मेरा शहर पर निबंध

मेरा शहर पर निबंध : Essay on My City in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘मेरा शहर पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप मेरा शहर पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
मेरा शहर पर निबंध : Essay on My City in Hindi
प्रस्तावना:-
मेरा शहर जयपुर है, इसे गुलाबी नगरी भी कहा जाता है। यह काफी सुंदर जगहों में से एक है। मुझे मेरा शहर काफी पसंद है। यहाँ घूमने के लिए बहुत सी जगहें है। प्रतिवर्ष यहाँ लाखों लोग देश-विदेश से घूमने के लिए आते है।
मैंने अपना पूरा बचपन जयपुर शहर में बिताया है। यहाँ सड़कों पर हमेशा ही रौनक रहती है और वाहन दौड़ते रहते है। जयपुर शहर राजस्थान राज्य की राजधानी है।
मेरे शहर में घूमने के स्थान:-
जयपुर शहर घूमने के लिए काफी प्रसिद्ध स्थान है। यहाँ पर बहुत सी ऐसी जगहें मौजूद है, जहाँ लोग घूमना काफी पसंद करते है।
यहाँ पर हवामहल, जलमहल, आमेर का किला, जंतर-मंतर, जयगढ़ और भी कईं ऐतिहासिक स्थल है, जो पर्यटन के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
यहाँ पर काफी प्रसिद्ध मंदिर भी है, जैसे:- बिरला मंदिर, ढेर के बालाजी, आदि। जयपुर शहर पर्यटन में काफी प्रसिद्ध जगहों में से एक है। यहाँ प्रतिवर्ष लाखों लोग घूमने के लिए आते है। यहाँ देश के लोग ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग आते है।
मेरे शहर का विकास:-
जयपुर शहर विकास की राह में काफी आगे है। यहाँ सभी प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध है। यहाँ पर चिकित्सा, विद्यालय, सड़कें और विश्वविद्यालय, आदि मौजूद है।
विकास की राह में जयपुर शहर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। यहाँ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा व मेट्रो प्रणाली की सुविधाएँ भी लोगों को मिल रही है। यहाँ सड़के चौड़ी व सीधी है। यहाँ शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार विकसित हो रहे है।
मेरे शहर का निर्माण:-
जयपुर शहर का निर्माण सवाई जयसिंह द्वारा सन 1727 ईस्वी में करवाया गया था। सवाई जयसिंह आमेर के राजा थे।
वहाँ पानी की कमी व अधिक लोग होने के कारण राजा जयसिंह ने जयपुर शहर का निर्माण करवाया, ताकि आमेर के लोगों को जयपुर में स्थानांतरित किया जा सके।
राजा ने 6 गाँवों को मिलाकर जयपुर शहर का निर्माण करवाया था। जयपुर शहर की वास्तुकला का निर्माण वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य द्वारा किया गया था। काफी ख़ास ध्यान देकर जयपुर शहर का निर्माण किया गया है।
उपसंहार:-
मेरा शहर काफी सुन्दर शहरों में से एक है। मुझे यहाँ रहना काफी पसंद है। मेरे शहर में सभी सुविधाएँ उपलब्ध है। मेरा शहर स्वच्छ शहरों में से एक है। यहाँ काफी साफ-सफाई रहती है।
मेरा शहर काफी प्रसिद्ध शहरों में से एक है। इसे गुलाबी नगरी के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यहाँ पर सभी घर व दुकानें गुलाबी रंग से रंगे गए है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।