ऑनलाइन अध्ययन के लाभ और नुकसान पर निबंध

Essay on Advantages and Disadvantages of Online Study in Hindi

ऑनलाइन अध्ययन के लाभ और नुकसान पर निबंध : Essay on Advantages and Disadvantages of Online Study in Hindi:-

आज के इस लेख में हमनें ‘ऑनलाइन अध्ययन के लाभ और नुकसान पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप ऑनलाइन अध्ययन के लाभ और नुकसान पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

ऑनलाइन अध्ययन के लाभ और नुकसान पर निबंध : Essay on Advantages and Disadvantages of Online Study in Hindi

प्रस्तावना:-

शिक्षा मनुष्य का एक ऐसा आभुषण होता है, जो दिखाई तो नही देता है लेकिन इससे मनुष्य के व्यक्तित्व में चार चाँद लग जाते है। इससे व्यक्ति की प्रसंशा चारों तरफ़ फैल जाती है।

आज के समय में मनुष्य के लिए शिक्षा उसका एक जरुरी हिस्सा बन चुका है। जिसके बिना उसका जीवन बहुत मुश्किल हो जाता है। प्राचीन समय में शिक्षा परम्परागत तरीक़े से होती थी।

जिसमें बच्चा शिक्षा ग्रहण करने के लिए विद्यालय या विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त किया करते थे। लेकिन, आज लोग ऑनलाइन अध्ययन को भी काफ़ी महत्व दे रहे है।

ऑनलाइन अध्ययन क्या है?

आज सभी लोग ऑनलाइन अध्ययन पर काफ़ी अधिक ध्यान दे रहे है। इंटरनेट के इस युग मे आज सभी चीजें ऑनलाइन पर आती जा रही है।

ऐसे में शिक्षा पीछे कैसे रह सकती है। आज इंटरनेट के माध्यम से किसी भी स्थान से शिक्षा को ग्रहण की जा सकती है।

वर्तमान समय में बहुत से संस्थानों ने अपनी पूरी शिक्षा को ऑनलाइन कर दिया है। इसके लिए आपको अपने घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है।

आप अपने घर बैठे-बैठे भी इंटरनेट के माध्यम से किसी भी क्षेत्र में अपनी शिक्षा प्राप्त कर सकते है।

लाभ:-

ऑनलाइन शिक्षा के बहुत से फायदे है। इसका सबसे बडा फ़ायदा यह है कि आज छोटे शहर के बच्चों को अपना घर छोड़कर बड़े शहर नही आना पड़ता है।

अब वें अपने घर व शहर में ही रहकर बड़े से बड़े विश्वविद्यालयों में प्राप्त होने वाली शिक्षा को ग्रहण कर सकते है।

इसका दूसरा सबसे बड़ा फायदा है कि पहले एक अच्छे विश्वविद्यालय व संसथान में विद्यार्थियों का दाख़िला होना बहुत मुश्किल होता था।

जिससे गिने-चुने विद्यार्थियों को ही अच्छी शिक्षा प्राप्त हो पाती थी। लेकिन, आज ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से सभी विद्यार्थियों तक अच्छी शिक्षा पहुँच पा रही है।

ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम आज शिक्षा बहुत ही सस्ती हो गई है। पहले के समय में बहुत कम विद्यार्थी शिक्षा तक पहुँच पाते थे।

इसी वजह से उनके लिए शिक्षा बहुत अधिक महँगी पड़ती थी। लेकिन ऑनलाइन के माध्यम से अब वही शिक्षा सभी तक आसानी से व सस्ती दरों पर पहुँच रही है।

ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थी कक्षाओं का पुनः अध्ययन कर सकते है। इससे विद्यार्थियों के समय की काफी बचत होती है।

इससे विद्यार्थी नई तकनीक से अवगत होता है व नई-नई चीज़े आसानी से सीख जाता है। कोरोना के समय में ऑनलाइन शिक्षा के कारण सभी विद्यार्थियों को शिक्षा भी प्राप्त होती रही व बीमारी भी नहीं फैली।

नुकसान:-

ऑनलाइन शिक्षा का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इससे विद्यार्थियों में उतना अधिक अनुशासन नही आ पाता है, जितना विद्यालय में जाकर आता है।

ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों व शिक्षकों के मध्य वार्ता का अभाव रहता है। ऑनलाइन शिक्षा से विद्युत की अधिक खपत होती है।

ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों का ध्यान स्थिर नही रह पाता है।

सबसे बड़ी समस्या यह है कि आज भी सभी विद्यार्थियों के पास ऑनलाइन शिक्षा के लिए इंटरनेट व मोबाइल जैसे आवश्यक उपकरण उपलब्ध नही है।

ऑनलाइन शिक्षा देश के छोटे हिस्से तक नही पहुंच पा रही है। क्योंकि, भारत में आज भी काफी ऐसी जगहें है, जहाँ विद्युत आपूर्ति व इंटरनेट नही पहुंच पाया है।

उपसंहार:-

ऑनलाइन शिक्षा आधुनिक युग की आवश्यकता है। आज सभी क्षेत्र ऑनलाइन हो गई है। जिस कारण शिक्षा का भी ऑनलाइन होना बहुत आवश्यक हो गया है।

ऑनलाइन शिक्षा के बहुत से फायदे और ना के बराबर नुकसान है। ऑनलाइन शिक्षा से शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक युग का आरंभ हो गया है।

ऑनलाइन शिक्षा से इस क्षेत्र में क्रांति आ गई है। हमें इसके नुकसान को कमकर इससे होने वाले लाभों को और अधिक बढ़ाना होगा।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान कि गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

2 Comments

  1. Good but please can write some more disadvantages hence it is so clear and very well.
    wish you well in future….thanks …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *