श्रम दिवस पर निबंध

Essay on Labour Day in Hindi

श्रम दिवस पर निबंध : Essay on Labour Day in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘श्रम दिवस पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप श्रम दिवस पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

श्रम दिवस पर निबंध : Essay on Labour Day in Hindi

प्रस्तावना:-

श्रम दिवस श्रमिक वर्ग के लिए एक महत्वपूर्ण दिवस है। श्रमिक वर्ग इस समाज के सबसे मेहनती होते है। मजदुर वर्ग में वह सभी लोग आते है, जो किसी संस्था व व्यक्ति के अंतर्गत कार्य करते है और उसके बदले उन्हें मजदूरी दी जाती है।

इनके बिना कईं महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण नहीं हो सकते है। श्रम दिवस को मजदूर दिवस व मई दिवस के रूप में भी जाना जाता है। इसे राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। श्रमिक दिवस को अलग-अलग देश में अलग-अलग समय में मनाया जाता है।

श्रम दिवस कब मनाया जाता है?:-

प्रत्येक वर्ष 1 मई के दिन सम्पूर्ण विश्व में अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस मनाया जाता है। भारत में मजदूर दिवस पहली बार चेन्नई में 1 मई 1923 को मनाया गया था।

इस समय ही मजदूर आंदोलनों की शुरुआत हुई थी। जिसके बाद ही प्रतिवर्ष इसी दिन को भारत में श्रम दिवस मनाया जाने लगा।

श्रम दिवस का इतिहास:-

1 मई 1986 को अमेरिका के एक मजदूर संघ ने 8 घंटे से अधिक कार्य न करने के लिए हड़ताल शुरू की।

4 मई को शिकागो के हेमार्केट में पुलिस जब भीड़ को संभालने का प्रयास कर रही थी, तब किसी व्यक्ति ने वहाँ पर बम लगा दिया, जिससे वहाँ खड़ी पुलिस ने अंधाधुंध गोलियां चला दी, जिससे वहाँ खड़े कईं मजदूर लोग मारे गए और 100 से भी अधिक लोग घायल हुए।

इसके बाद भी श्रमिकों को न्याय नहीं मिला, लेकिन समाजसेवियों के प्रयासों से कुछ समय बाद उनकी बातें मान ली गई और उनके कार्य का समय 8 घंटे कर दिया गया। इस दिन मजदूर वर्ग द्वारा बड़े उत्त्साह से रैलियां निकाली गई।

इससे पहले उनसे 14 से 15 घंटे तक कार्य करवाया जाता था। कार्य करते हुए कईं बार उन्हें चोटें लग जाती थी और कईं बार तो उनकी मृत्यु ही हो जाती थी।

श्रम दिवस मनाने का उद्देश्य:-

श्रम दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य मजदूरों के द्वारा किये गए कार्यों के लिए उनका सम्मान करना है। इस दिन को मजदूरों के योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है।

उनके प्रति हो रहे शोषण को रोकना भी इसको मनाने का मुख्य उद्देश्य है। इस दिन उन्हें एक दिन छुट्टी देकर कार्य से आराम दिया जाता है।

उपसंहार:-

मजदूर इस समाज का महत्वपूर्ण पहलु है। लेकिन, उनका इस समाज में लगातार शोषण होता आ रहा है। वह ईमानदारी से अपना कार्य करते है, लेकिन उनको उनकी मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पाता है।

इसलिए ही लोगों ने अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए हड़ताल की थी। इन मजदूरों को सम्मान देने के लिए मजदूर दिवस मनाया जाता है। श्रमिक दिवस श्रमिक लोगों के लिए एक समर्पित दिवस है।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

3.8/5 - (6 votes)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *