गांधी जयंती पर निबंध

गांधी जयंती पर निबंध : Essay on Gandhi Jayanti in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘गांधी जयंती पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप गांधी जयंती पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
गांधी जयंती पर निबंध : Essay on Gandhi Jayanti in Hindi
प्रस्तावना:-
भारत में बहुत से राष्ट्रीय त्यौहार मनाए जाते हैं। जिनमें देश के लोग उन वीरों को याद करते है, जिन्होंने भारत को आजादी दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन कुर्बान कर दिया।
ऐसे वीरो को हम कुछ दें तो नही सकते है, लेकिन उनके सम्मान में देश को विकास की राह पर ले जा सकते है। इन्हें में से एक महापुरुष महात्मा गांधी जी थे।
इनके जन्मदिवस को भारत मे एक राष्ट्रीय पर्व के रुप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी जी को भारत का राष्ट्रपिता भी कहा जाता है। भारत मे प्रतिवर्ष गांधी जयंती के मौके पर उन्हें याद किया जाता है व श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।
महात्मा गांधी जी का जीवन:-
गांधी जी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख सेनानियों में से एक थे। गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। उन्होंने भारत के लोगों को अंग्रेजों के खिलाफ खड़ा किया।
उन्होंने बहुत से आंदोलनों को चलाया, जिससे देश के लोग उनसे जुड़ने लगें। जिनमें असहयोग आंदोलन व भारत छोड़ो आंदोलन प्रमुख थे।
उन्होंने भारत के लोगों की मांग अंग्रेजों के सामने रखी। उनसे प्रेरित होकर बहुत से लोगों ने देश की आजादी के लिए उनसे जुड़ने लगें। वह अहिंसावादी व्यक्ति थे।
उन्होंने अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही आजादी को प्राप्त करने का निर्णय लिया। उन्होंने जगह-जगह आंदोलन व भूख हड़तालें की। उन्होंने देश को आजाद करवाने के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू को भारत का प्रधानमंत्री बनाया।
गांधी जयंती कब मनाई जाती है?:-
भारत में प्रति वर्ष 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है, क्योंकि इस दिन 2 अक्टूबर 1869 को भारत के गुजरात राज्य में उनका जन्म हुआ था।
इस दिन प्रतिवर्ष भारत के लोग उन्हें याद करते है। आजादी के बाद प्रतिवर्ष इसे एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है।
गांधी जयंती कैसे मनाई जाती है?:-
भारत में गांधी जयंती बड़े ही उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस दिन पूरे देश मे राष्ट्रीय अवकाश होता है। भारत के प्रत्येक सरकारी दफ्तर में गांधी जयंती के मनाई जाती है।
भारत के प्रधानमंत्री द्वारा उनकी समाधि पर फूल अर्पित किये जाते है। इसी दिन भारत के प्रधानमंत्री ने सन 2014 में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी।
इस दिन सभी विद्यालयों मे गांधी जी को याद किया जाता है। इस मौके पर विद्यालय में बच्चे गांधी जी के भाषण प्रस्तुत करते है व साथ ही उनके चित्र बनाते है।
उपसंहार:-
गांधी जी भारत के महापुरुषों में से एक है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश को आजाद करवाने में लगा दिया। उन्होंने अपने जीवन में कुछ आदर्श बना रखे थे और अपना पूरा जीवन उन्होंने अपने आदर्शों के साथ ही जिया।
कईं बार लोगों ने उनका विरोध भी किया, लेकिन वह अपने आदर्श पर अड़े रहे। उन्होंने एक गुजरात में एक आश्रम का निर्माण किया था, जिसका नाम साबरमती था। उन्होंने देश व देशवासियों के लिए अपना पूरा जीवन न्योंछावर कर दिया।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।