चिकित्सक पर निबंध

Essay on Doctor in Hindi

चिकित्सक पर निबंध : Essay on Doctor in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘चिकित्सक पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप चिकित्सक पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

चिकित्सक पर निबंध : Essay on Doctor in Hindi

प्रस्तावना:-

चिकित्सक बीमारियों के विशेषज्ञ होते है। वह अपने ज्ञान से लोगों का उपचार करते है। इस समाज में एक चिकित्सक को भगवान का दर्जा दिया जाता है क्योंकि सिर्फ चिकित्सक ही अन्य लोगों की जान बचा सकता है।

चिकित्सक बनना आसान नहीं है, उसके लिए काफी कठिन पढ़ाई करनी पड़ती है। वर्तमान समय में तकनीकी इतनी अधिक बढ़ गई है कि चिकित्सक भी अग्रिम तकनीकी का उपयोग कर बीमारियों का उपचार करते है।

चिकित्सक जीवन उद्धारकर्ता है:-

चिकित्सक एक काफी महत्वपूर्ण व्यक्ति होता है। चिकित्सक बीमार व घायलों का उपचार कर उन्हें ठीक करता है, जिससे बीमार व घायल व्यक्ति पहले जैसा स्वस्थ हो जाता है।

चिकित्सक मरीज के शरीर की जांच करके पहले यह पता लगाता है कि उसे क्या समस्या है? और उसके अनुसार उसका उपचार करता है।

यदि चिकित्सक न हो तो कईं लोग छोटी-मोटी बीमारियों के कारण ही मृत्यु को प्राप्त हो जायेंगे। जब भी कोई व्यक्ति बीमार होता है तो वह सबसे पहले चिकित्सक के पास ही जाता है।

चिकित्सक का क्या कार्य होता है?:-

चिकित्सक एक महान पेशा है, जिसमें व्यक्ति हर समय किसी अन्य व्यक्ति की सेवा करता है चाहे दिन हो या रात, वह हमेशा रोगी का उपचार करता रहता है।

चिकित्सक का कार्य कोई आसान नहीं होता है। जब कोई बड़ी बीमारी आ जाती है, जिनके लिए ऑपरेशन की आवश्यकता होती है तो चिकित्सक को वह ऑपरेशन करने में कईं घंटे लगते है।

इतने लम्बे समय तक उपचार करते हुए चिकित्सक थक भी जाता है। उनका कार्य काफी कठिन है क्योंकि, उन्हें अपने कार्य को काफी जिम्मेदारी से पूर्ण करना पड़ता है, उनकी एक छोटी सी गलती उस रोगी की जान ले सकती है।

एक योग्य चिकित्सक कैसे बनें?:-

चिकित्सक की पढ़ाई काफी महंगी व कठिन होती है, हर कोई यह पढ़ाई नहीं कर पाता है। उनकी फ़ीस लाखों रुपयों में होती है, जिसे भर पाना काफी मुश्किल होता है।

लेकिन एक चिकित्सक बनने के बाद आपकी कमाई भी काफी अच्छी होती है। चिकित्सकों का मुनाफा करोड़ों रुपयों में होता है। चिकित्सक कईं प्रकार के होते है। प्रत्येक बीमारी का एक विशेषज्ञ चिकित्सक होता है, वही उस बीमारी का उपचार करता है।

उदाहरण के तौर पर एक दंत चिकित्सक ही दांतो का उपचार कर सकता है और मस्तिष्क विशेषज्ञ ही दिमाग का इलाज कर सकता है। इनकी फ़ीस काफी महंगी होती है।

एक चिकित्सक छोटी बीमारी से लेकर बड़ी से बड़ी बीमारियों का उपचार करता है। एक चिकित्सक ही ऐसा व्यक्ति होता है जो मनुष्य को रोगों से छुटकारा दिला सकता है। चिकित्सकों को समाज में काफ़ी सम्मान दिया जाता है।

उपसंहार:-

आज चिकित्सा के क्षेत्र में भी काफी विकास हो गया है। चिकित्सक अब तकनीकी से ही मरीजों का उपचार करते है।

चिकित्सक को अपना कार्य काफी बारीकी से करना होता है, उसके पेशे में गलती की कोई जगह नहीं है। तभी तो इस पेशे को काफी सम्मान दिया जाता है।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *