आदर्श विद्यार्थी पर निबंध

आदर्श विद्यार्थी पर निबंध : Essay on Ideal Student in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘आदर्श विद्यार्थी पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप आदर्श विद्यार्थी पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
आदर्श विद्यार्थी पर निबंध : Essay on Ideal Student in Hindi
प्रस्तावना:-
आदर्श विद्यार्थी से तात्पर्य है कि वह विद्यार्थी जो लगनता व मेहनत से अपनी शिक्षा में लगा रहता है और अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करता है। आदर्श विद्यार्थी अपनी शिक्षा को काफी महत्व देता है और अपनी पढ़ाई पर ध्यान देता है।
वह हमेशा ही अपनी पुस्तकों में लगे रहता है। आदर्श विद्यार्थी कक्षा में भी अनुशासन के साथ रहता है और अपने अध्यापक की सभी बातें मानता है।
आदर्श विद्यार्थी के गुण:-
एक आदर्श विद्यार्थी बनने के लिए एक विद्यार्थी में कईं गुणों का होना आवश्यक है। इन गुणों के होने के बाद ही एक विद्यार्थी को एक आदर्श विद्यार्थी कहा जाता है। एक आदर्श विद्यार्थी के लिए निम्नलिखित गुण आवश्यक है:-
- एक आदर्श विद्यार्थी हमेशा ही समय पर विद्यालय जाता है।
- एक आदर्श विद्यार्थी हमेशा ही अपने अध्यापकों का सम्मान करता है और उनकी सभी बातें मानता है।
- एक आदर्श विद्यार्थी अपने विद्यालय का कार्य हमेशा समय पर पूरा करता है।
- एक आदर्श विद्यार्थी रोजाना विद्यालय जाता है।
- एक आदर्श विद्यार्थी हमेशा अनुशासन में रहता है।
- एक आदर्श विद्यार्थी अपने समय का हमेशा ही मूल्य करता है।
- एक आदर्श विद्यार्थी दूसरे कमजोर विद्यार्थियों की सहायता भी करता है।
आदर्श विद्यार्थी के लक्षण:-
एक आदर्श विद्यार्थी के कुल 5 मुख्य लक्षण होते है, जो कि निम्नलिखित है:-
- काकचेष्टा:- एक विद्यार्थी में कौए जैसी चेष्टा होनी चाहिए। एक कौआ अपना खाना या किसी भी वस्तु जिसे वह पाना चाहता है, उस पर अपनी तीखी नजर रखता है और जैसे ही उसे मौका मिलता है, वह उस पर झपट्टा मारकर उसे ले लेता है। इसलिए एक विद्यार्थी में कौए के इस गुण का होना अत्यंत आवश्यक है।
- वकोध्यानम्:- एक विद्यार्थी में बगुले जैसा ध्यान होना चाहिए। एक बगुला तालाब में एक पैर को उठाकर आँखें बंद करके रहता है। सभी को ऐसा लगता है कि वह ध्यान में मग्न है, लेकिन जैसे ही एक मछली उसके पास से गुजरती है वह तुरंत उसे उठाकर खा जाता है। ऐसा ही गुण विद्यार्थी में भी होना चाहिए।
- श्वान निद्रा:- श्वान से तात्पर्य एक कुत्ते से है। एक विद्यार्थी में कुत्ते जैसी नींद होनी चाहिए। कुत्ते की नींद काफी कम और हल्की होती है। जैसे ही कोई हल्की सी आहट भी होती है, तो वह नींद से उठ जाता है। एक विद्यार्थी की नींद भी ऐसी ही होनी चाहिए, जैसे ही उसे कोई जगाए तो वह तुरंत जग जाए।
- अल्पाहारी:- एक विद्यार्थी में सदा कम खाना खाने का गुण होना चाहिए। विद्यार्थी का जीवन तपस्या वाला होता है। एक विद्यार्थी में कम खाने का गुण होना चाहिए, जिससे उनमें आलस्य नहीं आता है।
- गृहत्यागी:- एक विद्यार्थी में इस गुण का होना अत्यंत आवश्यक है। एक विद्यार्थी बनने के लिए विद्यार्थी को अपने घर का त्याग करना ही पड़ता है। बिना अपने घर के त्याग के आप एक आदर्श विद्यार्थी नहीं बन सकते है और न ही शिक्षा प्राप्त कर सकते है।
उपसंहार:-
एक विद्यार्थी का आदर्श विद्यार्थी होना अत्यंत आवश्यक है, तभी एक विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। वह अपने जीवन में आने वाली समस्याओं का धैर्यपूर्ण रूप से सामना कर सकता है।
एक आदर्श विद्यार्थी अपने जीवन में कठिन परिश्रम कर सफल व्यक्ति बनता है। इसलिए, एक विद्यार्थी को आदर्श विद्यार्थी बनने के लिए इसके गुणों को अपनाना ही पड़ता है। तभी वह एक आदर्श विद्यार्थी और भविष्य में सफल व्यक्ति बन सकता है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।
Very good
Thank You So Much… Keep Reading!