शिक्षा पर निबंध

Essay on Education in Hindi

शिक्षा पर निबंध : Essay on Education in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘शिक्षा पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप शिक्षा पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

शिक्षा पर निबंध : Essay on Education in Hindi

प्रस्तावना:-

शिक्षा सिर्फ पुस्तकों का ज्ञान ही नहीं होती है बल्कि, हमारे आसपास की प्रत्येक वस्तु के बारे में जानना भी शिक्षा ही होती है। शिक्षा हमें एक अच्छा जीवन जीने में सहायता करती है।

शिक्षा एक ऐसा रास्ता है, जिस पर चलकर हम काफी ज्ञान प्राप्त करते है। शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक होती है, जो व्यक्ति को उसके जीवन में सफलता दिलाती है।

शिक्षा मनुष्य का मानसिक रूप से विकास करती है। भारत में प्राचीनकाल से ही शिक्षा का प्रचलन रहा है लेकिन, पहले सिर्फ सीमित लोग ही शिक्षा प्राप्त कर पाते थे।

लेकिन, अब यह शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति की पहुंच में आ गई है। समय के बदलने के साथ-साथ शिक्षा का स्वरूप भी बदल गया है और इसके महत्व में भी काफी अधिक परिवर्तन आ गया है।

शिक्षा के महत्व:-

मनुष्य के जीवन में शिक्षा का काफ़ी अधिक महत्व है। शिक्षा ही हमें शेष जीवों से समझदार बनाती है। शिक्षा मनुष्य का मानसिक विकास करती है और उसकी सोच का दायरा बढ़ाने का कार्य करती है, जिससे मनुष्य का विकास होता है।

तभी वह नई-नई तकनीकी की खोज कर पाता है। आज हमारे आसपास जो भी परिवर्तन एवं तकनीकी आई है, वह इस शिक्षा का ही नतीजा है।

शिक्षा न सिर्फ उस व्यक्ति का विकास करती है बल्कि, उसके पूरे देश का विकास करती है। शिक्षा से ही एक व्यक्ति जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनता है।

एक व्यक्ति को योग्य बनने के लिए शिक्षा की आवश्यकता होती है। शिक्षा मनुष्य के व्यवहार में भी परिवर्तन लाती है और उसे विनम्र बनाती है।

अच्छी शिक्षा मनुष्य को सफलता की तरफ ले जाती है। शिक्षा न सिर्फ उस व्यक्ति को योग्य बनाती है बल्कि, इसके साथ-साथ उसके पूरे परिवार को भी सफलता की तरफ ले जाती है। उसकी सोच का दायरा भी बढ़ाती है।

शिक्षा का अधिकार:-

भारत के स्वतंत्र होने के बाद संविधान का निर्माण किया गया। जिसके अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को कुछ मौलिक अधिकार दिए गए है, जिनमें शिक्षा को भी सम्मिलित किया गया है।

भारत के प्रत्येक नागरिक को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है, चाहे वह किसी भी धर्म व जाति का हो। उसके साथ शिक्षा के लिए किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा। वह अपनी इच्छा से कोई भी शिक्षा प्राप्त कर सकता है।

शिक्षा के अधिकार में व्यक्ति किसी भी प्रकार की शिक्षा प्राप्त कर सकता है। इसके लिए उसे किसी से इजाजत लेने की आवश्यकता नहीं है। इसे प्राप्त करना हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है।

शिक्षा की विशेषता:-

  • शिक्षा मनुष्य को सजग व जागरूक बनाती है।
  • शिक्षा से मनुष्य आत्मनिर्भर बनता है और अपने परिवार को भी आत्मनिर्भर बनाता है।
  • शिक्षा से ही मनुष्य को जीवनयापन के लिए रोजगार प्राप्त होता है।
  • शिक्षा मनुष्य का विकास करती है और उसके जीवनशैली में परिवर्तन लाती है।
  • शिक्षा मनुष्य के व्यक्तित्व का भी विकास करती है।
  • शिक्षा मनुष्य को विकारों से दूर रखती है

आधुनिक शिक्षा:-

इस समाज में शिक्षा का काफी अधिक महत्व है। इसका पीढ़ी दर पीढ़ी विकास होता रहा है। इस आधुनिक समय में साधारण शिक्षा का महत्व कम होकर आधुनिक शिक्षा शिक्षा का महत्व बढ़ गया है।

आधुनिक शिक्षा में मनुष्य को वैज्ञानिक एवं तकनीकी शिक्षा प्रदान की जाती है। मनुष्य के सार्वभौमिक विकास पर ध्यान दिया जाता है। इसमें शिक्षा का स्तर भी काफी बढ़ाया जाता है।

इसमें किताबी ज्ञान को ही नहीं बल्कि, सामाजिक ज्ञान को भी महत्व दिया जाता है।

इसमें व्यक्ति को कुशल बनाया जाता है ताकि, वह हर परिस्थिति में खड़ा रह सके। आधुनिकरण में शिक्षा के पहलुओं एवं उसके तरीकों में बदलाव किया जा रहा है।

उपसंहार:-

शिक्षा सिर्फ किताबों तक ही सीमित नहीं होती है बल्कि, अपने आसपास का ज्ञान ग्रहण करना भी शिक्षा ही कहलाता है।

आज शिक्षा को सिर्फ परीक्षा एवं रोजगार तक ही सीमित कर दिया गया है। लोगों ने शिक्षा को सिर्फ रोजगार प्राप्त करने का साधन बना लिया है जबकि, शिक्षा का महत्व इससे काफी अधिक है।

शिक्षा आज प्रत्येक मनुष्य की जरूरत बन गई है। इसके बिना समाज में रहना भी काफी अधिक मुश्किल हो गया है।

अशिक्षित व्यक्ति के मुकाबले शिक्षित व्यक्ति को इस समाज में अधिक सम्मान दिया जाता है। इसलिए, सरकार भी इसे तेज़ी से देश के प्रत्येक कोने तक पहुँचाने का काम कर रही है।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

4 Comments

      1. भाई आपने बहुत सुन्दर लेख लिखा है, मैं इस लेख को आपको नाम से अपने स्तर पर भी प्रकाशित करूंगा। जिस से आपके लेख को ज्यादा से ज्यादा लोगों पर पहुंचा सकू ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *