ईमानदारी सर्वश्रेष्ठ नीति है पर निबंध

ईमानदारी सर्वश्रेष्ठ नीति है पर निबंध : Essay on Honesty Best Policy in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘ईमानदारी सर्वश्रेष्ठ नीति है पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप ईमानदारी सर्वश्रेष्ठ नीति है पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
ईमानदारी सर्वश्रेष्ठ नीति है पर निबंध : Essay on Honesty Best Policy in Hindi
प्रस्तावना:-
मनुष्य के सबसे अच्छे व सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले गुणों में से सबसे बड़ा गुण ईमानदारी है। यह गुण मनुष्य के चरित्र में चार चांद लगा देता है।
मनुष्य में यह गुण उसके व्यक्तित्व में होता है। यह गुण मनुष्य में व्याप्त होता है। यह कोई काम नही है, जिसे सीखा जा सके। ईमानदारी जीवन मे सफलता प्राप्त करने का एक बहुत ही अच्छा रास्ता है।
भले ही यह रास्ता बाकी रास्तों के मुकाबले बहुत मुश्किल है और इससे मंजिल आपको देर से मिले। लेकिन, यह रास्ता यकीनन आपको मंजिल तक अवस्य ले जाएगा।
इसे काम में, रिश्ते में या कहे हर उस चीज़ में जहाँ विश्वास होता है, वहाँ ईमानदारी एक रीढ़ की हड्डी की तरह काम करती है, जो उसे स्थिर रखने में अहम भूमिका निभाती है। यदि यह जरा सा भी हिल जाए, तो विश्वास टुटने में देर नही लगती है।
ईमानदारी क्या है?:-
ईमानदारी एक नैतिक अवधारणा है। इसका तात्पर्य सत्यनिष्ठा से है। लेकिन, यदि इसकी विस्तृत रूप से बात की जाए तो मन, कर्म, वचन, ध्यान से अहिंसा, अखंडता, विश्वास जैसे गुणों को अपनाने पर बल देता है।
यह व्यक्ति को सभी का विश्वासपात्र बनाती है। यदि किसी व्यक्ति को किसी परिस्थिति के लिए उचित निर्णय लेना है, तो वह तर्कपूर्ण निर्णय लेता है।
जो सही भी हो, इससे वह अपनी ईमानदारी का परिचय देता है, तो वह ईमानदार व्यक्ति कहलायेगा। धर्म के समान ईमानदारी का रास्ता भी कठिन हो सकता है।
ईमानदारी गुण के फायदें:-
ईमानदारी के गुण का सबसे बड़ा फायदा यह है कि लोग आप पर बहुत अधिक विश्वास करते है। ईमानदारी मनुष्य के व्यक्तित्व को पूरी तरह निखार देती है।
उस मनुष्य को लोग काम सौंपने से डरते नही है। जिससे उसे अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिलता है। ईमानदारी व्यक्ति को गुणवान दिखाती है।
ईमानदारी सर्वश्रेष्ठ नीति:-
ईमानदारी एक सर्वश्रेष्ठ नीति है। इस लोकोक्ति का अर्थ है कि ईमानदारी एक बहुत अच्छी नीति है।
इस लोकोक्ति के माध्यम से कहा गया है कि ईमानदारी एक ऐसी नीति है, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपना व्यक्तित्व सबके सामने रख सकता है।
ईमानदारी व्यक्ति को सभी के सामने सम्मान दिलाती है। ईमानदारी व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारती है। ईमानदारी व्यक्ति को सभी का विश्वासपात्र बनाती है। इससे सभी लोग उसे पसंद करते है।
उपसंहार:-
ईमानदारी का गुण किसी भी मनुष्य को सही रास्ता चुनने में मदद करता है। ईमानदार व्यक्ति धर्म के रास्ते को चुनता है, जो उसे बाकी लोगों से अलग बनाता है।
ईमानदारी एक ऐसा गुण है, जो व्यक्ति अपने अंदर आसानी से नही ला सकता है। इसके लिए व्यक्ति को अपने अंदर सत्यनिष्ठा जैसे गुण को विकसित करना होगा।
इसके लिए उसे लालच जैसे अवगुण से भी दूर रहना होगा। क्योंकि, लालच ईमानदारी का सबसे बड़ा दुश्मन है। इससे बचकर ही ईमानदारी के गुण को अपने अंदर विकसित किया जा सकता है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।