जंक फूड पर निबंध

Essay on Junk Food in Hindi

जंक फूड पर निबंध : Essay on Junk Food in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘जंक फूड पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप जंक फूड पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

जंक फूड पर निबंध : Essay on Junk Food in Hindi

प्रस्तावना:-

जंक फूड ऐसा भोजन होता है, जो देखने व खाने में तो बड़ा ही स्वादिष्ट होता है। लेकिन, वह हम सभी के शरीर के लिए हानिकारक होता है।

आज समय के साथ सब कुछ बदल रहा है। हम सभी का काफी विकास भी हो गया है। इसी के साथ हम सभी का रहन-सहन व खानपान भी बदल गया है।

आज लोग साधरण खाने के बजाए जंक फूड खाना ज्यादा पसंद करने लगे है। लोग रोटी-सब्जी की जगह पिज्जा-बर्गर खाना ज्यादा पसंद करते है।

यह जंक फूड बीमारियों की जड़ होता है। इससे हमें विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ होती है। जंक फूड जल्दी बन जाता है और यह खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है। लेकिन, यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बिलकुल भी सही नहीं होता है।

जंक फूड के नुकसान:-

  • बीमारियाँ:- सभी जंक फूड को खाने से काफी बीमारियाँ होती है। इन्हे खाने से पेट दर्द, सिर दर्द और विभिन्न प्रकार की खतरनाक बीमारियाँ भी होती है।
  • मोटापा:- जंक फूड खाने से हमारे शरीर में वसा की मात्रा बढ़ती है, जिससे हम मोटे हो जाते है। इससे हमारे शरीर में चर्बी भी बढ़ती है। जंक फूड हमारे शरीर में मोटापे को बढ़ाता है, जो हमारे स्वाथ्य के लिए काफी हानिकारक होता है।
  • पाचनतंत्र में समस्या:- जंक फूड हमारे पाचन तंत्र को बिगाड़ता है। जंक फूड को खाने से हमारे शरीर में भोजन को पचाने की क्षमता कम हो जाती है। जिससे हमारे द्वारा खाया हुआ भोजन पचता नहीं है और उसका पोषण हमें नहीं मिल पाता है।
  • ह्रदय से संबंधित बीमारियाँ:- यह जंक फूड खाने से हमें ह्रदय से संबंधित बीमारियाँ होने का खतरा बढ़ जाता है। यह हमारे ह्रदय के लिए बिलकुल भी सेहतमंद नहीं होते है। यह ह्रदय के रक्तचाप को प्रभावित करता है। इससे दिल का दौरा पड़ने की संभावना बढ़ती है।
  • डिप्रेशन की समस्या:- जंक फूड न सिर्फ हमें शारीरिक रूप से प्रभावित करता है बल्कि, यह हमें मानसिक रूप से भी प्रभावित करता है। इस खाने से डिप्रेशन की समस्या में भी बढ़ोत्तरी होती है।
  • रक्तचाप की समस्या:- जंक फूड खाने से यह हमारे शरीर में रक्तचाप को भी प्रभावित करता है। इसमें नमक व ऐसी सामग्री मिली होती है, जो हमारे शरीर के रक्तचाप को बढ़ा देती है, जो कि हमारे लिए काफी खतरनाक होती है।
  • मधुमेह की समस्या:- जंक फूड खाने से हमारे शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ती है। जिससे हमें मधुमेह होने का खतरा बढ़ जाता है। मधुमेह हमारे लिए एक घातक बीमारी है।

जंक फूड से हानि से कैसे बचा जाए?:-

हमसे जितना हो सके, हमें जंक फूड से दूर रहना चाहिए। हमें इन्हें खाने से परहेज करना चाहिए और जितना हो सके, इन्हें कम से कम खाना चाहिए। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक होता है।

हमें इनकी वजह से साधारण खाने व पौष्टिक खाने को महत्व देना चाहिए। साधारण खाना हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। यह हमें स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक होता है।

हमें बर्गर-पिज्जा की जगह फल आदि का सेवन करना चाहिए। यह हमारे शरीर में विटामिन एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की कमी को पूरा करते है।

उपसंहार:-

जंक फूड हमारे शरीर के लिए काफी हानिकारक होता है। यह हमारे शरीर में चर्बी बढ़ाने के साथ-साथ हमारे शरीर को कमजोर भी करता है।

इससे हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ पैदा होती है, जो हमारे शरीर को नुकसान पहुँचाती है।

इसकी वजह से हमें दिल से संबंधी बीमारियाँ, कोलेस्ट्रॉल से संबंधित समस्या, मोटापा से सम्बंधित समस्या और भी कईं प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

इसलिए, हमसे जितना हो सके, उतना जंक फूड को कम खाना चाहिए। इस प्रकार का भोजन हमें किसी भी प्रकार का पोषण प्रदान नहीं करता है। यह सिर्फ हमारे शरीर को कमजोर बनाता है।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (2 votes)

Similar Posts

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *