पर्यावरण सुरक्षा पर निबंध

पर्यावरण सुरक्षा पर निबंध : Essay on Environment Protection in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘पर्यावरण सुरक्षा पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप पर्यावरण सुरक्षा पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
पर्यावरण सुरक्षा पर निबंध : Essay on Environment Protection in Hindi
प्रस्तावना:-
सभी पेड़-पौधों, नदियों, तालाबों व जीव-जन्तुओं से ही मिलकर यह पर्यावरण बना है। पर्यावरण हम सभी जीव-जन्तुओं को जीने के सभी साधन प्रदान करता है।
लेकिन, आज इस पर्यारण की सुरक्षा सबसे बड़ी समस्या बन गई है। यह दिन-प्रतिदिन प्रदूषित होता जा रहा है।
जिसका सबसे बड़ा कारण मनुष्य ही है। मनुष्य अपने स्वार्थ में इसके महत्व को भूलकर इसे नष्ट करने में लगा हुआ है।
आज प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि शहरों में साँस लेना भी काफी मुश्किल हो गया है। पीने का पानी भी धीरे धीरे प्रदूषित हो रहा है या फिर बर्बाद हो रहा है।
पर्यावरण सुरक्षा की आवश्यकता:-
आज इस दुनिया में प्रदूषण तेजी से फ़ैल रहा है। वायु प्रदूषण व जल प्रदूषण तो काफ़ी अधिक हो गया है। वायु प्रदूषण के कारण इस वातावरण में कार्बन-डाई-ऑक्साइड की मात्रा बढ़ गई है।
कार्बन-डाई-ऑक्साइड मनुष्य के लिए काफी खतरनाक है। इन प्रदूषणों के कारण ओजोन परत में भी छेद हो गया है।
जिससे सूर्य की पराबैंगनी किरणें इस धरती पर सीधी पड़ रही है। आज सभी नदियाँ व तालाब भी प्रदूषित हो गए है जिससे पीने के पानी के लिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जीव-जन्तुओं को जीवन देने व पृथ्वी को बचाने के लिए इस पर्यावरण का सुरक्षित रहना अतिआवश्यक है। यदि, हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को इस प्रकृति की सुंदरता दिखानी है, तो हमें प्रकृति को बचाना होगा।
पर्यावरण सुरक्षा का महत्व:-
पर्यावरण हम सभी जीवों के लिए एक वरदान की तरह है। इस पूरे ब्रह्माण्ड में पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा ग्रह है, जहाँ पर जीवन सम्भव है और ऐसा सिर्फ इस पर्यावरण के कारण ही सम्भव है।
यदि, इस संसार से पर्यावरण नष्ट हो जाए तो हम इस धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते है। यह पर्यावरण हमें जीवित रहने के लिए हवा, पानी और भोजन प्रदान करता है।
यदि, हम इस पर्यावरण की रक्षा नहीं करेंगे तो यह धीरे-धीरे नष्ट होता जाएगा और अंत में इस धरती से जीवन भी समाप्त हो जाएगा।
इसीलिए, हमें पर्यावरण की सुरक्षा के महत्व को समझना चाहिए और इसे बचाने के लिए हर सम्भव प्रयास करने चाहिए।
यह पर्यावरण हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। यह प्रकृति हम सभी के लिए आवश्यक होने के साथ-साथ काफी सुंदर भी है।
यहाँ हर जगह हरियाली है और नदियाँ, तालाब, आदि भी है, जो इसकी सुंदरता पर चार चाँद लगा देते है। यदि, यह प्रकृति ऐसे ही प्रदूषित होगी तो इसकी सुंदरता भी नष्ट हो जाएगी।
पर्यावरण सुरक्षा के उपाय:-
हमें इस पर्यावरण को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है, अन्यथा यह नष्ट हो जाएगी। पर्यावरण बचाने के उपाय निम्न प्रकार से है:-
- वाहनों का कम इस्तेमाल:- वाहन हमारे इस पर्यावरण को काफी अधिक प्रदूषित कर रहे है। हमें इन वाहनों का कम उपयोग करना चाहिए। जितना हो सके, पास की जगहों पर पैदल ही जाना चाहिए। हमें अपने निजी वाहनों का उपयोग कम करना चाहिए और सार्वजनिक वाहनों का उपयोग ज्यादा करना चाहिए।
- पेड़-पौधे लगाना:- हमें हमेशा ही पेड़ लगाने चाहिए। खाली जगहों पर व अपने घरों में हमें पेड़-पौधे लगाने चाहिए। यह हमारे पर्यारण को संतुलित बनाने में हमारी सहायता करते है। पेड़-पौधे कार्बन-डाई-ऑक्साइड ग्रहण करके ऑक्सीजन प्रदान करते है, जो मनुष्य के लिए आवश्यक होता है।
- नदियों और तालाबों की सफ़ाई:- हमें अपने आसपास की नदियों व तालाबों में गंदगी नहीं फेंकनी चाहिए। प्लास्टिक की थैलियों को भी नहीं फेकना चाहिए और उनको समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए।
- पेड़ों की कटाई को रोकना:- आजकल मनुष्य अपने शौक को पूरा करने के लिए पेड़ों को लगातार काट रहा है, जिससे विभिन्न प्रकार की वस्तुएँ बनती है। इन पेड़-पौधों को ऐसे काटना इस प्रकृति के लिए काफी खतरनाक है। हमें इन पेड़ों की कटाई को कम करना होगा।
- परमाणु हथियारों के परीक्षण को कम करना:- परमाणु हथियार इस पृथ्वी के लिए काफी घातक है। यह पृथ्वी से जीवन को समाप्त करने की पूरी क्षमता रखते है। इनके परीक्षण या उपयोग से हमारा पर्यारण काफी प्रदूषित होता है। इसलिए हमें इस संसार को परमाणु हथियार रहित बनाना होगा तभी यह प्रकृति सुरक्षित रह पाएगी।
- ग्रीन हाउस गैसों का उपयोग कम करना:- आज हम अपने घरों में ऐसी वस्तुएँ उपयोग करते है, जो ग्रीन हाउस गैसे उत्सर्जित करती है। जो कि इस प्रकृति के लिए काफी घातक होती है। इसलिए, हमें इन वस्तुओं का कम से कम उपयोग करना चाहिए।
उपसंहार:-
आज पर्यावरण सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है, जिस पर पूरी दुनिया का ध्यान है। इस पर्यावरण को बचाने के हम सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है।
अन्यथा एक दिन यह प्रकृति नष्ट हो जाएगी और इसके साथ-साथ सभी जीव-जंतु भी नष्ट हो जाएंगे। इसलिए, हमें इसे बचाने के लिए आज से ही आवश्यक कदम उठाने होंगे।
आज कईं लोग इस प्रकृति के प्रति जागरूक हो गए है। इसके महत्व को समझ रहे है। सयुंक्त राष्ट्र संघ भी इसके प्रति जागरूक हो गया है।
इस पर्यावरण को बचाने के लिए कईं प्रयास भी कर रहा है। इस पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास भी कर रहा है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।
Nice 💜
Bro
Thanks
Excellent bro
Thank You So Much Navya
Bro How to safe our environment you doesn’t write this
Thank You for this valuable feedback, we will update information ASAP!