्जीवन/जीवनपर्यंतजब तक जीवन रहे।
यमइंद्रियों को नियंत्रित रखना।
युद्धपोतसमुद्री जहाज जिस पर सैनिक युद्ध करते है।
युयुत्सायुद्ध करने की प्रबल इच्छा।
युवराजराजगद्दी का उत्तराधिकारी।

‘र’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
रक्तबीजरक्त की बूंद जमीन पर पड़ते ही दूसरा राक्षम जन्म ले।
रजस्वलाजिस स्त्री को मासिक रक्तस्त्राव हुआ हो।
राजस्वविभाग किसानों से भूमि कर लेने वाला सरकारी विभाग।
रसायनविभिन्न वनस्पति और औषधियों से तैयार पदार्थ।
राजपत्र (गजट)राज्य द्वारा आधिकारिक रूप से प्रकाशित होने वाला पत्र।
रोमांचभावातिरेक में रोंगटे (बाल) खड़े होने की दशा।
रंगमंचवह ऊँचा उठा हुआ स्थान जहाँ पर पात्र अभिनय करते है।
रिक्थ/थाती/विरासतपुरानी पीढ़ी द्वारा नई पीढ़ी को मिलने वाली संपत्ति।
रतौंधीरात को कुछ भी दिखाई नहीं देने वाला रोग।
रंगरूटपुलिस अथवा सेना में भरती नया जवान।
रक्तरंजितरक्त (खून) से रंजित (लथपथ)।
रज्जुमार्गबड़े-बड़े खम्भों में लोहे के रस्से बाँधकर बनाया गया मार्ग।
राजपत्रितजिसकी सूचना राजपत्र (गजट) में दी गई हो।
रणबाँकुरयुद्ध में बड़ी कुशलता के साथ लड़ने वाला।
रेखांकितजिसके नीचे रेखाएँ लगाई गई हो।
रोमांचितप्रसन्नता से जिसके रोंगटे खड़े हो गए हो।
राजस्ववह धन जो आधिकारिक रूप से राज्य को मिलता हो।

‘ल’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
लकड़हाराजो लकड़ी काटकर (बेचकर) जीवनयापन करता हो।
लाइलाजजिसका कोई इलाज न हो।
लुप्तवंशजिसका वंश लुप्त हो गया हो।
लिपिबद्धजो विचार लिए लिए गए हों।
लुब्ध/लोभीलोभी स्वभाव वाला।
लौहपुरुषजो पुरुष लोहे की तरह बलिष्ट या मजबूत हो।
लिप्साकुछ लाभ पाने की चाह।
लेखापाल/लेखाकारआय-व्यय तथा लेन-देन का लेखा करने वाला।
लब्ध प्रतिष्ठप्रतिष्ठा प्राप्त व्यक्ति।
लेह्यजो चाटने योग्य हो।
लोमहर्षकजिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाए।
लोकोत्तरलोक में प्रचलित वस्तुओं से अधिक बढ़कर।
लोरीबच्चों को थपकी अथवा झूला देतु हुए सुलाने का गीत।

‘व’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
वंशानुगतवंश परंपरा के अनुसार।
वज्रपाणिजिसके हाथ में वज्र हो।
वज्राघातबहुत ही कठोर और बड़ा आघात।
वर्णनातीतजिसका वर्णन करना संभव न हो।
वयसंधिबचपन और यौवन के मध्य की उम्र
वाचालअधिक बोलने वाला।
वादीमुकदमा दायर करने वाला।
वाग्मीभाषण देने में चतुर।
वाग्दानकन्या का विवाह कर देने का वचन देने की रस्म।
वाग्दत्तावह कन्या जिसका विवाह करने का वचन दे दिया गया हो।
वासुदेववसुदेव का पुत्र।
विकृतजिसके अन्दर कोई विकार आ गया हो।
वाचस्पतिजिसका वाणी पर पूर्ण अधिकार हो।
वामाचारीसामाजिक मर्यादा के विपरीत आचरण करने वाला।
वास्तु विज्ञानगृह निर्माण संबंधी विज्ञान।
विधर्मीजो अपने धर्म के विरुद्ध कार्य करने वाला हो।
विधिवत/वैधजो विधि तथा कानून के अनुसार सही हो।
विवादास्पदजो बहस या विवाद का विषय हो।
विश्वविख्यातसंसार भर में प्रसिद्ध।
विमातासौतेली माँ।
विजातीयजो दूसरी जाति का हो।
विचाराधीनजिस पर अभी विचार चल रहा हो।
विदुषीवह स्त्री जो पढ़ी-लिखी व ज्ञानी हो।
विवेकीसही और गलत में अंतर करने में सक्षम।
विश्वसनीयजिस पर विश्वास किया जा सके।
विषयासक्तजो विषय-वासनाओं में अधिक डूबा हुआ हो।
विध्वंसकविनाश करने वाला।
विधुरजिस पुरुष की स्त्री मर गई हो।
विस्थापितअपनी जगह से अलग किया हुआ।
वैयाकरणव्याकरण का ज्ञाता।
वंध्यावह स्त्री या मादा पशु जो संतान उत्पन्न करने में असफल हो।
वीणापाणिजिसके हाथ में वीणा हो।
वैष्णवविष्णु का उपासक।
विकलांगजिसके शरीर के भाग में कमी हो।
वैदेशिकविदेशों से संबंधित।
वर्णनातीतजो वर्णन के परे हो।
वर्द्धमानजो बढ़ रहा हो।
वर्षानुवर्षजो निरन्तर कईं वर्षों से चलता रहे।
वातानुकूलऐसी व्यवस्था करना की बाहर के तापमान का प्रभाव भीतर न पड़े।
विजयाकांक्षीजो विजय की इच्छा रखता है।
व्याज स्तुतिप्रशंसा के बहाने निंदा करना।
विकल्पएक से अधिक बातों में से कोई एक।
विजितजिसे जीत लिया गया हो।
विज्ञजिसको जानकारी बहुत अधिक हो।
विधेयककानून का रूप देने के लिए प्रस्तुत किया गया प्रस्ताव (मसौदा)
विपत्नीकजिसे पत्नी का साथ न हो।
विशेषज्ञजो किसी विषय का विशेष ज्ञान रखता हो।
विश्लेषणकिसी वस्तु या विषय का विधिवत विभाजन।
विश्वस्तजिसका विश्वास किया जाए।
वैधजो विधि के अनुसार हो।
व्यभिचारीपर स्त्री से अनुचित संबंध रखने वाला।
व्याख्यातावह जो किसी विषय की व्याख्या करके पढ़ाता हो।

‘श’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
शतावधानीजो सौ बातें एक साथ याद रख सकता है।
शोधवृत्तिअनुसंधान के लिए दिया जाने वाला अनुदान।
शस्त्रहाथ में पकड़कर चलाया जाने वाला हथियार जेसे तलवार।
शंकास्पदजो शंका के योग्य हो।
शरणार्थीशरण की इच्छा रखने वाला।
शरणागतशरण में आया हुआ।
शाश्वतजिसका कोई आदि और अंत न हो।
शूलपाणिजिसके हाथ में शूल (त्रिशूल) हो, शिव।
श्लिष्ट (श्लेष)जिस शब्द के एक से अधिक अर्थ हो।
शताब्दीसौ वर्ष की अवधि।
शत्रुघ्नशत्रु का नाश करने वाला।
श्वशुरपति अथवा पत्नी का पिता। (ससुर)
श्वश्रुपति अथवा पत्नी की माता (सास)
श्वशुर्यपत्नी का भाई (साला)
शब्दभेदीजहाँ शब्द होता है, वहीं पर बाण मारना।
शाकाहारीजो सिर्फ शाक (अन्न, फल, सब्जी) खाता हो।
शाक्तवह जो शक्ति (देवी) की उपासना करता हो।
शिरोधार्यआदरपूर्वक सिर पर धारण करने या स्वीकार करने योग्य।
शासितवह जिसके ऊपर शासन हो।
शुभेच्छु/शुभाकांक्षीशुभ चाहने वाला।
शैववह जो शिव सम्प्रदाय के नियमों का पालन करता हो।
शैशवशिशु संबंधी या शिशुओं की अवस्था से संबंधित।
श्मशानमुर्दे अथवा शव की अन्येष्टि करने का स्थान।

‘ष’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
षण्मासिकछह-छह माह में आने वाला।
षट्कोणजिसके छह कोण (कौने) हो।
षट्पदछह पैरों वाला।

‘स’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
सिद्धार्थजिसका अर्थ स्वयं ही सिद्ध है।
संक्रामकछूत का रोग।
सर्वज्ञजो सब कुछ जानता हो।
स्वयंवराअपनी ही इच्छानुसार पति का वरण करने वाली।
संगमदो धाराओं अथवा नदियों के मिलने का स्थान।
सहोदर/सहोदराएक माता से उत्पन्न भाई अथवा बहन।
स्वयंसिद्ध/स्वतः प्रमाणजिसको सिद्ध करने के लिए अन्य प्रमाण की जरूरत न हो।
स्वयंपाकीजो स्वयं भोजन बनाकर खाता हो।
स्वावलंबीआजीविका आदि की दृष्टि से अपने ऊपर ही निर्भर रहने वाला।
सतसईसात सौ छंदों का समूह।
समालोचकजो गुण-दोष का विवेचन करता हो।
समीक्षकजो साहित्यिक गुण-दोषों की विवेचना करता हो।
सधवावह स्त्री जिसका पति जीवित हो।
स्वानुभूतअपने द्वारा अनुभव किया हुआ।
संकीर्णवृत्तिछोटे विचारों वाला।
स्वैच्छिकअपनी इच्छा के अनुसार लिया गया।
स्वाधीनजो अपने ही अधीन हो।
सनातनजो सदा से चला आ रहा हो।
समाकालीनउसी समय में होने वाला अथवा रहने वाला।
सहपाठीसाथ में पढ़ने वाला।
स्वेदजपसीने से उत्पन्न जीव।
सत्याग्रहसत्य के लिए संघर्ष एवं आग्रह।
सभासद/विधायक/सांसदजनप्रतिनिधि सभा का सदस्य।
समदर्शीसभी को समान भाव से देखने वाला।
स्वर्ण जयंतीकिसी संस्था/व्यक्ति/कार्य के आरंभ से पचास वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में होने वाला उत्सव।
स्त्रैणस्त्री के स्वभाव वाला।
सार्वभौमिकजो समस्त देशों/स्थानों से संबंधित हो।
सारथिरथ हाँकने वाला।
सार्वजनिकसभी लोगों के लिए।
सार्वदेशिकसभी देशों/स्थानों से सम्बन्ध रखने वाला।
सांघातिकजीवन को आघात पहुँचाने वाला।
सामिषमांसयुक्त भोजन।
संक्रामकछूत या संसर्ग से फैलने वाला।
साक्षरजो पढ़ना-लिखना जानता है।
साप्ताहिकसप्ताह में एक बार होने वाला।
स्थावरजो एक जगह से दूसरी जगह न ले जाया जा सके।
सुषुप्तजो सोया हुआ हो।
साकारआकार से युक्त (मूर्तिमान)
सत्यवादी/सत्यभाषीजो सत्य बोलता हो।
स्पष्टवादी/स्पष्टवक्ताखरी-खरी स्पष्ट बात करने वाला।
समीक्षक/समालोचक/आलोचक/साहित्यिकगुण-दोषों की विवेचना करने वाला।
सुहागसधवा होने की दशा
संकरजो भिन्न तत्त्वों अथवा जातियों के संसर्ग से उत्पन्न हो।
संदिग्धजिसके संबंध में संदेह हो।
सँपेरावह जो साँप पकड़कर पालता हो।
सपोलासाँप का बच्चा।
संविदानिश्चित शर्तों द्वारा किसी कार्य को करने का समझौता।
संशोधितजिसकी गलतियां व कमियाँ ठीक की गई हो।
संहारकसंहार करने, मारने वाला।
सच्चरित्रजिसका चरित्र अच्छा हो।
सजिल्दजिस पुस्तक पर जिल्द हो।
सजातीयएक ही जाति के लोग।
सजातीय संश्लेषणअलग-अलग अवयवों को एक में जोड़ना।
सत्याग्रहसत्य मनवाने के लिए आग्रहपूर्वक आन्दोलन।
सदाव्रतदीन-दुखियों को नित्य भोजन देने की व्यवस्था।
सदाचारीअच्छा आचरण करने वाला व्यक्ति।
सद्य स्नात (पुरुष)जिसने अभी-अभी स्नान किया हो।
सद्य स्नाता (स्त्री)जिसने अभी-अभी स्नान किया हो।
सद्य प्रसूताजिसने अभी हाल ही बच्चे को जन्म दिया हो।
सपत्नीकजो अपने पत्नी के साथ हो। दूसरे अर्थ में स्त्री के पति की अन्य पत्नी अथवा प्रेमिका (सौतन)
समशीतोष्णन बहुत ठंडा न बहुत गर्म।
समवयस्कजो समान उम्र का हो।
सामयिकवर्तमान समय या ठीक समय पर होने वाला।
समसामयिकएक समय में रहने वाले लोग, स्थितियां, आदि।
समदर्शीजो सभी को समान भाव से देखता या समझता हो।
सव्यसाचीजो सव्य (बायें) हाथ से काम करता हो।
साध्यजो सिद्ध या पूरा किया जा सके।
सर्वप्रियजो सबका का प्यारा हो।
सर्वभक्षीजो सब कुछ खाता हो।
सर्वशक्तिमानजो सब कुछ करने की शक्ति रखता हो।
सहगानअन्य लोगों के साथ गाया जाने वाला गीत।
सापेक्षिक/सापेक्षजिसका अस्तित्व अन्य वस्तु की अपेक्षा रखता हो।
सार्वजनिकसर्वसाधारण से संबंधित।
सावधानजो अवधानपूर्वक कोई कार्य करता हो।
सेंधचोरी के लिए मकान की दीवार में किया गया बड़ा-सा छेद।
सहस्त्रबाहुजिसके हजार भुजाएँ हों।
सहिष्णु/सहनशीलजो दूसरो की बात सहन कर सकता हो।
संविधानदेश अथवा शासन चलाने हेतु नियमों की तुलना।
सर्वलब्धसब कुछ पाने वाला।
सामंजस्यजिसमें सभी का मेल हो जाता हो।
सांसारिक/ऐहिकसंसार से संबंधित।
स्थानांतरितजो एक स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर भेज दिया गया हो।
स्थानापन्नजिसने अस्थायी रूप से किसी का स्थान (पद) ग्रहण किया हो।
सिसृक्षासृजन करने की इच्छा।
सुकरजो काम करने में आसान हो।
सुनहराजिसका रंग सोने जैसा हो।
सुग्रीवजिसकी ग्रीवा सुंदर हो।
सूक्ष्मदर्शीकिसी बात को बहुत बारीकी से विचार करने वाला।
स्वयंभूजो स्वयं ही उत्पन्न हुआ हो।
स्वयंसेवकजो स्वयं की इच्छा से सेवा कार्य में लगा हो।
सैकड़ा/शतकसौ वस्तुओं का संग्रह एवं सौ का समूह।
स्थलचर/थलचरजो धरती पर निवास करता हो।
स्पर्धाकिसी काम में दूसरे से आगे बढ़ जाने की इच्छा।
शाश्वत/सनातन/नित्यजो सदा रहने वाला।
स्वार्थीजो अपना ही हित सोचता हो।
सर्वव्यापीजो सभी जगह विद्यमान रहता हो।
स्वेच्छाचारीजो अपनी ही इच्छा से काम करता हो।

‘ह’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
हरावलसेना का वह भाग जो पैदल सबसे आगे रहता हो।
हविहवन से संबंधित सामग्री।
हंसगामिनीहंस की तरह जिस स्त्री की चाल हो।
हस्तक्षेपदूसरे के काम में दखल देना।
हस्तगतजिसको अपने हाथ में ले लिया है।
हितैषी/हितेच्छुहित चाहने वाला।
हलफनामाऐसा बयान जो शपथ सहित दिया गया हो।
हीरक जयंती60 वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में होने वाला उत्सव।
होमाग्नियज्ञ के लिए निर्धारित अग्नि।
हस्तलिखितहाथ से लिखा गया।
हृदयविदारकऐसा दुःख जो हृदय को चीर डाले।
हृदयद्रावकजिसे देखकर हृदय पिघल जाए।
हृदयंगमजो बात हृदय में अच्छी तरह बैठ गई हो।
हृदयावर्जकजो हृदय को आकृष्ट करे (आवर्जक-आकर्षक)
हस्तानांतरितवह जिसके पास अधिकार अथवा संपत्ति को सौंपा गया हो।
हास्यास्पदजिसे देखकर लोग मजाक उड़ाए।
हार्दिकहृदय से संबंधित।
हेमाद्रिसोने के समान चोटियों वाला पहाड़।
हुतात्म/शहीदजिन्होंने दूसरों के लिए अपना बलिदान किया हो।
होतायज्ञ में आहुति देने वाला।
हस्तलाघवहाथ से कार्य करने में कुशल।
होनहारन टालने वाली घटना/अवश्यंभावी घटना/भाग्याधीन।

‘क्ष’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
क्षतिपूर्तिपूर्व में हुई हानि की भरपाई।
क्षम्यजो क्षमा किया जा सके।
क्षणभंगुरजिसका कुछ ही समय में नाश हो जाए।
क्षमाशीलजो क्षमा करने वाला हो।
क्षुधातुरजो भूख मिटाने के लिए बेचैन हो।
क्षितिजजहाँ धरती और आकाश मिलते हुए दिखाई दे। दृष्टि का अन्तिम पड़ाव।
क्षुधार्तजो भूख मिटाने के लिए बेचैन हो।
क्षिप्रहस्तजिसका हाथ बहुत तेज चलता हो।

‘श्र’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
श्रवणीय/श्रव्य/श्राव्यजो सुनने योग्य हो।

‘त्र’ वर्ण के एकार्थक शब्द

शब्दअर्थ
त्रातात्राण (छुटकारा) दिलाने वाला।
त्रैमासिकहर तीसरे महीने होने वाला।
त्रिकालदर्शीभूत, वर्तमान और भविष्य को देखने वाला।
त्रिनेत्रजिसकी तीन आँखें है।
त्रिकुटीवह स्थान जो दोनों भृकुटियों के बीच होता है।

विभिन्न प्रकार की इच्छाएँ

शब्दअर्थ
अभीप्साकिसी वस्तु को प्राप्त करने की तीव्र इच्छा।
एषणासांसारिक वस्तुओं को प्राप्त करने की इच्छा।
चिकीर्षाकार्य करने की इच्छा।
जिज्ञासाजानने की इच्छा।
जिगीषाजीतने, दमन करने की इच्छा।
जिगीषुकिसी को जीत लेने की इच्छा रखने वाला।
जिघांसाकिसी को मारने की इच्छा।
जिघत्साभोजन करने की इच्छा।
जिघृक्षाग्रहण करने, पकड़ने की इच्छा।
जिजीविषाजिंदा रहने की इच्छा।
ज्ञानपिपासाज्ञान प्राप्त करने की इच्छा।
तितीर्षातैरकर पार जाने की इच्छा।
पिपासुपीने की इच्छा रखने वाला।
फलेच्छुफल की इच्छा रखने वाला।
बुभुक्षाखाने की इच्छा।
बुभुक्षितजो अत्यधिक भूखा हो।
मुमुक्षुमोक्ष की इच्छा रखने वाला।
मुमुर्षामरने की इच्छा।
मुमुर्षूमरणासन्न अवस्था वाला अथवा मरने को इच्छुक।
युयुत्सुयुद्ध की इच्छा रखने वाला।
शुभेच्छुशुभ चाहने वाला।
हितैषीहित चाहने वाला।

एकार्थक शब्द के अन्य उदाहरण

शब्दअर्थ
अपराधअपराध करने वाले को सजा अवश्य मिलेगी।
पापसाधु का अपमान करके उसने पाप किया है।
अस्त्रशस्त्र-युद्ध में अस्त्र-शस्त्र काफी उपयोगी होते है।
औजारबढ़ई बिना औजार के कैसे कार्य करेगा?
आदिसीता ने उसे कॉपी, पुस्तक, पेन, आदि दे दिए।
इत्यादिहमनें बाजार से आलू, गहने, कपड़े, बर्तन, इत्यादि खरीदें।
ईर्ष्याहमें किसी से ईर्ष्या नहीं करनी चाहिए। (दूसरे की प्रगति देखकर बुरा जलना)
द्वेषपाकिस्तान भारत से द्वेष रखता है। (दूसरों की प्रगति से शत्रुता रखना)
स्पर्धाबच्चों में स्पर्धा चल रही है। (दूसरों को बढ़ता देखकर स्वयं बढ़ने की इच्छा रखना)
निधनमध्यप्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल राम नरेश यादव का निधन हो गया। (किसी महापुरुष अथवा नेता का स्वर्गवास)
मृत्युहमारे पड़ोसी की मृत्यु हो गई। (जनसाधारण में किसी का स्वर्गवास)
खेदकल सीता ने गीता को कुछ ऐसी बातें कह दी, जो उसे नहीं कहना चाहिए था। इसलिए, आज वह खेद प्रकट करने आई है। (मन से संबंधित अपनी भूल पर प्रयुक्त)
दुःखनेताजी की हार से कार्यकर्ताओं को गहरा दुःख हुआ। (तन व मन से संबंधित)
शोकमाँ को अपने पुत्र के परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होने का अत्यंत शोक हुआ। (किसी प्रिय के अनिण्ट पर)
गर्वहमें अपने देश पर गर्व है। (विद्या, ताकत, धन, आदि के कारण बड़ा महत्व देना)
दम्भउसमें दम्भ भरा है। (किसी प्रकार से भी ज्यादा योग्यता न होते हुए बड़ा समझना)
ग्लानिअभद्र व्यवहार की उसे बड़ी ग्लानि हुई। (अकेले में किसी कार्य की भूल का पश्चाताप)
लज्जाआजकल लड़कियों को लज्जा नहीं आती है। (बेहूदे कार्य पर शर्म)
नायिका‘दीपदान’ एकांकी की नायिका धाय माँ है।
अभिनेत्रीशोले फिल्म की अभिनेत्री हेमा मालिनी ने बहुत अच्छा अभिनय किया है। (नायिका का आशय कहानी अथवा नाटक का पात्र, अभिनेत्री का आशय किसी किरदार का अभिनय करना)
तटतट पर बैठे-बैठे लहरे देखना पसंद है। (नदी अथवा तालाब के किनारे की जमीन)
तीरयमुना के तीर पर बहुत सी गोपिकाएँ खड़ी थी। (नदी के जल से स्पर्श जमीन)
स्नेहमाँ अपने बेटे से अधिक स्नेह रखती है। (छोटों के प्रति प्रेम)
प्रणयराधा का कृष्ण से प्रणय हुआ था। (दाम्पत्य प्रेम)
पुरस्कारउसे समाज सेवा का पुरस्कार मिलना चाहिए। (कोई बड़े कार्य पर)
पारितोषिककुर्सी दौड़ में प्रथम आने पर काव्य प्रवाह को पारितोषिक दिया गया। (छोटे स्तर पर)
पत्नीसीता तो राम की पत्नी है। (व्यक्तिविशेष की स्त्री)
स्त्रीस्त्री का स्वभाव कोमल होता है। (कोई भी स्त्री)
महिलामहादेवी वर्मा एक विदुषी महिला है। (कोई विशिष्ट स्त्री)
नारीसभी नारी एक जैसी नहीं होती है। (समूहवाचक रूप में)
यंत्रणा अथवा यातनाजेल की यंत्रणा अत्यंत भयानक होती है।
सेवामाता-पिता की सेवा करना परम दायित्व है।
सुश्रुषारोगियों की अच्छी सुश्रुषा हो रही है।
समीररात्रि को जल समीर चलते है। (विशाल वायु राशि)
पवनठंडी पवन के झोंके सुहावने लगते है। (क्षेत्र विशेष में चलने वाली वायु)
गोष्ठीसिवनी में आज रात काव्य गोष्ठी है।
सभाश्री नरेंद्र मोदी ने सभा को संबोधित किया।
साहसभारतीय सैनिकों का साहस देखते ही बनता है।
वीरतासूर्यवीर की वीरता युद्ध में पहचानी जाती है।

एकार्थी तथा अनेकार्थी शब्दों में अंतर

एकार्थी तथा अनेकार्थी शब्दों में सभी अंतर निम्न प्रकार है:-

एकार्थी शब्दअनेकार्थी शब्द
एकार्थी शब्द को सिर्फ एक अर्थ के लिये प्रयोग किया जाता है।अनेकार्थी शब्द को एक से अधिक अर्थ के लिए प्रयोग किया जाता है।
जैसे:- महिला और नारी का एक अर्थ ‘औरत’ है।जैसे:- ‘आराम’ शब्द के लिए अनेकार्थी शब्द ‘सुविधा’, ‘राहत’ तथा ‘विश्राम’ हो सकते है।

201+ एकार्थी शब्दों की सूची

201+ एकार्थी शब्दों की सूची निम्नलिखित है:- 

अंजनकाजल
अनलअग्नि
अनाजअन्न
अनिलवायु
अनिष्टअशुभ
अनुनयप्रार्थना
अनुरोधविनती
अपयशबदनामी
अयसलाहा
अश्वघोड़ा
अहंकारघमंड
आखेटशिकार
आपत्तिविपत्ति
आभारीकृतज्ञ
आराधनातपस्या
आराधनातपस्या
आरोग्यरोगरहित
आवाजध्वनि
आशयमतलब
आसरासहारा
उक्तिकथन
उत्तमश्रेष्ठ
उपमातुलना
उपहासमज़ाक
उम्रआयु
ऋणकर्ज़
ऋणीआभारी
कपटछल
कपड़ावस्त्र
कपोतकबूतर
कपोलगाल
कमानधनुष
कर्णराधेय
कल्याण करनाउद्धार करना
कामनाइच्छा
कोकिलकोयल
कोमलमुलायम
कृपामेहरबानी
क्रयखरीदना
खुशीप्रसन्नता
गजहाथी
घड़ाकलश
घावजख्म
घावनासूर
चन्द्रमाचाँद
चित्रतस्वीर
चोरतस्कर
चौकन्नासावधान
जहरविष
जीवप्राणी
ज्योतिषनक्षत्र ज्ञान
झिझकसंकोच
डरभय
तालाबसरोवर
तृतीयतीसरा
त्योहारसमारोह
दलसेना
दशाननरावण
दानवराक्षस
दिनदिवस
दुखीउदास/पीड़ा
द्वितीयदूसरा
नमकलवण
निकटसमीप
निधनमृत्यु
निपुणचतुर
नियतिभाग्य
निर्धनदरिद्र
नीरदरिद्र
नौकरचाकर
परिवारघराना
पर्वतपहाड़
पवित्रशुद्ध
पशुजानवर
पापअधर्म
पुनीतपवित्र
पुरस्कारउपहार
पुस्तककिताब
पेड़वृक्ष
प्रगतिउन्नति
प्रभुईश्वर
बच्चाईश्वर
बटोहीराहगीर
बड़ाईगुणगान
बदनामीबुराई
भवनआवास
भुजंगसाँप
भुजाबाँह
मंजूरीआज्ञा
मयंकचन्द्रमा
मरमोर
मरीजरोगी
महिलानारी
यमराजधर्मराज
युद्धखसँग्राम
रमालक्ष्मी
रातरात्रि
लम्बोदरगणेशजी
लहरतरंग
लालसाइच्छा
वधहत्या
वर्जितत्याज्य
वस्त्रकपड़े
विक्रयबेचना
वेदनापीड़ा
शंकरशिव
शामसंध्या
शोभासुंदरता
संगमेल
संतोषसत्र
संदेहआशंका
संहारनष्ट
सखीसहेली
सचवास्तविक
सत्यसच
सप्तमसातवाँ
समस्तसब
समीपपास
समूहटोली
साक्षरशिक्षित
सुरलोकस्वर्ग
सेनादल
स्वयंखुद
स्वर्गदेवलोक
हठजिद
हानिनुकसान
होड़काबला

एकार्थक शब्द से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

  1. एकार्थक शब्द की परिभाषा क्या है?

    ऐसे शब्द जिनका एक से अधिक अर्थ नहीं होता है, उन्हें ‘एकार्थक शब्द’ कहते है। साधारण शब्दों में:- वह शब्द जिनका एक ही अर्थ होता है, वह ‘एकार्थक शब्द’ कहलाते है।
    यह शब्द देखने में तो अनेकार्थी तथा समानार्थी शब्दों भांति ही दिखाई देते है, लेकिन यह ‘समानार्थी शब्द’ नहीं होते है। इन शब्दों के कभी भी एक से अधिक अर्थ नहीं होते है। व्यक्तिवाचक संज्ञा ‘एकार्थक शब्द’ के अच्छे उदाहरण है।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *