योग का महत्व पर निबंध

योग का महत्व पर निबंध : Essay on Importance of Yoga in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘योग का महत्व पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप योग का महत्व पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
योग का महत्व पर निबंध : Essay on Importance of Yoga in Hindi
प्रस्तावना:-
योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है। योग का अर्थ ‘मिलन’ होता है। शरीर का आत्मा से मिलन करने के लिए ही योग किया जाता है। योग भारत में आज नहीं आया है, बल्कि कईं सदियों से हमारे पूर्वज योग करते आ रहे है। योग कईं प्रकार के होते है।
योग में अलग-अलग प्रकार के आसन किये जाते है, जिससे अलग-अलग फायदे प्राप्त होते है। आज योग पूरी दुनिया में फ़ैल गया है। आज पूरी दुनिया योग को अपना रही है और इसका फायदा उठा रही है।
योग का महत्व:-
योग मनुष्य के जीवन में काफी महत्वपूर्ण होता है। योग मनुष्य को स्वस्थ बनाए रखने का कार्य करता है। जो लोग योग करते है, वें मानसिक व शारीरिक दोनों रूप से स्वस्थ रहते है। योग से मन को शांति मिलती है।
वर्तमान समय में जिस स्तर से रोग बढ़ रहे है, उसमें योग और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। योग करने से आप इन सभी बीमारियों से आसानी से लड़ सकते है।
योग करने से मनुष्य का शरीर लचीला हो जाता है और वह अपने शरीर को कैसे भी मोड़ सकता है।
योग करने से कईं बीमारियाँ, जैसे:- ह्रदय रोग, रक्तचाप की समस्या, आदि से छुटकारा प्राप्त कर सकते है। योग करने से मोटापा भी नहीं आता है और आपका शरीर जल्दी से थकता भी नहीं है।
योग के फायदें:-
योग को अपने जीवन में अपनाने से विभिन्न प्रकार के फायदें होते है, जो कि निम्नलिखित है:-
- योग से मनुष्य का शरीर स्वस्थ रहता है।
- योग से मनुष्य की पाचन क्षमता अच्छी होती है।
- योग से तनाव भी कम होता है।
- योग से हमारे शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता या प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है, जिससे हम आसानी से बीमार नहीं होते है।
- योग से शरीर चुस्त और फुर्तीला रहता है और शरीर में लचीलापन आ जाता है।
- योग से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और वजन में भी कमी आती है।
- योग से मनुष्य चिंता से दूर रहता है।
- योग से मनुष्य में सकारात्मकता भी आती है।
- योग से आप बिमारियों से दूर रहेंगे।
- योग से रक्तचाप में संतुलन बना रहता है।
- योग से अच्छी नींद आती है।
- योग से ह्रदय रोग से बचाव मिलता है।
योग के नियम:-
योग करने के कुछ नियम होते है, जो कि निम्नलिखित है:-
- योग करने का सबसे सही समय सूर्योदय व सूर्यास्त का होता है।
- योग हमेशा खाली पेट ही करना चाहिए।
- योग हमेशा किसी भी शांत वातावरण में ही करना चाहिए।
- योग करते समय शरीर के साथ जबरदस्ती नहीं करना चाहिए।
- योग करने के 30 मिनट तक कुछ नहीं खाना चाहिए।
- कोई बीमारी होने पर चिकित्सक की सलाह पर ही योग करना चाहिए।
- योग हमेशा निरंतर करना चाहिए, तभी योग का फायदा मिलेगा।
- योग हमेशा किसी गुरु के निर्देश पर ही करना चाहिए।
- योग में प्रत्येक आसन को करने के अपने ही तरीके होते है, जिसे उसी प्रकार करना चाहिए।
- योग करते समय आरामदायक कपड़े पहनने चाहिए।
उपसंहार:-
योग कईं प्रकार के होते है, जैसे:- राज योग, कर्म योग, भक्ति योग और ज्ञान योग। सन 2014 में भारत के प्रधानमंत्री द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ में 21 जून को योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा अपना लिया गया।
उसके बाद से ही प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाया जाता है। योग प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। इसलिए, हमें योग को अपने जीवन में अपनाना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करना चाहिए।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।