मेरे सपनों का भारत पर निबंध

मेरे सपनों का भारत पर निबंध : Essay on India of My Dreams in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘मेरे सपनों का भारत पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप मेरे सपनों का भारत पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
मेरे सपनों का भारत पर निबंध : Essay on India of My Dreams in Hindi
प्रस्तावना:-
प्रत्येक व्यक्ति अपने भविष्य के लिए सपने देखता है। भारत के भविष्य के लिए कईं तरह की उम्मीदें है। मेरे सपनों का भारत एक विकसित भारत होगा।
आज भारत में विकास हो रहा है, लेकिन उसकी गति काफी धीमी है। आज विकास और शिक्षा के क्षेत्र में भारत अन्य विकसित देशों से काफी पीछे है।
यदि भारत को विकसित देशों के साथ बराबरी करनी है, तो इसका विकास होना अत्यंत आवश्यक है। मेरे सपनों का भारत एक नया भारत होगा।
मेरे सपनों का भारत कैसा होगा?:-
मेरे सपनों का भारत एक शिक्षित व सभ्य समाज वाला भारत होगा। मैं भारत को विकिसित देशों की सूची में देखना चाहता हूँ।
इस देश का प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह पुरुष हो अथवा महिला, वह कोई भी जाति व धर्म का हो, वह शिक्षित होना चाहिए। यदि हमारा देश शिक्षित होगा तो देश विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में भी आगे बढ़ेगा।
मेरे सपनों का देश भ्रष्टाचार मुक्त भारत होगा। भारत में भ्रष्टाचार खत्म होने के बाद ही भारत एक विकसित राष्ट्र बन पाएगा।
मेरे सपनों का भारत समृद्ध व श्रेष्ठ भारत होगा और उसमें स्वस्थ राजनीति होगी। मेरे सपनों के भारत में गरीबी भी नहीं होगी। वह भारत सैन्यशक्ति वाला भारत होगा।
मेरे सपनों का भारत बनाने के लिए आवश्यक बातें:-
मेरे सपनों का भारत बनाने के लिए हमें बहुत से कार्य करने होंगे, तभी जाकर हमें अपने सपनों का भारत प्राप्त हो पाएगा। जो कि निम्नलिखित है:-
- शिक्षा प्राप्त करने के लिए सभी को बाध्य करना चाहिए।
- हमें देश में भ्रष्टाचार को कम करने का प्रयास करना चाहिए और उसे रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
- महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना चाहिए।
- तकनीकी व विज्ञान का विकास करना चाहिए।
- लोगों में जागरूकता फैलानी चाहिए, जिससे वह अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो सके।
- हमें धर्म व जाति से ऊपर उठकर भारत के विकास के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए।
- हमें देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने का प्रयास करना चाहिए।
- महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना चाहिए।
उपसंहार:-
मेरे सपनों का भारत बनाना इतना आसान नहीं है। इसके लिए हमें काफी अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। तभी जाकर हमें सपनों का भारत प्राप्त होगा, जो हम सभी प्राप्त करना चाहते है।
भारत के आजाद होने के बाद भारत ने काफी तरक्की की है, लेकिन अभी भी भारत एक अच्छी स्थिति में नहीं पहुंचा है।
मेरे सपनों का भारत वर्तमान भारत से काफी अच्छा होगा और विकिसित होगा। वह दुनिया के शक्तिशाली व विकसित देशों में से एक होगा।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।