क्रिकेट पर निबंध

क्रिकेट पर निबंध : Essay on Cricket in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘क्रिकेट पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप क्रिकेट पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
क्रिकेट पर निबंध : Essay on Cricket in Hindi
प्रस्तावना:-
खेल मनुष्य के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल मनुष्य को स्वास्थ्य के साथ मनोरंजन भी प्रदान करता है। खेल बच्चों के लिए बहुत आवश्यक है। क्योंकि, खेल बच्चों को मनोरंजन के साथ शिक्षा भी प्रदान करता है।
विभिन्न प्रकार की शोधों से पता चला है कि बच्चे खेल के माध्यम से नई चीज़ें बहुत जल्दी सीख जाते है। इससे बच्चों में बहुत से गुणों का विकास होता है।
खेल से बच्चों में आत्मनिर्भरता, कौशल, खेल-भावना व समूह में कार्य करने व सभी का सम्मान करने की भावना बढ़ती है।
क्रिकेट भी एक ऐसा ही एक खेल है। इस खेल के माध्यम से बच्चे बहुत कुछ सीख सकते है। क्रिकेट सबसे प्रसिद्ध खेलों में से एक है।
क्रिकेट का इतिहास:-
क्रिकेट आज पूरी दुनिया मे बहुत प्रसिद्ध है। इसका इतिहास भी काफ़ी अधिक प्राचीन है। सबसे पहले इस खेल को अंग्रेजों द्वारा खेला जाता था।
जैसे-जैसे ब्रिटिश साम्राज्य का प्रभाव दुनिया मे बढ़ता रहा, वैसे-वैसे देश व दुनिया में यह खेल भी बढ़ता रहा। पहले इस खेल को अंग्रेज अपने गुलामों के साथ खेला करते थे।
अंग्रेज़ हमेशा बल्लेबाजी किया करते थे व गुलाम हमेशा गेंदबाजी व क्षेत्ररक्षण किया करते थे। इसलिए, इस खेल में आज भी बल्लेबाजों के हक में अधिक निर्णय दिए जाते है।
पहले ब्रिटिश अपनी कॉलोनियों में इस खेल को टीम बनाकर खेला करते थे। लेकिन, धीरे-धीरे इसे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी खेला जाने लगा। सबसे पहला अन्तर्राष्ट्रीय मुकाबला ऑस्ट्रेलिया व इंग्लैंड के मध्य खेला गया था।
क्रिकेट के नियम:-
प्रत्येक खेल को खेलने के कुछ नियम होते है। इन नियमो के आधार पर ही वह खेल खेला जाता है। इस खेल में एक बार में 2 टीमें हिस्सा ले सकती है।
प्रत्येक टीम में 11-11 खिलाड़ी होते है। इन्हीं में से एक खिलाड़ी को उस टीम का कप्तान बनाया जाता है। इस खेल का मैदान गोल होता है।
खेल शुरू होने से पहले टॉस किया जाता है। टॉस जीतने वाली टीम का कप्तान चुनाव करता है कि उसे पहले बल्लेबाजी करनी है अथवा गेंदबाजी।
यह खेल लकड़ी के बल्ले व लेदर की गेंद से खेला जाता है। यह खेल ओवरों के आधार पर खेला जाता है। प्रत्येक ओवर में 6 गेंदें फेंकी जाती है।
खेल का प्रारूप:-
यह खेल 3 प्रारूपों में खेला जाता है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट के 3 प्रारूपों को ही मान्यता प्रदान की गई है। जिनमें से पहला प्रारूप टेस्ट मैच है।
यह प्रारूप इस खेल का सबसे लंबा प्रारूप है। यह 5 दिनों तक चलता है। इसमे खेल 2 पारियों में खेला जाता है।
प्रत्येक टीम को 2 बार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का मौका मिलता है। इसमें एक दिन में अधिकतम 90 ओवर का खेल खेला जा सकता है।
इस खेल दूसरा प्रारूप वनडे होता है। इस प्रारूप में 50 ओवर के मुकाबले आयोजित किये जाते है।
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को एक लक्ष्य निर्धारित करना पड़ता है तथा दूसरी टीम को निर्धारित लक्ष्य को 50 ओवर में तय करना पड़ता है।
इस खेल का तीसरा और सबसे अधिक रोमांचित करने वाला प्रारूप टी20 है। इस प्रारूप में प्रत्येक टीम 20 ओवर खेलती है।
भारत मे क्रिकेट:-
भारत मे क्रिकेट को एक धर्म की तरह पूजा जाता है। जबकि, खिलाड़ियों को भगवान के बराबर का दर्जा दिया जाता है।
जब भी भारत के मुकाबले होते है, तो सभी भारतीय उन खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने वहां पहुँच जाते है।
आज भारत अपनी स्वयं की एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है, जिसका नाम आईपीएल है। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में दुनियाभर से खिलाड़ी खेलने आते है।
उपसंहार:-
क्रिकेट का नाम सबसे प्रसिद्ध खेलों की सूची में आता है। इस खेल को भारत का प्रत्येक बच्चा खेलना पसन्द करता है।
क्रिकेट बहुत ही रोमांचक खेल है। क्रिकेट एक बाहर खेला जाने वाला खेल है। आज खेल से लोग बहुत अधिक पैसा कमा रहे है।
आज इसने एक व्यापार का रूप ले लिया है। जिसमें मैच फिक्सिंग जैसे मामलों ने इस खेल में लोगों का झुकाव कम किया है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।