मेरा सपना पर निबंध

मेरा सपना पर निबंध : Essay on My Dream in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘मेरा सपना पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप मेरा सपना पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
मेरा सपना पर निबंध : Essay on My Dream in Hindi
प्रस्तावना:-
प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में कुछ लक्ष्य होते है, जिन्हें वह प्राप्त करना चाहता है और उसके लिए वह मेहनत करता है। मेरा भी बचपन से एक चिकित्सक बनने का सपना है।
जब कभी भी में किसी चिकित्सक को किसी की सहायता करते देखता थी, तो मुझे उससे काफी प्रेरणा मिलती है। हमें जीवन में कुछ न कुछ पाने की चाहत रहती है, जिसे हम अपना सपना बना लेते है।
जिसे पाने के लिए हमें दिन-रात मेहनत करते है। बिलकुल ऐसा ही सपना मेरा भी है। मैं एक चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करना चाहता हूँ।
बचपन से ही बच्चों को भविष्य में क्या करोगे? जैसे प्रश्न पूछे जाते है। जिससे बच्चे बचपन से ही अपना सपना चुन लेते है, जिसे वह पूरा करने का प्रयास करते है।
चिकित्सा को अपना सपना चुनने का कारण:-
बचपन से ही मेरा एक चिकित्सक बनने का सपना है। चिकित्सक एक ऐसा व्यक्ति होता है, जिसे दुनिया में भगवान का दर्जा दिया जाता है। वह बीमार व्यक्ति की सहायता करता है।
प्रत्येक व्यक्ति को कभी न कभी जीवन में चिकित्सक की आवश्यकता होती है। चिकित्सक सभी की सहायता करता है। मुझे भी चिकित्सक बनकर लोगों की सहायता करना है।
मैं चिकित्सक बनकर बीमार व्यक्तियों का उपचार करना चाहता हूँ। गरीबों का उपचार करके उनकी सहायता करना चाहता हूँ।
अपने सपने को प्राप्त करने के लिए आवश्यक बातें:-
अपने सपने को प्राप्त करने के लिए हमें जीवन में कईं बातों का ध्यान रखना होता है, जो कि निम्न प्रकार से है:-
- हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
- हमें हमेशा ही सकारात्मक वातावरण में रहना चाहिए, कभी भी स्वयं को नकारात्मक न होने दें।
- हमें अपनी गलतियों से हमेशा सीखना चाहिए।
- समय-समय पर हमें स्वयं को अपने सपने के बारे में याद दिलाते रहना चाहिए।
- हमें अपने सपने के प्रति हमेशा प्रेरित रहना चाहिए।
- हमें अपने सपने को प्राप्त करने के लिए हमेशा लगनता से मेहनत करनी चाहिए, तभी हम अपने सपने को प्राप्त कर पाएंगे।
उपसंहार:-
सपने देखना प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार होता है। प्रत्येक व्यक्ति बचपन से ही कोई न कोई सपना देखता है। जिसे पूरा करने के लिए उसे काफी मेहनत करनी पड़ती है। हमें अपने सपने को प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास करते रहने चाहिए।
समय-समय पर हमें कईं समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन हमें उनसे घबराना नहीं चाहिए और लगातार अपने प्रयास करते रहने चाहिए। आप अपनी तरफ से प्रयास करते रहें और एक दिन आपका सपना पूरा हो जाएगा।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।