एक अच्छे मित्र पर निबंध

एक अच्छे मित्र पर निबंध : Essay on A Good Friend in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘एक अच्छे मित्र पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप एक अच्छे मित्र पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
एक अच्छे मित्र पर निबंध : Essay on A Good Friend in Hindi
प्रस्तावना:-
इस संसार में हमारे जीवन का प्रत्येक रिश्ता ज्यादातर हमारे द्वारा नहीं चुना जाता है, कुछ रिश्तें तो हमसे जन्म से ही जुड़ जाते है तो कुछ रिश्तें जीवन में बन जाते है।
लेकिन, एक रिश्ता ऐसा है, जिसे हम अपनी इच्छा से बना सकते है, यह रिश्ता एक मित्रता का होता है। एक मित्र प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कभी न कभी एक मित्र अवश्य बनाता है, जिससे वह अपनी सभी बातें साझा करता है।
एक मित्र का महत्व:-
एक व्यक्ति के जीवन में मित्र का काफी महत्व होता है। एक मित्र के साथ व्यक्ति अपना बचपन खेल-कूदकर व्यतीत करता है। एक मित्र दूसरे मित्र के सभी राज जानता है।
एक मित्रता का रिश्ता स्वार्थरहित होता है। एक व्यक्ति अपनी बातें हर किसी को नहीं बता पाता है, लेकिन वह अपने सभी बातें अपने मित्र को जरूर बताता है, वह उस पर सबसे अधिक विश्वास करता है।
एक मित्र हमें सही व गलत की पहचान करने में भी सहायता करता है क्योंकि वह हमें अच्छी तरह से जानता है। एक मित्र के जितना हमें कोई भी व्यक्ति नहीं जान सकता है।
जीवन में मित्र की आवश्यकता:-
प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक मित्र की आवश्यकता होती है। हर किसी को बात करने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति की आवश्यकता होती है, जिसे हम अपना मित्र मानते है।
एक मित्र जो हमें अच्छी तरह जानता है, जिसके साथ हम कईं बार अपना समय बिताते है। उसके साथ हम घूमने जाते है और बहुत मौज-मस्ती भी करते है, जो हम किसी और व्यक्ति के साथ नहीं कर सकते है।
हमें अपने जीवन में कभी न कभी किसी ऐसे व्यक्ति की आवश्यकता होती है, जिसे हम अपने दिल की बात बता सके।
हमें कैसे मित्र बनाने चाहिए?:-
वैसे तो हम मित्र बनाते नहीं है, वह समय के साथ बन जाते है। लेकिन हमें किसी को भी अपना मित्र बनाते समय सावधानी रखनी चाहिए, क्योंकि कोई गलत व्यक्ति आपका गलत फायदा उठा सकता है।
गलत लोगों के साथ रहने से भी हमें गलत ही माना जाता है। इसलिए, हमें अच्छे लोगों को ही अपना मित्र बनाना चाहिए।
हमारे मित्र ऐसे होने चाहिए, जिन पर हम पूरी तरह विश्वास कर सके। यदि हमारे बीच में विश्वास नहीं है, तो वह मित्रता किसी भी काम की नही है।
उपसंहार:-
जिन लोगों से हमारा कोई रिश्ता नहीं होता, लेकिन फिर भी हम उन पर विश्वास करते है, उन्हें हम मित्र कहते है। इस संसार में प्रत्येक व्यक्ति का कोई न कोई मित्र अवश्य होता है, जिसके साथ वह घूमता, फिरता और बातें करता है।
एक मित्र आपको सही रास्ते पर भी ले जा सकता है और वह आपको गलत रास्ते पर भी ले जा सकता है। इसलिए, हमें मित्र बनाते समय सावधानी रखनी चाहिए।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।