बाल दिवस पर निबंध

बाल दिवस पर निबंध : Essay on Children’s Day in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘बाल दिवस पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप बाल दिवस पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
बाल दिवस पर निबंध : Essay on Children’s Day in Hindi
प्रस्तावना:-
14 नवंबर को सम्पूर्ण भारत में बाल दिवस मनाया जाता है। इस दिन पंडित जवाहरलाल नेहरु का जन्म हुआ था। वह बच्चों से काफी प्रेम करते थे।
इसलिए उनका सम्मान करने के लिए उनके जन्मदिवस के दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। वह भारत के प्रधानमंत्री थे और वह बच्चों से बहुत लगाव रखते थे। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे।
उन्हें बच्चो के साथ खेलना काफी पंसद था। प्रधानमंत्री होने के बावजूद भी वह अपना कुछ समय बच्चों के साथ बिताते थे। नेहरू जी का कहना था कि बच्चे देश का भविष्य है, इसलिए उन्हें प्रेम व देखभाल मिलनी चाहिए।
बाल दिवस मनाने का कारण व महत्व:-
बाल दिवस को काफी महत्व दिया जाता है। बाल दिवस को मनाने का मुख्य कारण बच्चों का समग्र विकास करना है। बच्चों को शिक्षा व स्वास्थ्य की सुविधाएँ उपलब्ध करवाना है।
इस दुनिया में हो रही बाल मजदूरी के कारण बच्चे अपना बचपन नहीं जी पा रहे है और न ही शिक्षा प्राप्त कर पा रहे है। बाल दिवस के जरिए ऐसी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किये जाते है।
यह दिन बच्चों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इस दिन को वह बड़े उत्साह के साथ मनाते है। बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। बच्चे सज-धजकर विद्यालय जाते है।
बाल दिवस कब मनाया जाता है?:-
भारत में पहली बार बाल दिवस सन 1964 में मनाया गया था, जो कि प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद था। उस दिन के बाद ही प्रतिवर्ष उनके जन्मदिवस के दिन सम्पूर्ण भारत में बाल दिवस मनाया जाता है।
भारत में 14 नवंबर के दिन ही बाल दिवस मनाया जाता है। लेकिन सम्पूर्ण विश्व में 14 नवंबर के दिन बाल दिवस नहीं मनाया जाता है, बल्कि 20 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस मनाया जाता है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्बारा तय किये गए मापदंडों को दुनिया के 191 देशों द्वारा सहर्ष स्वीकार किया गया है। बाल दिवस को मनाने का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना है और उन्हें उनके अधिकार दिलवाना है।
बाल दिवस कैसे मनाया जाता है?:-
इस दिन बच्चों के लिए कईं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें बच्चे बड़ी उत्साह के साथ भाग लेते है। इनमें कईं नृत्य, प्रतियोगिता, गायन, आदि कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
बच्चे इसलिए ही नए-नए कपड़ें पहनकर आते है और कईं बच्चे तो अध्यापक भी बनते है और अपने से छोटी कक्षा के बच्चों को पढ़ाते है। इस दिन बच्चों को तोहफ़े दिए जाते है। वह इस दिन को काफी उत्साह व जोश के साथ मनाते है।
उपसंहार:-
बाल दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। बच्चों के साथ हो रहे अत्याचारों व अपराधों को कम करना ही इस बाल दिवस का मुख्य उद्देश्य है।
दुनिया में बच्चे न जाने कितनी प्रकार की बीमारियों व कुपोषण के शिकार हो रहे है। इसलिए इस दिन संयुक्त राष्ट्र सभा द्वारा बच्चों के विकास व उनके उत्थान के लिए काम किया जाता है।
बच्चे देश का भविष्य होते है, इसलिए उनका विकास देश का विकास होता है। इसलिए प्रत्येक देश को बच्चों की शिक्षा व उनके शारीरिक व मानसिक विकास पर आवश्यक ध्यान देना चाहिए। उन्हें सभी प्रकार का पोषण प्राप्त होना चाहिए।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।