परिवार का महत्व पर निबंध

परिवार का महत्व पर निबंध : Essay on Importance of Family in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘परिवार का महत्व पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप परिवार का महत्व पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
परिवार का महत्व पर निबंध : Essay on Importance of Family in Hindi
प्रस्तावना:-
एक परिवार कुछ लोगों का एक समूह होता है, जो एक ही छत के नीचे साथ-साथ रहता है। परिवार प्रत्येक व्यक्ति की आवश्यकता होती है।
व्यक्ति का परिवार उसका एक छोटा सा संसार होता है, जो कि हर परिस्थति में एक साथ रहता है। वह व्यक्ति काफी ख़ुशनसीब होता है, जिसके पास परिवार होता है। एक परिवार में मुख्यतः पति-पत्नी और बच्चों को शामिल किया जाता है।
एक व्यक्ति के जीवन में परिवार का महत्व:-
प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में परिवार का काफी महत्व होता है। परिवार एक व्यक्ति की ताकत होता है, जो कि प्रत्येक समस्या में एक साथ खड़ा रहता है।
परिवार एक व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी की तरह होता है, जो कि हमेशा व्यक्ति को सहारा देती रहती है। माता-पिता हमारे परिवार का महत्वपूर्ण हिस्सा होते है। वह हमें पाल-पौषकर बड़ा करते है और हमें पढ़ाते-लिखाते है।
माता-पिता के बिना हम अनाथ हो जाते है। हमारा यह परिवार ही हमें इस समाज में रहने का तरीका सिखाता है। जब व्यक्ति एक परिवार में रहता है, तो वह दुखों को भूल जाता है।
परिवार की आवश्यकता:-
एक परिवार प्रत्येक व्यक्ति की आवश्यकता होती है। परिवार से ही एक व्यक्ति संस्कार सीखता है। परिवार से ही हमें अपना अस्तित्व प्राप्त होता है। परिवार के बिना हम इस संसार में खोए हुए से रहते है।
परिवार के होने से व्यक्ति का जीवन भी आसान हो जाता है। एक परिवार एक मुट्ठी की तरह एक साथ रहकर एक-दूसरे को ताकत देता है।
प्रत्येक समस्या में परिवार के लोग एक-दूसरे की सहायता करते है। एक परिवार के बिना व्यक्ति अधूरा सा ही होता है। परिवार हमें प्रेम एवं सहारा देता है और मनुष्य कभी भी अपने जीवन में अकेलापन महसूस नहीं करता है।
परिवार का समाज पर प्रभाव:-
परिवार का समाज पर काफी प्रभाव पड़ता है। एक परिवार में होने वाली घटनाएँ इस समाज पर उतना ही प्रभाव डालती है, जितना वह एक परिवार पर डालती है। एक परिवार से ही अच्छाई व बुराई की शुरूआत होती है, जो इस समाज में भी फेल जाती है।
आज परिवारों में ऐसे अपराध हो रहे है, जो समाज को बुरी तरह प्रभावित कर रहे है। एक अच्छे संस्कार वाला परिवार दूसरों में भी संस्कार ही प्रदान करता है, जिससे इस समाज में भी उसका प्रचार-प्रसार होता है।
उपसंहार:-
परिवार का होना काफी सौभाग्य की बात होती है, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति के पास परिवार नहीं होता है, जो आपको हर समय प्रेम प्रदान करें।
परिवार के प्रति हम सभी की जिम्मेदारियां होती है, जो प्रत्येक व्यक्ति को निभानी पड़ती है। तभी वह परिवार एक मजबूत परिवार बन पाता है। प्रेमभाव के बिना एक परिवार कभी भी परिवार नहीं बन सकता है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।