कुत्ता पर निबंध

कुत्ता पर निबंध : Essay on Dog in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘कुत्ता पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप कुत्ता पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
कुत्ता पर निबंध : Essay on Dog in Hindi
प्रस्तावना:-
मनुष्य के साथ-साथ इस प्रकृति में बहुत से जीव एक साथ रहते है, जो सभी कहीं न कहीं इस प्रकृति का संतुलन बनाने के लिए आवश्यक है।
कईं जानवर जंगली होते है, तो कुछ इंसानों द्वारा पाले जाते है। उन्हीं में से एक जानवर कुत्ता है। कुत्ता मनुष्य द्वारा बहुत पहले से पाला जाने वाला जानवर है।
कुत्ते को सभी जानवरों में सबसे वफादार माना जाता है। जब भी कोई वफादारी की बात करता है, तो वह कुत्ते का जिक्र करता है। कुत्ता मनुष्य को गाय जैसी सुविधा तो नही देता, लेकिन वह बहुत सी जगह मनुष्य के काम आता है।
कुत्ते की शारीरिक संरचना:-
कुत्ता एक स्तनधारी जानवर होता है। यह एक स्थलीय जीव है। कुत्ते के चार पैर, दो आँखें, दो कान, एक नाक व एक मुँह होता है। कुत्ते के पास पंजे होते है, जो उसे चलने व तेज़ दौड़ने में मदद करते है।
कुत्ते के 42 दांत होते है, जो बहुत तेज़ होते है। ये दांत आगे से बहुत नुकीले होते है, क्योंकि कुत्ता एक सर्वाहारी जानवर होता है। ये दाँत उसे मांस को काटने में भी मदद करते है।
कुत्ते का जीवनकाल:-
कुत्ता मनुष्य के आसपास ही रहता है। कुत्ते का जीवनकाल काफी छोटा होता है। उसका जीवनकाल 12 से 15 वर्ष तक का ही होता है। छोटे आकार के कुत्ते की प्रजाति का जीवनकाल अन्य प्रजातियों के मुकाबले अधिक होता है।
मादा कुत्ते का गर्भधारण 63 दिन का होता है। यह एक बार में 3 से 4 बच्चों को जन्म देती है। कुत्ते के बच्चे को पिल्ला कहा जाता है व जहाँ कुत्ता रहता है, उसे केनेल कहते हैं।
कुत्ते के उपयोग:-
कुत्ता एक बहुत ही उपयोगी जानवर है। वह बहुत ही वफादार होता है। वह यह देखकर पता लगा लेता है कि कौन उसका व उसके मालिक का हितैषी है?
उसके सूंघने की शक्ति के कारण कुत्ते का उपयोग सेना व पुलिस में भी किया जाता है। उन्हें सेना व पुलिस में अलग से अभ्यास करवाया जाता है।
कईं बार कुत्तों की इसी कला ने उनकी बहुत अधिक मदद की है। कईं जगहों पर कुत्तों को जानवरों की रखवाली के लिए पाला जाता है। आजकल लोग अपने घर की रखवाली के लिए भी कुत्ते पालते हैं।
उपसंहार:- कुत्ता एक ऐसा जीव है, जो मनुष्य के आसपास ही रहता है। वह मनुष्य द्वारा दिए गए खाने पर ही वह जीवित रहता है। कुत्ते के बहुत से गुण है, जो मनुष्य के बहुत से काम आते है।
लेकिन, इन्हें हमसे बदले में खाने व प्यार के अलावा कुछ भी नही चाहिए होता है। वर्तमान समय में लोग कुत्तों को पालना बहुत पसंद करते है, लेकिन उनकी देखभाल सही से नही करते है।
सड़क पर रहने वाले कुत्तों को मारते है। इसके लिए आज बहुत सी संस्थाएं काम कर रही है, जो ऐसे जानवरों की देखभाल करती है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।