माँ पर निबंध

माँ पर निबंध : Essay on Mother in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘माँ पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप माँ पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
माँ पर निबंध : Essay on Mother in Hindi
प्रस्तावना:-
इस धरती पर हम सभी को लाने वाली और कोई नही हमारी माँ ही होती है। प्रत्येक प्राणी सबसे पहले इस दुनिया मे आने के बाद अपनी माँ को ही देखता है।
एक माँ का पूरा जीवन अपने बच्चे के लालन-पालन में लग जाता है, माँ चाहे इंसान की हो या जानवर की। सभी माँ अपने बच्चे से बहुत प्रेम करती है।
माँ के बिना एक बच्चे का पूरा जीवन निराधार हो जाता है। माँ ममता की देवी होती है। माँ बच्चे को जीवन देने के साथ जीवन जीने के उचित नियम भी सिखाती है। बच्चे को अच्छे संस्कार देने का काम भी माता का ही होता है।
माँ का महत्व:-
माँ एक ऐसा शब्द है, जिसे एक बच्चा हर मुश्किल परिस्थिति में लेता है। व्यक्ति चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए, लेकिन जब भी उसे कोई दुख होता है, तो वह किसी और को नही सिर्फ अपनी माँ को याद करता है।
एक व्यक्ति को जन्म देने से लेकर उसे इस दुनिया में सब कुछ से परिचित उसकी माँ ही करती है। एक व्यक्ति को सबसे अधिक प्रेम उसकी माँ के द्वारा ही किया जाता है। एक व्यक्ति चाहे कितनी भी तरक्की कर ले, लेकिन माँ के प्रेम को कभी खरीद नही सकता है।
माँ ही सबसे अच्छी शिक्षक होती है:-
इस धरती पर जब एक बच्चा जन्म लेता है, तो यह दुनिया उसके लिए नई होती है। एक बच्चे की पहली गुरु उसकी माँ ही होती है। एक माँ ही बच्चे को खाना, पीना, चलना, बोलना, आदि सीखाती है।
एक बच्चे को सबसे पहले अक्षर का ज्ञान उसकी माँ के द्वारा ही करवाया जाता है। माँ ही व्यक्ति को संस्कार देती है। एक व्यक्ति के व्यक्तित्व की नींव उसकी माँ के द्वारा ही रखी जाती है।
जब बच्चा कोई गलत काम करता है, तो माँ ही उसे जोर से डांट लगाती है। कोई भी माँ कभी भी यह नही चाहती कि उसका बेटा गलत राह पर जाए। इसलिए माँ हमेशा बच्चे का ध्यान रखती है।
मेरी माँ का व्यक्तित्व:-
मेरी माँ एक बहुत ही शांत महिला है। मेरी माँ एक घरेलू महिला है। वह बहुत ही मेहनती है। वह सुबह उठकर हम सभी के लिए सबसे पहले नाश्ता बनाती है।
उसके बाद हम सभी को विद्यालय के लिए तैयार कर हम सभी को विद्यालय भेजती है। पूरे घर का ध्यान रखती है। पूरा दिन घर के सभी लोगों का ध्यान रखती है।
जब मैं विद्यालय से घर आता हूँ तो मुझे पढ़ाती है। उन्होंने मुझे हमेशा ही विपत्तियों का सामना करने के लिए कहा है। वह कहती है कि हमें हमेशा विपत्तियों का सामना करना चाहिए, कभी भी उनसे दूर नहीं भागना चाहिए।
उपसंहार:-
माँ मात्र एक शब्द नही बल्कि एक बच्चे के लिए उसका पूरा जीवन होता है। हम वर्तमान समय में कितनी भी तरक्की कर लें, लेकिन हम कभी भी माँ की शिक्षा से ऊपर ककी शिक्षा प्राप्त नही कर सकते है।
माँ एक बच्चे का पूरा जीवन होती है। वहीं माँ के लिए उसका बच्चा भी उसकी पूरी दुनिया होती है। जब भी व्यक्ति कमजोर पड़ता है, तब वह हमेशा अपनी माँ को याद करता है।
माँ को भगवान से ऊपर का दर्जा दिया जाता है। माँ की पूजा तो भगवान भी करते है। माँ के चरणों में स्वर्ग माना गया है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।