कंप्यूटर पर निबंध

कंप्यूटर पर निबंध : Essay on Computer in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘कंप्यूटर पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप कंप्यूटर पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
कंप्यूटर पर छोटे तथा बड़े निबंध : Long & Short Essay on Computer in Hindi [Computer Par Nibandh Hindi Mein]
प्रस्तावना:-
यह युग बहुत अधिक तेज व आधुनिक हो गया है। आज पहले के मुकाबले सभी काम बहुत तेजी से हो रहे है। आज आप घर बैठे-बैठे सभी काम कर सकते है।
इस आधुनिक युग के पीछे यदि सबसे बड़ा हाथ किसी का है, तो वह है:- कंप्यूटर। आवश्यकता ही अविष्कार की जननी होती है। इसी आवश्यकता ने कम्प्यूटर को जन्म दिया।
कंप्यूटर के महत्व को आज कौन नही समझ सकता है? आज कंप्यूटर के बिना इस दुनिया की कल्पना करना भी बहुत मुश्किल है।
आज कंप्यूटर ने हमारे बहुत से काम आसान कर दिए है। आज कंप्यूटर की मदद से किसी भी काम को पहले के मुकाबले कम समय में व कम मेहनत के किया जा सकता है।
कंप्यूटर की खोज:-
कंप्यूटर विज्ञान का एक महान अविष्कार है। इसने विज्ञान की दुनिया को पूरी तरह से ही बदल कर रख दिया। कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है।
कंप्यूटर की खोज चार्ल्स बेबेज द्वारा 19वीं शताब्दी में की गई थी। माना जाता है कि 1622 ईस्वी में अबेकस ने एक यंत्र की खोज की थी, जिसे कंप्यूटर कहा जा सकता है।
लेकिन, इस आधुनिक युग में हम जिस कंप्यूटर का उपयोग करते है, उसकी खोज चार्ल्स बेबेज द्वारा ही की गई थी।
शुरूआती पीढ़ी का कंप्यूटर वर्तमान पीढ़ी के कंप्यूटर की भांति छोटा नही हुआ करता था। शुरुआती पीढ़ी का कंप्यूटर पूरे कमरे की बराबर हुआ करता था।
कंप्यूटर क्या है?
कंप्यूटर एक प्रकार का एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है, इसमें आप अपने डाटा व सूचनाओं को सुरक्षित रख सकते है।
यह किसी भी प्रकार की गणना को बहुत आसानी से कर सकता है। इसके द्वारा किसी भी काम को आसानी से कम समय में पूरा किया जा सकता है।
कंप्यूटर कैसे काम करता है?
कंप्यूटर एक उपकरण है, जो हमारे निर्देशों पर कार्य करता है। यह इनपुट, प्रोसेसिंग व आउटपुट पर काम करता है। इसमें एक उपयोगकर्ता द्वारा कंप्यूटर को कुछ इनपुट दिया जाता है।
उसके पश्चात कंप्यूटर उसे प्रोसेस करता है और उससे जुड़ी सूचना व गणना को उपयोगकर्ता को आउटपुट देता है।
यह प्रोसेस बहुत ही कम समय में होती है, जिसका हमें पता भी नही चलता है। कंप्यूटर मशीनी भाषा पर काम करता है, जिसे बाइनरी कहते है। इसमें 0 व 1 होते है।
कंप्यूटर का महत्व:-
वर्तमान समय में कंप्यूटर के बिना जीवन की कल्पना करना भी बहुत मुश्किल है। आज लगभग प्रत्येक क्षेत्र में इसका उपयोग किया जाता है।
यह बहुत उपयोगी उपकरण है। इसका उपयोग निम्नलिखित क्षेत्रों में किया जाता है:-
शिक्षा क्षेत्र में:-
आज शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आज बच्चों को कंप्यूटर के माध्यम से बहुत सारी जानकारियां उपलब्ध कराई जा सकती है।
आज कंप्यूटर के माध्यम से बच्चों को प्रायोगिक तरीकों से पढ़ाया जा सकता है। जिससे उनका विकास बहुत तेज़ी से हो सकता है। किताबों के माध्यम से इतनी अधिक जानकारी उपलब्ध करवा पाना नामुमकिन है।
कंपनियों में:-
वर्तमान समय में कंपनियों का सम्पूर्ण कार्य कंप्यूटर के माध्यम से ही किया जा रहा है। क्योंकि, कंप्यूटर के माध्यम से अधिक काम को कम समय में आसानी से किया जा सकता है।
इसके माध्यम से डाटा को आसानी से अधिक समय के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है और समय आने पर इसे आसानी से ढूँढा भी जा सकता है व उपयोग में लिया जा सकता है।
व्यापार क्षेत्र में:-
आज व्यापार क्षेत्र में भी कंप्यूटर का उपयोग अधिक बढ़ गया है। आज गूगल जैसी कंपनियां इसी आधार पर चल रही है।
आज कंप्यूटर व इंटरनेट के माध्यम से व्यापार को देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक भी आसानी से पहुंचाया जाता है।
चिकित्सा क्षेत्र में:-
आज कंप्युटर के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र में भी बहुत बदलाव देखने को मिले है। आज अस्पतालों में इसका उपयोग लगातार बढ़ता जा रहां है। इससे मरीजों की जानकारी आसानी से रखी जा सकती है।
कंप्यूटर के दुष्प्रभाव:-
प्रत्येक वस्तु के कुछ फायदे होने के साथ-साथ कुछ नुकसान भी है। ठीक, इसी प्रकार कंप्यूटर के भी काफ़ी अधिक फायदे है। जबकि, नुकसान नहीं के बराबर है।
कंप्यूटर के लगातार बढ़ते उपयोग के कारण ही आज मनुष्य के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। कंप्यूटर से लोगों को रोजगार मिला है, तो बहुत लोगों का रोजगार उनसे छीन भी गया है।
आज मनुष्य की इस पर लगातार निर्भरता बढ़ती जा रही है। कंप्यूटर के माध्यम से आज कोई भी जानकारी प्राप्त करना कोई मुश्किल बात नही है।
उपसंहार:-
वर्तमान समय में कंप्यूटर बहुत उपयोगी उपकरण है, जो हमारे लिए बहुत ही आवश्यक हो गया है। हमें इसका उपयोग शिक्षा, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में और अधिक बढ़ाना होगा।
लेकिन, इसकी उपयोगिता के साथ-साथ हमें इससे होने वाले दुष्परिणामों को भी नजरअंदाज नही करना होगा। हमें इन दोनों के मध्य सामंजस्य बैठाना होगा और इसका सही उपयोग करना होगा।
धन्यवाद!
यें भी पढ़ें:-

कंप्यूटर से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
-
विश्व के सबसे तेज कंप्यूटर का क्या नाम है?
विश्व के सबसे तेज कंप्यूटर का नाम “फुगाकू” है, जो कि जापान का सुपर कंप्यूटर है।
-
भारत के सबसे तेज कंप्यूटर का क्या नाम है?
भारत के सबसे तेज कंप्यूटर का नाम “मल्टीपेटाफ्लोप्स सुपर कंप्यूटर प्रत्यूष” है।
-
विश्व की सबसे बड़ी कंप्यूटर निर्माता कंपनी का क्या नाम है?
विश्व की सबसे बड़ी कंप्यूटर निर्माता कंपनी का नाम “आईबीएम (इंटरनेशनल बिजनेस मशीन)” है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।