अनुशासन पर निबंध

Essay on Discipline in Hindi

अनुशासन पर निबंध : Essay on Discipline in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘अनुशासन पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप अनुशासन पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

अनुशासन पर निबंध : Essay on Discipline in Hindi

प्रस्तावना:-

किसी भी व्यक्ति के लिए कार्य में सफलता प्राप्त करना बहुत जरूरी है। व्यक्ति प्रत्येक कार्य मे हमेशा सफलता प्राप्त करना चाहता है।

सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को बहुत से कार्य करने पड़ते है, जो उसे सफलता प्राप्त करने में उसकी मदद करते है। उन्हीं में से सबसे आवश्यक ‘अनुशासन’ है।

एक मनुष्य के जीवन मे अनुशासन का काफी अधिक महत्व है। इसके बिना हमारा जीवन निराधार हो जाता है। इसके बिना हम सफलता से कोसों दूर रहते है। इसे मानव प्रगति का मूल मंत्र माना जाता है। सभी को इसका अच्छे से पालन करना चाहिए।

अनुशासन का अर्थ:-

अनुशासन का संधि विच्छेद ‘अनु व शासन’ होता है। यहाँ पर अनु एक उपसर्ग है, जो शासन के साथ मिलकर अनुशासन शब्द का निर्माण करता है।

अनुशासन शब्द का अर्थ ‘नियमों का सही से पालन करना या नियमों के अधीन रहना होता है। हमारे जीवन में एक कार्य को अच्छे से करने के लिए अनुशासन की बहुत अधिक आवश्यकता होती है।

अनुशासन के बिना किसी कार्य के पूर्ण होने की संभावना न के बराबर होती है। समय-समय पर आपने सफल लोगों से उनकी सफलता के बारे में सुना होगा।

उन सभी लोगों में एक बात समान होगी कि उन्होंने अपना कार्य पूर्ण अनुशासन के साथ किया था। एक देश के लोग यदि अनुशासन में रहते है, तो देश का विकास होने की संभावना भी अधिक होगी।

विद्यार्थी जीवन में अनुशासन:-

एक अच्छा विद्यार्थी तभी बनता है, जब अपनी पढ़ाई को अनुशासित तरीके से करता है। विद्यार्थी जीवन एक ऐसा जीवन है, जहाँ व्यक्ति बहुत सी गलत राहों पर जा सकता है।

विद्यार्थी जीवन को सफल बनाने के लिए एक बच्चे को बहुत से नियमों का पालन करना पड़ता है, जैसे:- सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करना व पढ़ाई करना, सुबह जल्दी विद्यालय के लिए तैयार होना, विद्यालय के गृहकार्य को समय पर पूरा करना, विद्यालय की पोशाक को साफ रखना, बाल व नाखून पूरी तरह कटे हुए होना, विद्यालय में शांति से अपनी पढ़ाई करना, सभी का सम्मान करना, आदि।

ये सभी बातें एक विद्यार्थी को अपने जीवन में उतारना होता है। इन्हीं नियमों का अच्छे से पालन करना ही अनुशासन कहलाता है।

एक अच्छा विद्यार्थी वही होता है, जो इन सभी नियमों का अच्छे से पालन करता है। जो विद्यार्थी अपने जीवन को अनुशासित तरीके से जीता है, उसे सफल होने से कोई भी नही रोक सकता है।

समाज में अनुशासन का महत्व:-

एक समाज में बहुत से क्षेत्र होते है, जहाँ अनुशासन एक अहम भूमिका अदा करता है। यदि एक व्यक्ति सड़क पर सभी नियमों का पालन सही से करेगा, तो सड़क दुर्घटना बहुत कम हो जाएगी।

ठीक उसी प्रकार यदि सभी लोग अपना काम सही से करने लगे तो देश में भ्रष्टाचार बहुत कम हो जायेगा। देश के विकास में तेज़ी आएगी।

इससे बाहरी लोग भी भारत में निवेश करेंगे। जिससे हमारे देश में रोजगार उत्पन्न होगा। जिससे हमारा देश जल्दी ही एक बार फिर विश्वगुरु बनकर उभरेगा।

उपसंहार:-

अनुशासन एक व्यक्ति के लिए बहुत आवश्यक है। अनुशासन के बिना एक व्यक्ति का सफल होना काफी मुश्किल है। वर्तमान समय में बच्चों में अनुशासन की बहुत कमी है, जिस वजह से बच्चे गलत राह पर जा रहे है।

आजकल बच्चे नशे के शिकार हो रहे है और मोबाइल फ़ोन के आदि हो रहे है। जिससे उनका स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है।

यदि एक देश की युवा पीढ़ी ही गलत राह पर जाएगी तो देश कैसे तरक्की करेगा? इसलिए एक व्यक्ति के जीवन में अनुशासन का महत्व बहुत बढ़ जाता है, क्योंकि एक व्यक्ति की सफलता से पूरे देश की सफलता जुड़ी हुई है।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *