कोरोना वायरस पर निबंध

Essay on Corona Virus in Hindi

कोरोना वायरस पर निबंध : Essay on Coronavirus in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘कोरोना वायरस पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप कोरोना वायरस पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

कोरोना वायरस पर निबंध : Essay on Coronavirus in Hindi

प्रस्तावना:-

कोरोना वायरस एक संक्रमण है। इस वायरस की शुरुआत चीन से हुई थी। जहाँ से यह पूरी दुनिया में फ़ैल गया। इस वायरस ने पूरी दुनिया में फैलकर अनेकों लोगों की जान ली है। कोरोना पूरी दुनिया के लिए एक परेशानी का कारण बन गया था।

कोरोना एक फैलने वाली बीमारी है, जो हवा, पानी व छूने से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को हो जाती है। इसका कोई इलाज नहीं होने के कारण यह कईं लोगो की मौत का कारण बना।

इससे पूरी दुनिया प्रभावित हुई। प्रत्येक व्यक्ति के मन मे कोरोना वायरस का डर बैठ गया था। प्रत्येक देश इसके प्रभाव से लड़ रहा था और लोगों को बचाने के हर संभव प्रयास किये जा रहे थे।

कोरोना वायरस के लक्षण:-

कोरोना वायरस में पहले दिन हल्का बुखार रहता है। इसके बाद सुखी खांसी भी होती है। सात दिनों मे व्यक्ति को साँस लेने मे परेशानी भी होने लगती है।

इसमें व्यक्ति को थकान, स्वाद नहीं आना, सिर दर्द, गला खराब होना, साँस लेने मे कठिनाई होना, आदि लक्षण दिखाई देते है। इसमें छाती में दर्द व आँखें लाल भी हो जाती है।

कोरोना वायरस कैसे फैलता है?

कोरोना वायरस के फैलने के कारण निम्नलिखित है:-

  • किसी व्यक्ति के सामने खांसने व छींकने से फैलता है।
  • किसी कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति को छूने से फैलता है।
  • हाथों को बार-बार आँख, मुँह व नाक पर लगाने से फैलता है।
  • सेनिटाइजर व साबुन से हाथ नहीं धोने पर फैलता है।
  • संक्रमित वस्तुओं का उपयोग करने से फैलता है।
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क नहीं लगाने से फैलता है।

कोरोना वायरस से मरने वाले लोग:-

विश्व मे कोरोना वायरस के कारण कईं लोग मारे गए। विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है कि पिछले दो वर्षों में लगभग 1.5 करोड़ लोग कोरोना वायरस के कारण अपनी जान खो चुके है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भारत में 47 लाख लोगों की मौत हुई है।

कोरोना वायरस के लिए सावधानियां:-

कोरोना वायरस के लिए सभी सावधानियां निम्नलिखित है:-

  • हमेशा भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का प्रयोग करना चाहिए।
  • हाथों को बार-बार मुँह, नाक व आँख मे नहीं लगाना चाहिए।
  • खाने को अच्छे से पकाकर खाना चाहिए।
  • खाना खाने से पहले हमेशा साबुन से हाथ धोना चाहिए।
  • घर से बाहर होने पर हाथों को बार-बार सेनिटाइजर से साफ करना चाहिए।
  • खांसी व जुखाम होने पर गर्म पानी की भाप लेनी चाहिए।
  • खाँसते व छींकते समय हमेशा मुँह पर कपड़ा लगाना चाहिए।
  • कोरोना वायरस के लक्षण होने पर चिकित्सक से तुरंत सम्पर्क करना चाहिए।
  • बीमार लोगों के पास जाने से पहले मास्क का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
  • रोजाना योग करना चाहिए।
  • तरल पदार्थ अधिक पीना चाहिए।
  • 2 से 3 गज की दूरी बनाकर ही बात करनी चाहिए।

कोरोना वायरस की वैक्सिन:-

भारत मे अब तक कोरोना वायरस की 8 वैक्सिन आ चुकी है, लेकिन इनमें से सिर्फ 3 वैक्सिन ऐसी है जिनका उपयोग किया गया है।

अब तक लगभग पूरे भारत मे वैक्सिनेशन का कार्य हो चुका है। पहले इसकी सिर्फ 2 डोज ही थी, लेकिन अब इसकी तीसरी डोज भी लग रही है। भारत ने वैक्सिनेशन का कार्य काफी तेजी से पूरा किया है।

उपसंहार:-

कोरोना वायरस ने दुनिया की गतिविधियों को अस्त-व्यस्त करके रख दिया है। कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की स्थिति काफी गंभीर हो गई थी और कईं लोगों की इससे जान भी चली गई।

लोग कोरोना वायरस की वज़ह से अपने घरों मे बंद होने के लिए मजबूर हो गए थे। सस्भी देशों की अर्थव्यवस्था बिगड़ गई थी। सड़कों पर शांति छा गई।

दुनिया के सभी देशों मे लॉकडाउन लग गया। लोग अपने ही घरों मे बंद रहने के लिए मजबूर हो गए। लोगों को बीमारी के साथ-साथ खाने-पीने की समस्या का भी सामना करना पड़ा।

अब कोरोना की वैक्सिन आने से लोगों के मन का भय भी समाप्त हो गया है और आम जिन्दगियां भी सामान्य सी होने लगी है।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *