क्रिसमस पर निबंध

Essay on Christmas in Hindi

क्रिसमस पर निबंध : Essay on Christmas in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘क्रिसमस पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप क्रिसमस पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

क्रिसमस पर निबंध : Essay on Christmas in Hindi

प्रस्तावना:-

इस पूरी पृथ्वी पर अनेक धर्मों के लोग रहते है, जैसे:- हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, आदि। इनके अलावा भी बहुत से छोटे-छोटे धर्म इस दुनिया मे रहते है।

त्यौहार एक ऐसा माध्यम होता है, जिसे लोग अपने परिवारजनों व मित्रों के साथ मनाते है। त्योहारों को मनाने से आपसी प्यार व लगाव बढ़ता है। प्रत्येक धर्म व समुदाय के अलग-अलग त्यौहार होते है।

ईसाई धर्म विश्व के अधिकांश देशों में है। इसलिए, इनके त्यौहार पूरी दुनिया मे प्रसिद्ध होते है। इनका सबसे प्रसिद्ध त्यौहार क्रिसमस पूरी दुनिया में बहुत प्रसिद्ध है। इसे पूरी दुनिया मे मनाया जाता है।

क्रिसमस कब व क्यों मनाया जाता है?:-

क्रिसमस ईसाई समुदाय का सबसे अधिक मनाया जाने वाला त्यौहार है। इसे प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन ईसाई धर्म के भगवान ईसामसीह या जीसस क्राइस्ट का जन्म हुआ था।

वह एक महान व्यक्ति थे, उन्होंने लोगों को प्यार व इंसानियत की शिक्षा दी। उन्हें ईश्वर का सबसे पसंदीदा पुत्र माना जाता था।

उस समय वहाँ के शासकों को वह बिल्कुल भी पसंद नही थे, क्योंकि वह सभी को बराबर मानते थे। इसलिए, वाहन के शासक ने उन्हें सूली पर लटका दिया, जिसके बाद भी वह जीवित हो गए।

क्रिसमस कैसे मनाया जाता है?:-

ईसाई धर्म के लोग इस त्यौहार को बहुत अधिक मनाते है। लोग त्यौहार से 15 दिन पहले ही इसकी तैयारी शुरू कर देते हैं। इस त्यौहार में बच्चों की एक हफ्ते की छुट्टियाँ पड़ जाती है।

इस समय बाजारों में सिर्फ इस त्यौहार से जुड़े सामान मिलते है। पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगा उठता है। इस दौरान सभी चर्च को काफी सुंदर तरीके से सजाया जाता है।

इस दिन सभी लोग परिवारजनों व मित्रों से मिलते हैं। इस दिन आँगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है व इसे काफी सुंदर तरीके से सजाया जाता है।

इस दिन बड़े अपने घर के बच्चों को खुबसूरत उपहार देते है। माना जाता है कि इस दिन सांता क्लॉस रात को अपनी सवारी पर आता है और सभी बच्चों को उपहार देता है।

क्रिसमस पर केक का महत्व:-

वैसे तो क्रिसमस पर बहुत से पकवान बनाए व खरीदे जाते है, लेकिन क्रिसमस पर केक की मान्यता बहुत ही खास होती है। इस दिन सभी लोग अपने घरों में अलग-अलग प्रकार के केक बनाते है।

इस दिन लोग अपने परिवारजनों व मित्रों को उपहारस्वरूप केक प्रदान करते है। इस त्यौहार पर केक खाना बहुत अच्छा माना जाता है और इसे एक अच्छे उपहार के रूप में समझा जाता है।

इस समय क्रिसमस के पेड़ को बहुत अच्छे से सजाया जाता है। इसे सन 1570 से ही लगाया जाता है। इस दिन यूरोप में 60 लाख पेड़ लगाए जाते है।

उपसंहार:-

क्रिसमस आंनद व खुशियों को फैलाने का त्यौहार है। यह सभी के मन को पवित्रता से भर देता है। इस दिन सभी सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों का अवकाश होता है।

यह विश्व मे सबसे अधिक मनाया जाने वाला त्योहारों में से एक है। इसे विद्यालयों व विश्वविद्यालयों में 24 दिसंबर को मनाया जाता है।

खास तौर पर बच्चों को इस त्यौहार का सबसे अधिक इंतजार रहता है, क्योंकि इस दिन उन्हें सांता क्लॉस से उपहार मिलते है। इसके लिए बच्चे अपने सिर के पास में एक मौजा लटकाकर रखते है, जिसमें सांता उनके लिए उपहार रखकर जाता है।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *