मेरे शिक्षक पर निबंध

Essay on My Teacher in Hindi

मेरे शिक्षक पर निबंध : Essay on My Teacher in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘मेरे शिक्षक पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप मेरे शिक्षक पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

मेरे शिक्षक पर निबंध : Essay on My Teacher in Hindi

प्रस्तावना:-

एक विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक काफी महत्वपूर्ण व्यक्ति होता है। एक शिक्षक ही होता है, जो विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करता है। शिक्षक के हाथ में ही देश का भविष्य होता है।

शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक होती है, जिसे हम एक शिक्षक से ही प्राप्त करते है। एक शिक्षक कुम्हार की तरह होता है, जो मटके को बनाते समय अंदर से तो सहलाता है और बाहर से पीटता है, जिससे मटका मजबूत बनता है।

उसी प्रकार एक शिक्षक भी अपने विद्यार्थी के साथ कठोरता के साथ व्यवहार करता है, ताकि वह मजबूत बने और भविष्य में कठिन परिस्थिति से लड़ सके।

शिक्षक का महत्व:-

एक शिक्षक विद्यार्थी का मार्गदर्शक होता है। वह उसे शिक्षा प्रदान करता है, जिससे वह भविष्य में अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर पाता है। एक शिक्षक विद्यार्थी को उसका अस्तित्व प्रदान करता है।

शिक्षक एक माली की तरह अपने विद्यार्थियों को पोषित करने का काम करता है। वह विद्यार्थियों को न सिर्फ किताबी ज्ञान प्रदान करता है, बल्कि वह उन्हें समाजिक व मानसिक ज्ञान भी प्रदान करता है, जिससे वह समाज में एक बेहतर मनुष्य बन पाता है।

एक शिक्षक विद्यार्थी की नींव बनता है। यदि नींव मजबूत होगी, तभी तो उस पर बनने वाली बिल्डिंग मजबूत होगी। यदि नींव मजबूत नहीं है, तो वह बिल्डिंग कुछ समय में ही नीचे गिर जाएगी।

इसलिए, एक शिक्षक का यह कर्तव्य है कि वह अपने विद्यार्थियों की नींव को मजबूत करें। शिक्षक एक चरित्र निर्माण करने वाला व्यक्ति होता है।

मेरे प्रिय शिक्षक:-

मेरे प्रिय शिक्षक का नाम रमेश है। वह हमें गणित का विषय पढ़ाते है। उनके पढ़ाने का तरीका मुझे काफी पसंद है। वह कमजोर बच्चों पर ज्यादा ध्यान देते है, जिससे हमारी कक्षा के सभी विद्यार्थियों के गणित में अंक काफी अच्छे आते है।

उनका व्यवहार सभी के साथ समान ही रहता है। वह कभी भी किसी के साथ भेदभाव नहीं करते है। वह स्वभाव में भी काफी शांत है। सभी विद्यार्थी उन्हें काफी पसंद करते है।

एक शिक्षक के गुण:-

एक शिक्षक हमेशा शांत स्वभाव का होना चाहिए। उसे हमेशा विद्यार्थियों के साथ समानता का व्यवहार करना चाहिए।

वह हमेशा खुशमिजाज व्यक्ति होना चाहिए, ताकि विद्यार्थी उससे बिना डर के प्रश्न पूछ सके। शिक्षक हमेशा सकारात्मक सोच का होना चाहिए, ताकि वह विद्यार्थियों को भी सकारात्मक बना सके।

एक शिक्षक हमेशा निर्मल स्वभाव का होना चाहिए। उसे हमेशा विद्यार्थियों के साथ घुल-मिलकर रहना चाहिए। प्रत्येक शिक्षक में सयंमता का गुण होना काफी आवश्यक है।

उपसंहार:-

एक विधयरथि के लिए शिक्षक काफी महत्वपूर्ण होता है। वह उसे एक महान व्यक्ति बनाने में सहायता करता है। पुराने समय से ही शिक्षा का प्रचलन रहा है।

लेकिन समय बदलने के साथ हि शिक्षा प्राप्त करने का तरीका बदल गया है। लेकिन, आज भी एक शिक्षक ही विद्यार्थी को शिक्षा प्रदान करता है। हमें हमेशा अपने शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि वह अपने जीवनभर का ज्ञान हमें प्रदान करते है।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *