संगीत पर निबंध

Essay on Music in Hindi

संगीत पर निबंध : Essay on Music in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘संगीत पर निबंध’ से संबंधित जानकारी प्रदान की है। यदि आप ‘संगीत पर निबंध’ खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़ें। तो चलिए शुरू करते है:-

संगीत पर निबंध : Essay on Music in Hindi

प्रस्तावना:-

संगीत सुनना पूरी दुनिया में सभी लोगो को पसंद है। संगीत एक ऐसी चीज है जो एक पल को सुखद और आनंदमय बनाता है। मनुष्य को जीवन में खुश और व्यस्त रहने के लिए संगीत सबसे अच्छा साधन है।

व्यस्त जीवन के थकावट और तनाव को दूर करने के लिए संगीत से बेहतर और कोई माध्यम हो ही नहीं सकता है।

इस व्यस्त, भीड़-भाड़ और भ्रष्ट संसार में, जहाँ हर कोई प्रत्येक समय एक-दूसरे को हानि पहुँचाना चाहता है और स्वयं को श्रेष्ठ साबित करने में लगा रहता है। ऐसे कठिन समय में संगीत हमें खुश व शांत रखता है और हमारे मस्तिष्क को शान्ति प्रदान करने में मदद करता है।

लोग टेलीविज़न, रेडियो, मोबाइल और म्यूजिक प्लेयर की मदद से गाने सुनते है। आजकल टेलीविज़न पर कईं रियलिटी शो आते है, जो नई प्रतिभाओं को गाना गाने का मौका देते है।

इससे नए लोगों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है और वह काफी कम समय में लोकप्रिय बन जाते है। हमारे देश के कोने-कोने से नए लोग रियलिटी शो में भाग लेने और गाना गाने का सपना देखते है।

मैंने अपने वास्तविक जीवन में स्वयं यह महसूस किया है कि संगीत वास्तव में हमेशा खुश रखने में सहायता करने वाला एक साधन है। संगीत को लोग इतना अधिक पसंद करते है कि कोई भी जश्न एवं उत्सव होता है, तो उसमें संगीत अवश्य बजाते है।

संगीत सिर्फ मन को शांति और सुकून ही नहीं पहुंचाता है, बल्कि भविष्य में एक अच्छा करियर बनाने का रास्ता भी प्रदान करता है। संगीत ध्यान और योग से अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह हमारे शरीर और दिमाग दोनों को लाभ पहुँचाता है।

हम पूरे दिन में कभी भी संगीत सुन सकते है, मध्यम आवाज में संगीत सुनना एक बहुत ही अच्छी आदत है, क्योंकि अधिक आवाज में संगीत सुनने से हमारे कान खराब हो सकते है और मस्तिष्क में पीड़ा हो सकती है।

मैं हमेशा अपनी पढ़ाई के समय पर संगीत सुनना पसंद करता हूँ और विशेष रुप से अपनी परीक्षा के समय पर संगीत सुनना मेरे लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

पढ़ाई के दौरान संगीत मेरी एकाग्रता को बढ़ाने में काफी मदद करता है, क्योंकि यह दिमाग को शांत रखता है। जिससे मेरी एकाग्रता बनी रहती है और यह वास्तव में मुझे काफी अच्छा परिणाम भी देता है।

जिसके कारण मैं अपनी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर पाता हूँ। संगीत योग की तरह है, जो हमें हमेशा खुश व शांत रखता है। इसके साथ ही यह हमारे शरीर में हार्मोन का संतुलन भी बनाए रखने में काफी मदद करता है।

जो लोग बस एवं रिक्शा चलाते है, वह हमेशा वाहन में रेडियो सुनते रहते है। इससे उन्हें काम करने की अलग ही ऊर्जा प्राप्त होती है।

वर्तमान समय में सभी के पास मोबाइल फ़ोन है और वह संगीत का आनंद लेना कभी नहीं भूलते है। संगीत सुनने से अलग प्रकार की ऊर्जा प्राप्त होती है।

जब भी किसी व्यक्ति का मनपसंद गाना बजता है, तो वह अक्सर गाना गुनगुनाने लगता है। हमारे देश में लोग कईं प्रकार के संगीत सुनते है, जैसे:- क्लासिकल, रीजनल, हिंदी बॉलीवुड गीत, भजन, आदि।

सभी गानों का अपना अलग रस होता है और जो लोग संगीत सुनते है, वह उसकी तरफ मंत्रमुग्ध हो जाते है। जन्मदिन का अवसर, त्यौहार, विवाह, आदि सभी कार्यक्रम संगीत के बिना अधूरे है।

ख़ुशी के प्रत्येक मौके तथा उत्सव पर लोग उसी के अनुसार गीत सुनते और गाते है। भारत में अनेक भाषाएँ बोली जाती है। अनेक भाषाओं में गीतों का निर्माण भी होता है।

अच्छा संगीत सभी के मन को मोह लेता है। गाना सुनना और गाना गाना सभी लोगों को पसंद है। जब हम किसी तनाव में होते है, तो उस समय संगीत सुनने से मस्तिष्क को राहत मिलती है। संगीत का हमारे स्वस्थ पर काफी अच्छा असर पड़ता है।

यह हमारे शरीर को स्वस्थ तथा हमारे मन को शांत बनाए रखता है। वर्तमान समय में भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के इतने अधिक होने और मित्रों की कमी होने के बाद संगीत ही हमारा मित्र बनता है, जो हमें खुश रखता है और मस्तिष्क को राहत तथा शांति पहुँचाता है।

बॉलीवुड मे संगीत का काफी बड़ा व्यापार है। यहाँ संगीतकार एवं गायक-गायिका सभी मशहूर है और आम जनता उन्हें काफी पसंद करती है। मैंने भी अपने जीवन में इस बात को कईं बार महसूस किया है कि संगीत हमें खुश रहने में काफी सहायता प्रदान करता है।

संगीत एक व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण और शक्तिशाली साधन हो सकता है। वर्तमान समय में देश के लोकप्रिय बॉलीवुड गायक-गायिका तथा संगीतकार करोड़ों रूपए कमाते है।

जो व्यक्ति संगीत सुनना एवं गाना पसंद करता है और अपने जीवन में इसके महत्व को जानता है। जो व्यक्ति संगीत सुनता एवं बजाता है, वह अपने जीवन में कभी किसी समस्या से तंग नहीं होता है।

आजकल माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ाई के अतिरिक्त संगीत सीखने के लिए संगीत विद्यालय में भी भेज देते है, ताकि उनके बच्चे अपने सपनों को पूरा कर सके।

संगीत सीखने में काफी अधिक परिश्रम की आवश्यकता होती है। इसे सीखने में शिक्षक अथवा शिक्षिका से सभी प्रकार के सुर-ताल सीखना होया है।

एक बार यदि कोई व्यक्ति संगीत क्षेत्र में नाम बना लेता है, तो वह कभी पीछे मुड़कर नहीं देखता है। भारत में कईं ऐसी शानदार म्यूजिक कंपनियां मौजूद है, जो गायक-गायिकाओं को गाने का अवसर प्रदान करती है।

कोई संगीतकार यदि एक बार लोकप्रिय हो गया, तो लाखों लोग उनके चाहने वाले बन जाते है। हमारे देश के मशहूर बॉलीवुड गायक-गायिकाओं के गाए हुए गाने कभी पुराने नहीं होते है।

बॉलीवुड के पुराने गानों को लोग आज भी बड़े मन से सुनते है। पुराने गानों को सुनने से उन्हें सुकून मिलता है। मनोरंजन के लिए आमतौर पर प्रत्येक व्यक्ति संगीत सुनता है।

यह मन को शांत करने में मदद करता है और साथ ही जीवन में कुछ बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। कईं लोगों को किसी मौके पर या किसी कार्यक्रम में संगीत सुनना और बजाना पसंद होता है।

आमतौर पर विद्यार्थी हैडफ़ोन लगाकर संगीत सुनते है और पढ़ते भी है। इससे मन को सुकून मिलता है। संगीत सीखाकर व्यक्ति विद्यालय में संगीत शिक्षक की नौकरी प्राप्त कर सकता है।

इसके लिए संगीत से संबंधित डिग्री होने के साथ-साथ संगीत का विशेष ज्ञान होना भी आवश्यक है। इसी प्रकार की पूजा-अर्चना में संगीत का अपना अलग महत्व है। मंदिरों तथा अन्य धार्मिक स्थानों पर भक्ति गीत बजाए जाते है।

यदि पूजा का माहौल है, तो भजन बजाए जाते है और यदि कोई जन्मदिन का अवसर है, तो मस्ती भरे गाने बजाए जाते है। लोग संगीत सुनकर एवं बजाकर अपनी ख़ुशी का इज़हार करने की कला रखते है।

कुछ लोग हर समय संगीत सुनने के आदी हो जाते है, जैसे:- कार्यालय में, घर के रास्ते में एवं किसी भी समय, जब वह व्यस्त नही होते है। यह जीवन की सभी समस्याओं से दूर करता है और समस्या का समाधान देता है।

निष्कर्ष:-

संगीत हमें खुश रखता है और हमारे शरीर में हार्मोन के संतुलन को भी बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही संगीत हमारे शरीर व मस्तिष्क को आराम देने का भी कार्य करता है।

जिसके कारण यह शारीरिक और मानसिक रुप से हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में हमारी सहायता करता है। संगीत मस्तिष्क और मन को शांति प्रदान करने वाला एक काफी शक्तिशाली माध्यम है और यह सभी लोगों तक काफी सकारात्मक संदेश पहुँचाता है।

यह हमें मोटापा तथा मानसिक समस्याओं से भी बचाने का कार्य करता है। प्रतिदिन प्रातःकाल में संगीत सुनना मुझे काफी पसंद है। संगीत हमारे जीवन को पहले से अच्छा बनाने का कार्य करता है।

संगीत हमारे हृदय के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है और यह एक अच्छी नींद प्राप्त करने में भी हमारी सहायता करता हैं।

संगीत की प्रवृत्ति प्रोत्साहन तथा बढ़ावा देने की भी है, जो सभी नकारात्मक विचारों को हटाकर सकारात्मक विचारों तथा मनुष्य की एकाग्रता की शक्ति को बढ़ाने का कार्य भी करता है।

संगीत हमारे सबसे प्रिय व्यक्ति के साथ बिताई हुई उन सभी अच्छी यादों को पुनः ताजा करने में हमारी सहायता करता है।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान कि गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

4.9/5 - (51 votes)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *