जलवायु परिवर्तन पर निबंध

जलवायु परिवर्तन पर निबंध : Essay on Climate Change in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘जलवायु परिवर्तन पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप जलवायु परिवर्तन पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
जलवायु परिवर्तन पर निबंध : Essay on Climate Change in Hindi
प्रस्तावना:-
जब मौसम की दशाओं में बदलाव आता है, तो उसे ही जलवायु परिवर्तन कहा जाता है। यह जलवायु परिवर्तन कईं सदियों तक रहता है।
जलवायु परिवर्तन के कईं कारक है, जिससे लगातार जलवायु परिवर्तन हो रहा है। जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारण मनुष्य है। मनुष्य के कार्यों से जलवायु प्रभावित होती है।
वैसे तो वातावरण में परिवर्तन होते रहते है, लेकिन जब यह परिवर्तन वर्षों या कईं दशकों तक रहता है, तो इसे ही जलवायु परिवर्तन कहते है।
जलवायु परिवर्तन के कारण:-
जलवायु परिवर्तन के मुख्यतः दो कारण है:-
- प्राकृतिक कारण
- मानवीय कारण
प्राकृतिक कारण:-
कईं प्राकृतिक कारणों से भी जलवायु परिवर्तन हो रहा है। ज्वालामुखी का फटना, भूकंप और ग्लेशियर का खिसकना, आदि।
प्राकृतिक रूप से जब यें घटनाएँ होती है, तो जलवायु परिवर्तन होता है। ज्वालामुखी फटने से लावा निकलता है, वह लावा हमारे पर्यावरण में प्रदूषण फैलाता है।
मानवीय कारण:-
कईं ऐसे मानवीय कारण है, जिनसे आज जलवायु परिवर्तन हो रहा है, जो कि निम्नलिखित है:-
- ग्रीन हाउस गैसें:- आज मनुष्य द्वारा कईं ऐसी वस्तुओं का प्रयोग किया जा रहा है, जो कि ग्रीन हाउस गैसें पैदा करती है। जिससे कि पृथ्वी में ग्लोबल वार्मिंग की समस्या काफी बढ़ रही है। यह ग्लोबल वॉर्मिंग जलवायु परिवर्तन का एक मुख्य कारण है। इससे पृथ्वी का तापमान भी काफी बढ़ रहा है। जो कि इस पृथ्वी के लिए काफी खतरनाक है।
- जंगलों की कटाई:- आज जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारण पेड़-पौधों की अंधाधुंध कटाई है। मनुष्य अपने लाभ के लिए लगातार जंगलों को ख़त्म करता जा रहा है। जिस कारण वातावरण में संतुलन ख़राब हो रहा है और जलवायु परिवर्तन हो रहा है।
- प्रदूषण:- जलवायु परिवर्तन का एक कारण प्रदूषण भी है। प्रदूषण से ग्लोबल वॉर्मिंग काफी बढ़ रहा है। प्रदूषण से पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है, जो कि जलवायु में परिवर्तन कर रहा है।
- औधोगिकरण:- औधोगिकरण जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारण है।
जलवायु परिवर्तन के प्रभाव:-
जलवायु परिवर्तन से इस पृथ्वी पर खतरनाक प्रभाव पड़ रहे है, जो कि निम्नलिखित है:-
- पृथ्वी में जलवायु परिवर्तन के कारण लगातार तापमान बढ़ता ही चला जा रहा है।
- जलवायु परिवर्तन के कारण ग्लेशियर पिघल रहे है, जिस कारण समुद्रों का स्तर लगातार बढ़ रहा है।
- जलवायु परिवर्तन के कारण बाढ़, सूखा एवं चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं की संख्या काफी बढ़ रही है।
- जलवायु परिवर्तन से प्रकृति का संतुलन भी बिगड़ रहा है और वातारण में भी आसामान्य परिवर्तन हो रहे है।
- जलवायु परिवर्तन के कारण ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका में जमी बर्फ ज्यादा मात्रा में पिघल रही है। ऐसा ही चलता रहा तो न जाने कितने ही द्वीप समुद्रों में डूब जायेंगे।
- जलवायु परिवर्तन के कारण वायु में CO2 की मात्रा बढ़ रही है।
- जलवायु परिवर्तन के परिणामस्वरूप मानसूनी क्षेत्रों में वर्षा की मात्रा में वृद्धि हो रही है।
- जलवायु परिवर्तन के कारण कृषि की उत्पादकता भी कम होती जा रही है।
- जलवायु परिवर्तन के कारण जलस्रोत भी कम होते जा रहे है।
जलवायु परिवर्तन के लिए उपाय:-
जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए कईं उपाय है, जिन्हें अपनाकर हम जलवायु परिवर्तन को रोक सकते है। यें उपाय निम्नलिखित है:-
- अधिक से अधिक पेड़-पौधें लगाने होंगे।
- पेड़-पौधों की कटाई को कम से कम करना होगा।
- प्रदूषण को कम करने का उपाय करना होगा।
- ऊर्जा का कम से कम उपयोग करना होगा।
- प्लास्टिक का उपयोग बंद करना या फिर कम से कम करना होगा।
- वस्तुओं का पुनः उपयोग करने की प्रक्रिया को अपनाना होगा।
- इलेक्ट्रॉनिक वाहनों का प्रयोग अधिक करना होगा।
- ऐसी वस्तुओं का उपयोग कम करना होगा, जिनसे ग्रीन हाउस गैसें उत्पन्न होती है।
उपसंहार:-
आज जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी परेशानी बनकर रह गई है। यह आने वाली पीढ़ी के लिए काफी खतरनाक हो सकती है।
इसलिए, हमें आज से ही इसके प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है अन्यथा हमारे पास पछताने के अलावा कुछ नहीं बचेगा।
आज मनुष्य इस जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारण बना है। इस पर्यावरण के लिए जलवायु परिवर्तन बिल्कुल भी अच्छी नहीं है, इसलिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।