ज्ञान शक्ति है पर निबंध

ज्ञान शक्ति है पर निबंध : Essay on Knowledge is Power in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘ज्ञान शक्ति है पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप ज्ञान शक्ति है पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
ज्ञान शक्ति है पर निबंध : Essay on Knowledge is Power in Hindi
प्रस्तावना:-
ज्ञान एक ऐसा माध्यम है, जिससे पूरी दुनिया बदली जा सकती है। हमेशा से ही मनुष्य शक्ति को प्राप्त करना चाहता है।
पहले शक्ति हिंसा से व डरा-धमकाकर एकत्रित की जाती थी। लेकिन, धीरे-धीरे अब जिसके पास ज्ञान है, उसे ही शक्तिशाली माना जाता है।
आज पूरी दुनिया सिर्फ ज्ञान के पीछे ही भाग रही है। अब कोई भी युद्ध हथियार के आधार पर नही जीता जा सकता है। अब युद्ध सिर्फ ज्ञान के आधार पर ही जीता जा सकता है।
ज्ञान से एक कमजोर व्यक्ति भी दुनिया का सबसे शक्तिशाली मनुष्य बन सकता है व दुनिया पर राज कर सकता है।
ज्ञान ही शक्ति का अर्थ:-
किसी भी विषय का पूर्ण अध्ययन तथा उसके अनुभव से मिली जागरुकता व समझ को ज्ञान कहते है। वर्तमान समय मे ज्ञान को शक्ति का प्रतीक माना जाता है।
आज जिसके पास ज्ञान होता है, वह पूरी दुनिया को अपने समक्ष झुका सकता है।
एक महान लेखक फ्रेंसिस बेंकन का कहना है कि ज्ञानी व्यक्ति दुनिया की प्रत्येक समस्या को अपने दिमाग व अनुभवों के आधार पर समझदारी से सुलझा सकता है।
ज्ञान का महत्व:-
यह कथन बताना चाहता है कि ज्ञान मनुष्य के जीवन में सबसे अधिक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। आज मनुष्य दुनिया के सभी जीवों पर राज कर रहा है।
इसका क्या कारण है? क्योंकि ना तो मनुष्य उनसे शारीरिक रूप से मजबूत है और न ही उसमें उनके जितनी सहनशीलता है।
तो हमने सभी जीवों से इतनी जल्दी कैसे तरक्की कर ली? इसके पीछे का कारण मनुष्य का ज्ञान है।
जो उसे बाकी सभी प्राणियों से अलग बनाता है। इसी ज्ञान की वजह से ही आज मनुष्य सभी जीवों पर राज कर पा रहा है।
अज्ञानता है खतरनाक:-
अज्ञानता मनुष्य के लिए सबसे खतरनाक चीज है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि एक अज्ञान व्यक्ति को बहुत जल्दी मूर्ख बनाया जा सकता है।
अज्ञान व्यक्ति को गलत जानकारी देकर किसी भी चीज़ के खिलाफ भड़काया जा सकता है। अज्ञानता मनुष्य को एक ऐसे अंधकार में धकेल देती है, जिसे सिर्फ ज्ञान के माध्यम से ही बाहर निकला जा सकता है।
आज्ञान व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित रह जाता है। उस पर उससे कम शक्ति का व्यक्ति राज कर उसका उपयोग कर सकता है।
आधा ज्ञान अज्ञानता से खतरनाक होता है:-
आधा ज्ञान हमेशा ही खतरनाक होता है। हमारे बड़े हमेशा ही यह कहते है कि यदि आपको पूरा ज्ञान न हो तो अधूरे ज्ञान से काम को शुरू न करे। इसके परिणाम बुरे हो सकते है।
ज्ञान एक शक्ति जरूर है, लेकिन इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए। कम जानकरी भी आपको नुकसान पहुँचा सकती है।
उपसंहार:-
ज्ञान एक शक्ति है। इसका उपयोग सही तरीके से किया जाना चाहिए। ज्ञानी व्यक्ति सभी लोगों को अपने ज्ञान से अपने वश में कर सकता है। इसलिए ज्ञानी व्यक्ति की ज़िमेदारी भी बहुत अधिक बढ़ जाती है।
क्योंकि, वह लोगों को जो कुछ भी कहेगा, सभी लोग उसकी बातों को सच मान लेंगे। इसलिए, उसे हमेशा सही जानकारी लोगों तक पहुँचानी चाहिए।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।