गाय पर निबंध

गाय पर निबंध : Essay on Cow in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘गाय पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप गाय पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
गाय पर निबंध : Essay on Cow in Hindi
प्रस्तावना:-
हमारे आसपास यदि हम देखें तो सबसे ज्यादा पाए जाने वाले पालतू जानवरों में गाय बहुत अधिक देखने को मिलती है।
प्राचीन काल से ही मनुष्यों द्वारा गाय को पालतू जानवर के रूप में पाला जाता है। गाय को हमारे देश मे माँ तुल्य माना जाता है।
मनुष्य के साथ-साथ इस प्रकृति में और भी बहुत से जीव रहते है। जिनमें से कुछ शेर की तरह खतरनाक तो कुछ गाय की तरह शांत होते है।
कुछ को मनुष्य पालकर अपने उपयोग में लेता है। इनमें से गाय सबसे महत्वपूर्ण जानवरो में से एक है। इसके बहुत अधिक फायदे है।
गाय की संरचना:-
गाय एक स्तनधारी जानवर है, जो कि बच्चे को जन्म देती है। यह मादा पशु है। यह स्थल में पाई जाती है। इसका वैज्ञानिक नाम बोस टोरस है। यह बहुत शांत जानवर है।
इसकी शारीरिक संरचना में 4 पैर, 1 पूँछ, 2 कान, 2 सींग, 2 आँखे, 2 कान, 1 लंबी सी पीठ, एक बहुत बड़ा पेट, दूध देने के लिए 4 थन और भोजन करने के लिए मुंह होते है।
यह अपनी 4 पैरों पर चलती है। यह ज्यादा तेज नही दौड़ सकती है। यह बहुत ही शांत जानवर है। लेकिन, अपने बच्चे की रक्षा करने के लिए बहुत ज्यादा आक्रमक हो जाती है।
गाय के प्रकार:-
भारत में गाय की मुख्य रुप से 28 नस्लें पाई जाती है। यदि आर्थिक रूप से देखा जाए, तो इनमें से कुछ नस्लें ही फायदेमंद होती है। इन सभी नस्लों को 3 भागों में विभाजित किया गया है:-
- दुधारू नस्ल:- इस प्रकार की नस्ल में सिंधी, गिरी, साहीवाल व देवनी गाय आती है।
- दुकाजी नस्ल:- इस प्रकार की नस्ल में थारपारकर, राठी, कांकरेज व हरियाणा गाय आती है।
- भारवाही नस्ल:- इस प्रकार की नस्ल में खैरीगढ़, कैनकथा, गंगातीरी व नागौरी गाय आती है।
गाय का भोजन:-
गाय एक समय मे बहुत अधिक भोजन करती है। गाय खाने में मुख्य रुप से हरा घास खाती है। इसके साथ-साथ अनाज से बने बाँट को भी गायों को खिलाया जाता है। गाय एक शाकाहारी जानवर है।
गाय के उपयोग:-
गाय एक बहुत उपयोगी जानवर है। गाय धार्मिक महत्व के साथ-साथ आर्थिक महत्व भी रखती है। गाय को हिन्दू धर्म मे माता के तुल्य माना गया है।
गाय को देवी के तुल्य माना जाता है। कहा जाता है कि एक गाय में 36 करोड़ देवी-देवता निवास करते है।
शादी के दौरान भी गाय दान की पूजा की जाती है। आदिकाल से ही हिन्दू धर्म मे गाय की पूजा की जाती है।
गाय हमें दूध देती है। उस दूध से हमें शरीर के लिए बहुत से आवश्यक तत्व प्राप्त होते है। इस दूध से हमारे शरीर की बीमारियों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है।
गाय के दूध से दही, मक्खन, घी व पनीर जैसे भोज्य पदार्थों तैयार किये जाते है। यह सभी पदार्थ हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होते है।
इसके साथ ही गाय से हमें गोबर और गौमूत्र जैसे आवश्यक तत्व भी प्राप्त होते है। जो हमारे दैनिक जीवन मे बहुत उपयोगी होते है।
गाय हमारी माता के समान है। इसके बच्चे मादा गाय व नर बैल के रूप में मनुष्य के काम आते है।
उपसंहार:-
गाय एक उपयोगी जानवर है। मनुष्य आदिकाल से अपने जीवनयापन करने के लिए जानवरों का पालन-पोषण करता है।
जानवरों से हमें बहुत सी जरूरी वस्तुएँ प्राप्त होती है। मनुष्य के लिए जानवर बहुत ही जरूरी है।
इनमें से सबसे महत्वपूर्ण जानवर गाय है, जो जीवनभर मनुष्य के काम आती है और जीवन खत्म होने के पश्चात भी शरीर के कईं अंग मनुष्य के काम आते है।
लेकिन, आजकल कईं लोग गाय को उपयोग करने के पश्चात खुले में ऐसे ही छोड़ देते है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।