भारतीय थल सेना पर निबंध

भारतीय थल सेना पर निबंध : Essay on Indian Land Force in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘भारतीय थल सेना पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप भारतीय थल सेना पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
भारतीय थल सेना पर निबंध : Essay on Indian Land Force in Hindi
प्रस्तावना:-
थल सेना भूमि पर कार्य करने वाली सेना है। सेना एक देश का सम्मान होती है। सेना के लिए देश की सुरक्षा उनका प्रथम धर्म होता है।
सैनिक देश की रक्षा के लिए अपने प्राण भी न्योंछावर कर देते है। जल सेना समुद्रों से, वायु सेना आकाश से व थल सेना जमीन पर रहकर देश की सुरक्षा करती है।
थल सेना सबसे महत्वपूर्ण सेना होती है, क्योंकि थल सेना देश की सीमाओं पर दिन-रात रहकर उसकी सुरक्षा करती है। भारत में तीन सेनाएं है, जो कि जल सेना, थल सेना व वायु सेना है।
थल सेना का महत्व:-
सेना किसी भी देश के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है। देश के आजाद होने के बाद से थल सेना ने देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
भारत ने पाकिस्तान व चीन के साथ जो युद्ध लड़े, उसमें थल सेना ने अपना पराक्रम दिखाया है और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।
जब भी देश में समस्या आती है, तो सबसे पहले थल सेना को ही याद किया जाता है। जब सेना रहती है, तो सभी लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस करते है।
जब भी कोई युद्ध होता है, तो सेना सबसे आगे जाकर खड़ी हो जाती है और देश की जनता पर कोई भी आंच नहीं आने देती है।
सेना न सिर्फ बाहरी समस्याओं से देश की रक्षा करती है, बल्कि जब कभी देश में आंतरिक समस्या उत्पन्न होती है या किसी व्यक्ति को सुरक्षा देनी होती है, तो भी सेना को ही याद किया जाता है।
थल सेना का इतिहास:-
भारत के आजाद होने से पहले भी सेना हुआ करती थी, लेकिन वह भारत की सेना न होकर ब्रिटिश सरकार की सेना होती थी। जब भारत आजाद हुआ, तो देश में विभाजन के कारण इसकी स्थिति काफी ख़राब हो गई थी।
उस समय काफी दंगे-फसाद हुए थे। जिससे विभिन्न प्रकार की समस्याएँ पैदा हुई। इसके बाद देश में कई तरह की विशेष सेना का गठन किया गया, जिससे देश की स्थिति को सुधारा जा सके।
थल सेना का गठन 1 अप्रैल 1895 को किया गया था और प्रथम सेना अध्यक्ष जनरल राजेंद्र सिंह थे। 15 जनवरी के दिन सेना दिवस मनाया जाता है, क्योंकि इस दिन के.एम. करियप्पा ने सेना की कमान ब्रिटिश सरकार से ली थी।
भारतीय सेना द्वारा लड़े गए युद्ध:-
भारतीय सेना ने देश की रक्षा के लिए कईं युद्ध लड़े है, जो कि निम्नलिखित है:-
- कश्मीर युद्ध 1947:- देश के आजाद होने के बाद भारतीय सेना ने सबसे पहले कश्मीर युद्ध लड़ा था, जिसमें पाकिस्तान ने कश्मीर राज्य को प्राप्त करने के लिए भारत पर हमला कर दिया था। तब भारतीय सेना ने अपना पराक्रम दिखाकर पाकिस्तान की सेना को खदेड़ दिया था।
- भारत व पाकिस्तान युद्ध 1965 व 1971:- पाकिस्तान ने फिर 2 बार और भारत पर हमला किया था, जो कि सन 1965 व 1971 में हुआ था। लेकिन भारत की सेना ने प्रत्येक बार देश पर आने वाली संकट को दूर किया है और अपने प्राण देकर इस देश की रक्षा की है।
- भारत-चीन युद्ध 1967:-
चीन और भारत के संबंध भी कोई खास नहीं है। चीन की सेना ने भारत के सिक्किम राज्य पर हमला किया था, जिसमें भारतीय सेना ने उनका मुकाबला किया। वैसे तो हम यह युद्ध हार गए थे, लेकिन भारत की सेना ने अपनी अंतिम साँस तक इस युद्ध को लड़ा था। - कारगिल युद्ध:- कारगिल का युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच में ही लड़ा गया था। इसमें पाकिस्तान की सेना ने कश्मीर के कारगिल जगह पर हमला किया था। जिसमें भारतीय सेना ने अपना पराक्रम दिखाया और पाकिस्तानी सेना को हराकर भगा दिया।
उपसंहार:-
भारत में कईं रेजिमेंट है। भारतीय सेना दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में से एक है। फिर भी भारत ने कभी भी किसी भी देश पर पहले हमला नहीं किया है, लेकिन यदि कोई देश भारत पर हमला करता है, तो देश की सेना उसका मुँहतोड़ जवाब देती है।
भारतीय सेना भारत का गर्व है। पूरा देश सेना का सम्मान करता है। आज सेना के पास आधुनिक हथियार है, जिससे सेना पल भर में अपने दुश्मनों को ख़त्म कर सकती है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।