मेरा भारत महान पर निबंध

मेरा भारत महान पर निबंध : Essay on My Great India in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘मेरा भारत महान पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप मेरा भारत महान पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
मेरा भारत महान पर निबंध : Essay on My Great India in Hindi
प्रस्तावना:-
मेरे देश का नाम भारत है। भारत एक महान देश है। भारत काफी बड़ा देश है, जिसमें काफी बड़ी जनसंख्या में लोग रहते है। भारत एक ऐसा देश है, जहाँ कईं धर्मों व जातियों के लोग एक साथ रहते है।
भारत एक महान संस्कृति वाला देश है। भारत की संस्कृति दुनिया की सबसे पुरानी संस्कृति है। भारत एक त्योहारों वाला देश है। यह देश त्योहारों का देश है, जहाँ दुनिया में सबसे ज्यादा त्योंहार मनाए जाते है।
भारत का इतिहास:-
भारत का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है। इस देश में कईं महान लोगों ने जन्म लिया है। भारत कईं वर्षों तक गुलाम रहा है। पहले मुगलों व उसके बाद अंग्रेजों के शासन में भारत ने गुलामी का स्वाद चखा है।
भारत 200 वर्षों तक गुलाम रहा है, लेकिन उसने कभी भी आजादी का सपना नहीं छोड़ा। हमेशा ही भारत के लोगों ने अपनी आजादी के लिए लड़ाई लड़ी है। कईं लोगों ने अपनी कुर्बानी देकर इस देश के आजादी के सपने को पूरा किया है।
भारत हमेशा से ही वीरों की धरती रहा है। इन वीरों ने इस देश की रक्षा के लिए अपनी जान की भी फ़िक्र नहीं की। कईं क्रान्तियों के बाद 15 अगस्त 1947 को आखिरकार भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। आज भारत एक स्वतंत्र देश है।
भारत की विशेषताएँ:-
- भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, इसका संविधान लिखित रूप से है।
- भारत में कईं धर्म व जातियों के लोग एक साथ मिलकर रहते है।
- भारत एक विविधता वाला देश है, जहाँ अलग-अलग संस्कृति, भाषा व पोशाक है।
- भारत अनेकता में एकता वाला देश है। जहाँ अलग-अलग तरह के लोग एक साथ रहते है।
- भारत एक स्वतंत्र देश है, जहाँ आप आजादी से अपना जीवन जी सकते है।
- भारत का संविधान दुनिया का सबसे लचीला संविधान है।
भारत की संस्कृति:-
भारत की संस्कृति काफी महान है। इस देश की संस्कृति अनेकता में एकता वाली संस्कृति है। किसी भी देश के विकास में उसकी संस्कृति का भी बहुत बड़ा योगदान होता है।
भारत की संस्कृति उसके भूगोल के समान ही भिन्न-भिन्न है। इसके प्रत्येक राज्य में अलग भाषा, पहनावा व भोजन है, लेकिन फिर भी यह एक है। यहाँ त्योंहार किसी जाति तथा धर्म तक ही सिमित नहीं है, बल्कि सभी लोग साथ में त्योंहारों का आनंद लेते है।
कईं देशों की संस्कृति समय के साथ समाप्त होती गई है, लेकिन भारत की संस्कृति इतने उतार-चढ़ाव के बाद भी अपने अस्तित्व मे ही है। इतने वर्षों तक गुलाम रहने के बावजूद भी हमनें अपनी संस्कृति को नहीं भुलाया है।
उपसंहार:-
एक समय ऐसा भी था, जब भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। लेकिन विदेशी ताकतों के लूटपाट के कारण हममें सब कुछ खो दिया।
भारत एक आस्था वाला देश है, जहाँ पूजा-पाठ को काफी महत्व दिया जाता है। भारत आज विकास की राह में भी काफी आगे बढ़ चुका है। आज हम प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रहे है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।