वृक्षारोपण के महत्व पर निबंध

वृक्षारोपण के महत्व पर निबंध : Essay on Importance of Tree Plantation in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘वृक्षारोपण के महत्व पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप वृक्षारोपण के महत्व पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
वृक्षारोपण के महत्व पर निबंध : Essay on Importance of Tree Plantation in Hindi
प्रस्तावना:-
वृक्ष इस प्रकृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। वृक्ष हमें जीवन प्रदान करते है। क्योंकि, यें हमारे जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन गैस हमें प्रदान करते है।
इन पेड़ों के बिना हमारा कोई अस्तित्व ही नही है। यें पेड़ हमारी कईं आवश्यकताओं की पूर्ति करते है। लेकिन, इसके बदले में यें हमसे कुछ भी नहीं लेते है।
वृक्षारोपण से वृक्षों की मात्रा बढ़ेगी। इससे हमारा वातावरण भी शुद्ध रहेगा। वृक्षारोपण के बढ़ने से हम सभी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
वृक्षारोपण के लाभ:-
वृक्षारोपण से होने वाले सभी लाभ निम्नलिखित है:-
- वृक्षारोपण के बढ़ने से इस पृथ्वी पर ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी और ऑक्सीजन व कार्बन-डाई-ऑक्साइड गैस के बीच में संतुलन बना रहेगा।
- पानी की समस्या भी कम होगी और पृथ्वी के नीचे पानी की मात्रा भी बढ़ेगी।
- यदि वृक्ष की मात्रा अधिक होगी तो वर्षा की मात्रा भी अधिक होगी।
- वनों के होने से वर्षा के कारण मिट्टी में जो कटाव होता है, वह भी कम हो जाता है।
- वृक्षों से मनुष्य कईं वस्तुएँ बनाता है, जो उसके रोजमर्रा के जीवन में काम आती है। वृक्षों के बढ़ने से वें वस्तुएँ भी मनुष्य को कम कीमत पर प्राप्त हो जाएगी।
- वृक्षों के होने से वातावरण भी शुद्ध व ठंडा रहता है। ठंडी-ठंडी हवाएं चलती है।
- पेड़-पौधों से ही हमें अपना भोजन प्राप्त होता है।
- पेड़-पौधों के बढ़ने से हरियाली भी बढ़ती है।
- यें पेड़-पौधें कईं जीवों को खाने के साथ-साथ रहने के लिए आश्रय प्रदान करते है।
वृक्षारोपण का महत्व:-
पेड़ लगाना हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। यें पेड़ हमें जीवन जीने के लिए ऑक्सीजन प्रदान करते है।
यें पेड़-पौधें इस प्रकृति के लिए काफी महत्वपूर्ण होते है। प्रकृति पेड़-पौधों से ही निर्मित होती है। इनके बिना इस प्रकृति का कोई अस्तित्व नहीं है।
यदि हम सभी को जीवित रहना है, तो हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधें लगाने चाहिए। यें हमें भोजन के साथ-साथ कईं ऐसी वस्तुएँ प्रदान करते है, जो हम अपने जीवन में काफी अधिक उपयोग करते है।
वृक्षों के होने से सम्पूर्ण वातावरण खिल उठता है और चारों तरफ सुंदरता ही सुंदरता होती है।
वृक्षारोपण एक कर्तव्य:-
वृक्षारोपण करना हम सभी का कर्तव्य है। इस प्रकृति ने हमें जीवन जीने के लिए प्रत्येक वस्तु प्रदान की है।
इसके बदले हम सभी का कर्तव्य है कि हम इस प्रकृति का ध्यान रखें और इसे आने वाली पीढ़ी के लिए भी उतना ही सुंदर बनाकर रखें।
इसके लिए आवश्यक है कि हम सभी अधिक से अधिक पेड़-पौधें लगाएं और उनका पोषण करें। यदि हम इस प्रकृति का ध्यान रखेंगे, तो यह प्रकृति सुंदर बनी रहेगी।
यदि हम पेड़-पौधे ऐसे ही काटते रहेंगे और वृक्षारोपण नहीं करेंगे तो एक दिन यह प्रकृति प्राकृतिक आपदाओं से ही ख़त्म हो जाएगी।
उपसंहार:-
आप सभी इन पेड़-पौधों का महत्व तो जानते ही है और यह भी जानते है कि यें हमारे जीवन जीने के लिए कितने अधिक आवश्यक है?
यें पेड़-पौधे इस प्रकृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिनके बिना इस प्रकृति का कोई स्वरूप ही नहीं है।
हम सभी की आवश्यकताएं हवा, पानी और भोजन इन पेड़-पौधों पर ही पूरी तरह निर्भर है। यें इस प्रकृति में संतुलन बनाने का काम करते है।
इसलिए, हम सभी का फर्ज बनता है कि हम अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएं और प्रकृति को और भी अधिक सुंदर और जीने लायक बनाएं।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।