स्वस्थ जीवन शैली पर निबंध

Essay on Healthy Lifestyle in Hindi

स्वस्थ जीवन शैली पर निबंध : Essay on Healthy Lifestyle in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘स्वस्थ जीवन शैली पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप स्वस्थ जीवन शैली पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

स्वस्थ जीवन शैली पर निबंध : Essay on Healthy Lifestyle in Hindi

प्रस्तावना:-

मनुष्य के विकास में उसकी जीवनशैली का बहुत बड़ा योगदान होता है। मनुष्य की जीवनशैली उसके व्यक्तित्व को दर्शाती है।

यदि, मनुष्य की जीवनशैली स्वस्थ होगी तो वह अपने कार्य पर पूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित कर पाएगा। लेकिन, यदि उसकी जीवनशैली सही नही हुई तो वह अपना पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर केन्द्रित नही कर पाएगा।

इसलिए हमेशा से ही एक स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए कहा जाता है क्योंकि, यदि जीवनशैली अच्छी होगी तो आप पूर्ण रूप से स्वस्थ रह पाएंगे व साथ ही खुश भी रह पाएंगे।

स्वस्थ जीवनशैली:-

मनुष्य की जीवनशैली का स्वस्थ होना बहुत आवश्यक है। इसमें उसकी दिनचर्या से लेकर उसका खान-पान तक आता है। इसमें सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक आता है।

स्वस्थ दिनचर्या से ही स्वस्थ शरीर और स्वस्थ शरीर से स्वस्थ जीवन का निर्माण होता है। इसलिए, मनुष्य को अपनी जीवनशैली पर बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

स्वस्थ दिनचर्या:-

मनुष्य की जीवनशैली को स्वस्थ करने के लिए सबसे जरूरी उसकी दिनचर्या है। वर्तमान समय मे लोग रात को देर से सोते है और सुबह भी देर से उठते है।

इसलिए, उन्हें काफी कार्यों के लिए समय नही मिल पाता है। एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए मनुष्य को सुबह 4 से 6 बजे के बीच उठना चाहिए।

इसके पश्चात मनुष्य को योग व व्यायाम कर अपने दैनिक कार्यों में लग जाना चाहिए। इसके पश्चात शुद्ध भोजन करना चाहिए।

मदिरा व नशीले पदार्थों से दूर रहना चाहिए। रात को हल्का भोजन कर 10 बजे से पहले अपने बिस्तर पर सो जाना चाहिए।

पौष्टिक आहार:-

एक अच्छी जीवनशैली के लिए सबसे आवश्यक पोष्टिक आहार है। वर्तमान समय मे लोग ज्यादातर तले हुए भोजन का सेवन करते है, जो कि उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है।

अब लोग बर्गर, पिज़्ज़ा जैसे जंक फूड खाना बहुत पसंद करते है। जो कि उनके स्वास्थ्य को बहुत नुकसान पहुंचाते है।

इन सभी खाद्य पदार्थों से इंसान के शरीर में विभिन्न प्रकार की बीमारियों उत्पन्न हो जाती है। इसलिए, मनुष्य के जीवन मे सबसे महत्वपूर्ण उसका शरीर होता है।

वर्तमान समय मे लोग पौष्टिक आहार खाना पसंद नही करते है। मनुष्य के शरीर को बहुत से तत्वों की जरूरत होती है, जैसे:- प्रोटीन, विटामिन, वसा, इत्यादि।

इन सभी से ही शरीर स्वस्थ बना रहता है। इनकी कमी होने से शरीर में गंभीर बीमारियां जन्म लेने लगती है।

इसलिए, मनुष्य को इन सभी बीमारियों से बचने व एक स्वस्थ शरीर को पाने के लिए हमेशा तत्वों से भरपूर भोजन को ग्रहण करना चाहिए।

योग व व्यायाम:-

पौष्टिक आहार के बाद एक शरीर के लिए सबसे आवश्यक योग व व्यायाम होता है। वर्तमान समय लोग अपना ज्यादातर काम एक ही जगह पर बैठकर करते है।

हमारा शरीर लाखों करोड़ों वर्ष से हजारों मील चलकर विकसित हुआ है। जिसकी वजह से हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम की जरूरत होती है।

योग से मनुष्य का विकास बहुत तेज़ी से होता है। माना जाता है कि सुबह योग करने से मनुष्य बहुत सारी बीमारियों से बच सकता है।

सुबह योग करने से व्यक्ति का पूरा दिन अच्छा जाता है और उसका ध्यान बाकी लोगों के मुकाबले बहुत अधिक समय तक काम मे लगा रहता है।

वहीं व्यायाम करने से मनुष्य का रक्तचाप सही बना रहता है। मनुष्य का शरीर पूरा दिन चुस्त व फुर्तीला बना रहता है।

विद्याथी के जीवन में:-

विद्यार्थियों के जीवन मे स्वस्थ जीवनशैली का बहुत बड़ा योगदान है। विद्यार्थियों को सुबह जल्दी उठकर अपनी पढ़ाई करनी चाहिए।

क्योंकि माना जाता है कि सुबह की पढ़ी चीजें बहुत जल्दी याद होती है। एक स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने से विद्यार्थी को बहुत अधिक फायदे होंगे। उसका विकास एक अलग ही तेज़ी से होता है।

उपसंहार:-

मनुष्य शरीर एक बहुत मुल्यवान उपहार है। इसे स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी है। एक स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने से मनुष्य में एक अलग ही स्फूर्ति बनी रहती है।

जिसकी वजह से वह अपने कार्यों को सही तरीके से कर पाता है और सफ़ल हो जाता है। एक कहावत इस प्रकार है कि सबसे बड़ा सुख निरोगी काया।

इसका अर्थ होता है कि स्वस्थ शरीर हमारे जीवन का सबसे बड़ा सुख है, इसके बिना कुछ नही है।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

3.3/5 - (3 votes)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *