शिक्षा के महत्व पर निबंध

Essay on Importance of Education in Hindi

शिक्षा के महत्व पर निबंध : Essay on Importance of Education in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘शिक्षा के महत्व पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप शिक्षा के महत्व पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

शिक्षा के महत्व पर निबंध : Essay on Importance of Education in Hindi

प्रस्तावना:-

किसी वस्तु या कार्य के प्रति जानकारी प्राप्त करना ही शिक्षा है। शिक्षा प्रत्येक मनुष्य के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है। यह मनुष्य को सही जीवन जीने का तरीका सिखाती है।

किसी भी देश का विकास तभी सम्भव हो सकता है, जब उसका युवा शिक्षित है। शिक्षा द्वारा हमारा मानसिक विकास होता है।

यह हमें किसी भी चीज को देखने का नया नजरिया देती है। शिक्षा हम सभी के लिए एक काफी सुंदर तोहफा है, जो हमें जीवन में कईं नईं चीजें सिखाता है।

शिक्षा की आवश्यकता:-

वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति के लिए शिक्षा अतिआवश्यक है। यदि किसी व्यक्ति को अपने करियर में एक अच्छा मुकाम पाना है, तो उसके पास एक अच्छी शिक्षा होनी चाहिए।

शिक्षा से ही इस देश का विकास संभव है क्योंकि, एक शिक्षित व्यक्ति ही अपने विकास के साथ-साथ अपने देश का विकास भी कर सकता है।

शिक्षा की आवश्यकता मनुष्य को जीवन के हर कदम पर पड़ती है। एक अच्छा जीवन जीने के लिए हमें शिक्षा को तो अपनाना ही होगा। शिक्षा हमें स्वाभिमानी और मेहनती बनाती है।

वर्तमान समय में शिक्षा का महत्व इतना बढ़ गया है कि जो व्यक्ति शिक्षित नहीं है, उसे इस समाज में वह सम्मान नहीं मिल पाता है, जो सम्मान एक शिक्षित व्यक्ति को प्राप्त होता है।

आज मनुष्य की मुलभुत आवश्यकताओं में शिक्षा ने एक महत्वपूर्ण स्थान ले लिया है।

समाज में शिक्षा का महत्व:-

इस समाज में शिक्षा का काफी अधिक महत्व है। शिक्षा ही इस समाज को विकास कर पाएगी। जिस समाज में शिक्षित लोग रहते है, उनका रहन-सहन व सोच काफी विकसित होती है।

जबकि, अशिक्षित लोगों का रहन-सहन व सोच काफी पीछे रहती है। किसी भी समाज का विकास करने व उसे आगे ले जाने के लिए उस समाज के लोगों का शिक्षित होना आवश्यक है।

जब समाज के लोग शिक्षित होंगे तो ही इस समाज का पूर्ण रूप से विकास होगा और इस समाज के विकास से ही इस देश के विकास की कल्पना की जा सकती है।

आधुनिक शिक्षा का महत्व:-

आज समय के बदलने के साथ-साथ कईं तरह के विकास हो गए है। शिक्षा का भी काफी हद तक विकास हुआ है। जहाँ पहले लोग साधारण शिक्षा ही ग्रहण करते थे। वें लोग अब आधुनिक शिक्षा की मांग करने लगे है।

समय के साथ बदलाव होना अतिआवश्यक है। परिवर्तन ही इस प्रकृति का नियम है। यह परिवर्तन तभी सम्भव है, जब शिक्षा प्राप्त होगी और शिक्षा में परिवर्तन आएगा।

शिक्षा एकमात्र ऐसा साधन है, जो व्यक्ति को हर परिस्थिति के लिए तैयार करता है।

वर्तमान समय में शिक्षा सिर्फ साधरण सी नहीं है बल्कि, वर्तमान समय में उसमें व्यवहारिक ज्ञान, मानसिक ज्ञान, व्यवसायिक ज्ञान आदि भी सम्मिलित है।

उपसंहार:-

शिक्षा हमें आत्मनिर्भर व जागरूक बनाती है। शिक्षा से ही एक व्यक्ति में नईं खोज करने की क्रियात्मक शक्ति आती है और वह इससे प्राप्त होने वाले ज्ञान का प्रयोग इस देश के विकास में कर पाते है।

यह शिक्षा ही हमें अपने जीवन में एक नया रास्ता दिखाने में हमारी सहायता करती है। एक शिक्षित व्यक्ति ही इस देश और इस समाज के लिए कुछ कर सकता है और भविष्य को एक नईं राह की तरफ ले जाता है।

हमें शिक्षा की तरफ जागरूक होने की आवश्यकता है और सभी लोगों को भी जागरूक करने की आवश्यकता है।

इसी से हमारा देश एक शिक्षित देश बन पाएगा। शिक्षा से ही इस देश का समाजिक व राजनैतिक विकास हो पाएगा।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

3.9/5 - (57 votes)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *