स्वास्थ्य ही धन है पर निबंध

Essay on Health is Wealth in Hindi

स्वास्थ्य ही धन है पर निबंध : Essay on Health is Wealth in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘स्वास्थ्य ही धन है पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप स्वास्थ्य ही धन है पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

स्वास्थ्य ही धन है पर निबंध : Essay on Health is Wealth in Hindi

प्रस्तावना:-

स्वास्थ्य हमारे लिए सबसे बड़ा धन है। इसके बिना हम अपने जीवन में किसी भी चीज का आनंद नहीं ले सकते है।

यदि हमें अपने जीवन का आनंद लेना है तो हमें अपने शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने चाहिए। स्वस्थ व्यक्ति का शरीर भी मजबूत रहता है और मस्तिष्क भी सही से कार्य करता है।

जो व्यक्ति अस्वस्थ रहता है या बार-बार बीमार होता रहता है व अपने शरीर से कमजोर होता है और उसका दिमाग भी कमजोर ही होता है।

स्वस्थ कौन होता है?

जो व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से बिलकुल ठीक हो, वह व्यक्ति ही स्वस्थ कहलाता है।

अच्छा स्वास्थ्य एक वरदान:-

एक अच्छा स्वास्थ्य हम सभी के लिए एक वरदान की तरह है। आज इंसान ने इतनी तरक्की कर ली है लेकिन, इसके साथ-साथ इसके कुछ दुष्परिणाम भी मनुष्य को भुगतने पड़े है।

आज इतना प्रदूषण बढ़ गया है, जिससे मनुष्यों को कईं तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
आज कईं तरह की बीमारियाँ और महामारियां भी फैल रही है।

इन सभी के कारण मनुष्य शारीरिक एवं मानसिक रूप से कमजोर हो रहा है। आज इंसान विकास की दौड़ में स्वास्थ्य को अनदेखा कर रहा है और वह इसके महत्व को भूल रहा है।

एक मनुष्य अपना पूरा जीवन पैसे कमाने में ही लगा देता है। वह अपने स्वास्थ्य की परवाह नहीं करता और न अपने स्वास्थ्य के लिए आवश्यक कदम उठाता है।

वृद्धावस्था आते-आते वह मानसिक एवं शारीरक रूप से अस्वस्थ हो जाता है।

ख़राब स्वास्थ्य के नुकसान:-

  • ख़राब स्वास्थ्य वाला व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से कमजोर होता है।
  • अस्वस्थ व्यक्ति का शारीरिक एवं मानसिक विकास भी सामान्य व्यक्ति के मुकाबले काफी धीरे होता है।
  • ख़राब स्वास्थ्य वाले व्यक्ति की कार्य क्षमता भी काफी काम होती है।
  • वह हर मौसम का आनंद नहीं ले पाते है।
  • ऐसे लोगों की प्रतिरोधक क्षमता काफी कम होती है और वें आसानी से बीमार पड़ जाते है।
  • अस्वस्थ व्यक्ति हमेशा ही तनावग्रस्त रहता है।
  • वह किसी भी कार्य में अपना ध्यान नहीं लगा पता है।
  • अस्वस्थ व्यक्ति आसानी से थक जाता है और वह काफी आलसी भी हो जाता है।
  • उसके आसपास के लोग भी उससे खुश नहीं रहते है।

अच्छे स्वास्थ्य के फायदे:-

  • अच्छे स्वास्थ्य वाला व्यक्ति अपने जीवन का पूरी तरह से आनंद लेता है।
  • स्वस्थ व्यक्ति की कार्यक्षमता अस्वस्थ व्यक्ति के मुकाबले काफी अच्छी होती है।
  • स्वस्थ व्यक्ति चुस्त व फुर्तीला होता है। वह आलस्य से भी दूर रहता है और जल्दी से थकता भी नहीं है।
  • स्वस्थ व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता काफी अच्छी होती है। वह जल्दी से बीमार नहीं होता है।
  • वह कार्य को भी काफी अच्छी तरह कर पाता है।
  • ऐसे लोग शारीरिक और मानसिक रूप से भी मजबूत होते है।

स्वस्थ शरीर के लिए उपाय:-

  • स्वस्थ शरीर हम सभी के लिए प्राथमिकता है। यदि हम स्वस्थ है, तभी हम अपने जीवन को ख़ुशी से जी पाएंगे। इसीलिए स्वस्थ रहने के लिए हमें आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
  • स्वस्थ शरीर पाने के लिए हमें अच्छा खाना खाना चाहिए और सही समय पर ही खाना चाहिए। हमारे भोजन में आवश्यक खुराक या विटामिन भी होने चाहिए।
  • एक स्वस्थ शरीर के लिए हमें कम से कम 6 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है। जिससे हमें स्वस्थ शरीर पाने के लिए अवश्य नींद लेनी चाहिए।
  • अच्छे शरीर के लिए हमें योग एवं व्यायाम करना चाहिए और सुबह घूमना चाहिए।
  • हमें ज्यादा से ज्यादा पैदल चलना चाहिए। इससे हमारा शरीर चुस्त व फ़ुर्तीला रहता है।
  • हमें जंक फ़ूड एवं तरल खाद्य पदार्थों का सेवन कम करना चाहिए और फलों का सेवन अधिक करना चाहिए।
  • हमें शारिरिक कार्य अधिक करना चाहिए। इससे हम काफी हद तक स्वस्थ रहते है।
  • हमें समय-समय पर पानी पीना चाहिए। पानी न पीने से भी हम बीमार हो जाते है।
  • हमें स्वस्थ रहने के लिए एक अच्छी एवं अनुशासित जीवनशैली अपनानी चाहिए।
  • हमें नशीले पदार्थ जैसे:- शराब, ड्रग्स, बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, आदि से दूर रहना चाहिए। यें हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होते है।
  • स्वस्थ शरीर के लिए हमें हमेशा ही स्वच्छ रहना चाहिए क्योंकि, गन्दगी से बीमारियाँ फैलती है।
  • हमें अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए और कहीं पर भी पानी इकठ्ठा नहीं होने देना चाहिए। गंदे पानी के इकठ्ठा होने से डेंगू मलेरिया जैसे खतरनाक मच्छर भी पैदा होते है। जो हमें बहुत बीमार कर देते है।
  • हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। इसे हमारा वातावरण स्वच्छ रहेगा।

उपसंहार:-

हम अपने जीवन में पैसा तो बार-बार कमा सकते है। लेकिन, अपने स्वास्थ्य को नहीं कमा सकते है। यह शरीर हमें एक बार ही मिलता है।

हमें इसके महत्व को समझना चाहिए और इसे स्वस्थ रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाने चाहिए। यदि, हम आज अपने स्वास्थ्य को अनदेखा करेंगे तो कल हमारा जीवन बहुत कष्टकारी हो जाएगा।

हमें अपने स्वास्थ्य के लिए आज से जागरूक होना होगा और योग व व्यायाम करने होगा।

यदि, हम आज अपने स्वास्थ्य के लिए जागरूक नहीं हुए तो एक दिन हम अपने लिए और अपने आसपास के लोगों के लिए केवल बोझ बनकर रह जायेंगे।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

4.6/5 - (72 votes)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *