इंटरनेट पर निबंध

इंटरनेट पर निबंध : Essay on Internet in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘इंटरनेट पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप इंटरनेट पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
इंटरनेट पर निबंध : Essay on Internet in Hindi
प्रस्तावना:-
इंटरनेट वर्तमान समय मे एक बहुत ही उपयोगी उपकरण बनकर उभरा है। आज नौजवान हो या बच्चा, सभी लोग इसका उपयोग आसानी से कर पा रहे है।
इसका उपयोग करना बहुत आसान है। इन्टरनेट ने आज मानव के विकास की रफ्तार को बहुत तेज़ कर दिया है।
वर्तमान समय मे इन्टरनेट के बिना मनुष्य का जीवन बहुत मुश्किल हो गया है। आज इसने बहुत से क्षेत्रों को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है।
प्राचीन समय में किसी ने भी यह नही सोचा होगा कि आने वाला समय इंटरनेट का युग होगा। आज 2 व्यक्ति अलग-अलग स्थानों पर होते हुए भी इंटरनेट की मदद से अपने आप को बहुत पास महसूस करते है।
आज एक व्यक्ति एक ही स्थान पर बैठे-बैठे इंटरनेट की सहायता से विश्व की समस्त जानकारियाँ प्राप्त कर सकता है।
इंटरनेट का अर्थ:-
इंटरनेट को यदि हम आसान शब्दों में समझे तो यह आपस मे जुड़े कंप्यूटर व मोबाइल का एक नेटवर्करूपी जाल होता है।
यह दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्क है जिसके माध्यम से दुनिया आपस मे जुड़ी हुई है। इंटरनेट को नेट व वेब के नाम से भी जाना जाता है।
इंटरनेट का अविष्कार व इतिहास:-
इंटरनेट के आविष्कार ने इस पूरी दुनिया को काफी हद तक बदलकर रख दिया। इसका अविष्कार टिम बर्नर्स ली ने सन 1969 में किया था।
इसका सबसे पहला उपयोग अमेरिकी प्रतिरक्षा एजेंसी ने अपनी गुप्त जानकारी को दूर स्थानों पर बिना किसी की नज़र में आए पहुँचाने के लिए उपयोग में लिया था।
यदि हम भारत की बात करें तो भारत मे सबसे पहले सन 1990 में इंटरनेट का पहली बार उपयोग किया गया था।
उस समय इंटरनेट बहुत जटिल हुआ करता था। इसका उपयोग हर किसी के लिए करना आसान नही था। इसे आसान बनाने का श्रेय एप्पल कंपनी को जाता है।
जिन्होंने पहली बार इसमें फाइल, फोल्डर और ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया। जिसके पश्चात इसका उपयोग बहुत आसान हो गया।
यदि, एप्पल कंपनी ऐसा नही करती तो आज भी इंटरनेट का उपयोग कोडिंग के माध्यम से ही किया जाता।
धीरे-धीरे इसका उपयोग लगातार बढ़ता रहा व इसके साथ-साथ कंप्यूटर का भी विकास होने लगा। कंप्यूटर में जमा आंकड़ों व सूचनाओं को साझा करने के लिए इंटरनेट का उपयोग किया जाने लगा।
इंटरनेट में कईं खामियां आई। धीरे-धीरे इन सभी खामियों को दूर किया गया और इसका विकास किया गया। जैसे-जैसे इसका विकास हुआ, वैसे-वैसे इंटरनेट का महत्व व फायदे पूरी दुनिया में दिखाई देने लगे।
इंटरनेट के स्तर:-
आज इंटरनेट के उपयोगकर्ता पूरी दुनिया मे फैले हुए है। इंटरनेट पर काम करने व इसका उपयोग करने को सर्फिंग कहते है।
इंटरनेट का उपयोग हम सीधे तौर पर नही कर सकते है। इसका उपयोग करने के लिए किसी न किसी सॉफ्टवेयर की आवश्यकता होती है।
इन्टरनेट पर मुख्य रूप से तीन स्तरों पर काम होता है:-
- पहले स्तर पर उपभोक्ता इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी को सिर्फ देख ही सकता है।
- दूसरे स्तर पर उपभोक्ता इंटरनेट से आंशिक रूप से जुड़ा होता है, जो इसमें अपनी वेबसाइट बना सकता है।
- तीसरे स्तर पर उपभोक्ता सीधे तौर पर स्वयं इन्टरनेट का हिस्सा बन जाता है।
इंटरनेट के लाभ:-
आज इंटरनेट का उपयोग काफी हद तक बढ़ गया है। वर्तमान समय में इंटरनेट के बिना बहुत से क्षेत्र पूरी तरह से समाप्त हो जायेंगे।
इंटरनेट विज्ञान द्वारा किये गए सबसे बड़े अविष्कारों में से एक है। आज हम इंटरनेट के माध्यम से एक जगह बैठकर ही पूरी दुनिया की जानकारी ग्रहण कर सकते है।
इन्टरनेट के प्रमुख लाभ निम्नलिखित है:-
- जहाँ पहले हमें बिजली व पानी के बिल, बस व रेल के टिकट को बुक करवाने जैसे कार्यों को करने के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ता था। लेकिन, इंटरनेट के माध्यम से आज हम ये सभी कार्य घर बैठे-बैठे समय पर पूरा कर सकते है।
- आज इंटरनेट के द्वारा व्यापार को एक देश में ही नही अपितु, पूरी दुनिया में आसानी से फैलाया जा सकता है। आज इसके माध्यम से व्यापारी सीधा उपभोक्ता से जुड़ सकता है। आज इंटरनेट के माध्यम से व्यापारी आसानी से व कम दामों पर अपने विज्ञापनों को उपभोक्ताओं तक पहुंचा सकता है।
- आज इंटरनेट के माध्यम से हम एक जगह बैठकर दूर बैठे लोगों से बातचीत कर सकते है व वीडियो कॉल के माध्यम से उन्हें देख भी सकते है।
- वर्तमान समय में इंटरनेट के माध्यम से घर बैठे-बैठे हम नौकरी खोज सकते है।
- आजकल बड़ी-बड़ी कम्पनियाँ इंटरनेट के माध्यम से घर बैठे-बैठे लोगो को घर पर रोजगार मुहैया करा रही है।
- आज हर घर में व्यक्ति इंटरनेट का उपयोग कर रहा है।
- इंटरनेट के माध्यम से लोग आज कईं बड़े-बड़े व्यापार करते है।
- आज पूरी दुनिया का कोई भी ऐसा क्षेत्र नही है, जहाँ पर इंटरनेट का उपयोग न हो।
इंटरनेट की हानियाँ:-
इंटरनेट के कईं लाभ है। आज इंटरनेट ने बहुत से क्षेत्रों में क्रांति ला दी है। लेकिन, प्रत्येक वस्तु की तरह इसके भी बहुत से नुकसान है। इन्टरनेट से होने वाली हानियाँ निम्नलिखित है:-
- आज इंटरनेट का उपयोग बहुत अधिक बढ़ गया है। जिस वजह से हमारी सभी व्यक्तिगत जानकारियाँ इंटरनेट पर उपलब्ध होती है। जिनकी चोरी होने का खतरा हमेशा बना रहता है।
- आपकी जानकारी को चुराने के लिए बहुत से लोग अवांछित ईमेल जैसे कार्य करते है।
- इंटरनेट के माध्यम से पोर्नोग्राफी जैसे काम लगातार बढ़ रहे है। जिससे युवा गलत राह पर जाने लगे है।
- इसका सबसे बड़ा नुकसान यह है कि जो भी इसका उपयोग करता है, उसे इसकी लत लग जाती है। जिसे छोड़ पाना बहुत मुश्किल हो जाता है।
- इसका उपयोग करने वाले लोगों को बहुत सी गंभीर बीमारियों का सामना भी करना पड़ता है।
- इंटरनेट की रफ्तार को और अधिक बढ़ाने के लिए लगातार उसकी तरंगों को बढ़ाया जा रहा है। जिससे बहुत से जीवों व पेड़-पौधों को बहुत नुकसान हो रहा है। इससे मानव के स्वास्थ्य पर भी लगातार बुरे प्रभाव पड़ रहे है।
उपसंहार:-
इंटरनेट वर्तमान दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण साधन है। इसके बिना जीवन की कल्पना करना बहुत मुश्किल है। इंटरनेट के माध्यम से हमें बहुत सी चीजों को सुधारने की जरुरत है।
इंटरनेट के बहुत से फायदे है, तो कुछ नुकसान भी है। हमें दोनों के मध्य संतुलन को बनाना होगा। ताकि, हम इंटरनेट का पूरा लाभ उठा सके।
आज इंटरनेट के माध्यम से एक बटन दबाने से पूरी दुनिया हमारे सामने खुल जाती है। आज मनुष्य इतना अधिक आगे बढ़ रहा है, उसमे इंटरनेट का बहुत बड़ा योगदान है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।