लीडरशिप पर निबंध

Essay on Leadership in Hindi

लीडरशिप पर निबंध : Essay on Leadership in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘लीडरशिप पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप लीडरशिप पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

लीडरशिप पर निबंध : Essay on Leadership in Hindi

प्रस्तावना:-

किसी भी समूह को सफल होने के लिए एक अच्छे लीडर की आवश्यकता होती है। लीडर शब्द लीड से बना हुआ है। जिसका अर्थ होता है:- मार्गदर्शन करना।

मार्गदर्शन किसी भी इंसान को सही राह पर ले जाने के लिए बहुत आवश्यक है। लीडरशिप का गुण एक मनुष्य को बाकी सभी लोगों से विशेष बनाता है।

एक मनुष्य द्वारा अपने अंदर लीडरशिप के गुण को विकसित किया जा सकता है। सफलता प्राप्त करने के लिए एक अच्छे लीडरशिप की बहुत आवश्यकता होती है।

व्यक्तिगत विकास हो चाहे सामुहिक विकास, लीडरशिप बहुत आवश्यक है। इसलिए, एक लीडर का अच्छा होना बहुत आवश्यक है।

लीडरशिप का महत्व:-

लीडरशिप का महत्व किसी भी इंसान के दिमाग जितना महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि, जिस प्रकार एक मनुष्य का दिमाग उसके अंगों को निर्देश देता है।

ठीक, उसी प्रकार लीडरशिप भी पूरे समूह को निर्देश देता है। लीडरशिप अपने समूह के लोगों को उनकी योग्यता के अनुसार कार्य प्रदान कर उनसे कार्य संपन्न करवाती है।

उन्हें समय-समय पर प्रोत्सहित करती है। एक लीडरशिप का कार्य अपने समूह के लोगों के कार्यों की सीमा निर्धारित करना नही बल्कि, उन्हें उनकी क्षमता के आधार पर खुली छूट देना है।

ताकि वें लोग अपने काम को अपने तरीके से कर सके, न कि किसी सीमा में बंधकर कार्य करें।

लीडरशिप के प्रकार:-

यदि हम लीडरशिप के प्रकार की बात करें तो वैसे तो इसके कोई प्रकार नही होते है। लेकिन, मुख्य रूप से इसे तीन भागों में बाँटकर समझा जा सकता है:-

  1. जब कोई व्यक्ति किसी क्षेत्र में महारत हासिल कर लेता है और उसके आधार पर लोगों को दिशा-निर्देश देता है, तो उसे योग्यता के आधार पर लीडरशिप कहते है।
  2. यदि किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व में लीडरशिप का गुण होता है, तो उसे व्यक्तित्व आधारित लीडरशिप कहते है।
  3. यदि कोई व्यक्ति एक पद पर बैठा है, उसके आधार पर लीडरशिप करता है, तो उसे पद पर आधारित लीडरशिप कहते है।

लीडर के गुण:-

समूह की सफलता के लिए उस समूह का लीडर योग्य होना चाहिए। उसमे बहुत से गुण होने चाहिए। एक लीडर को हमेशा अपने काम व अपनी टीम के प्रति हमेशा ही ईमानदार रहना चाहिए।

उसे मेहनती होना चाहिए ताकि, वह कभी मेहनत करने से न डरे। ताकि, उसे देखकर सभी लोग प्रोत्सहित हो और मेहनत करे।

एक लीडर को जो गुण अपनी टीम से चाहिए होते है, उसे वहीं गुण पहले अपने आप मे विकसित करने चाहिए।

उसे अपनी टीम को हमेशा ही आत्मविश्वास और अनुशासन से लीड करना चाहिए। एक लीडर को हमेशा ही शांत स्वभाव का होना चाहिए।

लीडरशिप यदि सही नही हुई तो एक समूह को पूरी तरह से बर्बाद भी कर सकती है। इसलिए, एक लीडर नही बल्कि एक सही लीडर ही अच्छे फैसले ले सकता है।

लीडरशिप के कार्य:-

लीडरशिप का मुख्य काम किसी भी समूह का मार्गदर्शन करना होता है। इसके साथ-साथ लीडरशिप का काम अपने समूह को साथ लेकर चलना भी है।

सभी को बराबर अवसर प्रदान करना है। इसके साथ ही अपने समूह के प्रत्येक सदस्य को उसकी विशेषता के आधार पर काम सौंपना होता है ताकि, वह अपना पूर्ण योगदान दे सके।

कईं बार लीडरशिप एक इंसान के हाथ मे न होकर एक पूरे समूह के हाथ मे होती है।

इसीलिए, उन सभी में आपस मे भी सही तालमेल होना चाहिए। एक लीडर सिर्फ अपने बारे में ही न सोचकर पूरे समूह के बारे में सोचता है।

देश के लिए लीडरशिप का महत्व:-

देश को चलाने के लिए एक सही लीडरशिप की आवश्यकता होती है। भारत जैसा देश जहाँ विभिन्न धर्मों के लोग साथ मिलकर रहते है।

प्रत्येक समुदाय व देश के प्रत्येक नागरिक को साथ लेकर चलना लीडरशिप का कर्तव्य है।

देश का विकास मुख्य रुप से लीडर द्वारा लिए गए निर्णयों के आधार पर होता है। इसलिए, देश के लीडर को सोच-समझकर फैसले लेने चाहिए।

उपसंहार:-

लीडरशिप का एक समूह की सफलता में बहुत बड़ा योगदान है। कहीं न कहीं एक समूह के कार्यों में व उसकी सोच में उसकी लीडरशिप के फैसलें झलकते है।

लीडर को अपने आप को पूरी तरह से अपने समूह के प्रति समर्पित होना चाहिए। लीडर का मुख्य काम अपने लोगों को साथ लेकर चलना होता है।

ताकि, किसी को भी अपना काम छोटा या बड़ा न लगे। सभी पूरी लगन से काम करें व अपने समूह को सफल बनाएं। लीडरशिप का गुण मनुष्य में धीरे-धीरे विकसित किया जा सकता है।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *