समाचार-पत्र पर निबंध

समाचार-पत्र पर निबंध : Essay on Newspaper in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘समाचार-पत्र पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप समाचार-पत्र पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
समाचार-पत्र पर निबंध : Essay on Newspaper in Hindi
प्रस्तावना:-
समाचार-पत्र वर्तमान समय में समाचार प्राप्त करने का एक आवश्यक साधन है। समाचार-पत्र से दुनियाभर के समाचारों की जानकारी प्राप्त होती है।
आज तकनीकी का विकास होने से समाचार प्राप्त करने के नए-नए साधन आ गए है, लेकिन समाचार-पत्र का महत्व अभी भी समाप्त नहीं हुआ।
लोग सुबह-सुबह अख़बार को पढ़कर ही अपने दिन की शुरुआत करते है। अख़बार से देश-विदेश में होने वाली घटनाओं की जानकारी मिलती है। यह कईं भाषाओं में उपलब्ध है। समाचार-पत्र कागज में छपी हुई ख़बरें होती है।
समाचार-पत्र का इतिहास:-
भारत में समाचार-पत्र का इतिहास काफी पुराना नहीं है। भारत में समाचार-पत्र का प्रचलन ब्रिटिश सरकार के आने से ही आया है। पहली बार सन 1780 में ही भारत में समाचार-पत्र का प्रकाशन हुआ।
यह कलकत्ता में प्रकाशित किया गया था, जिसका नाम ‘दी बंगाल गैजेट’ था। इसका सम्पादन जेम्स हिक्की ने किया था।
इससे ही भारत में समाचार-पत्र का प्रारम्भ हुआ। ऐसे ही इसका विकास होते-होते आज भारत में अनेकों समाचार-पत्र अलग-अलग भाषाओं में आ गए है।
समाचार-पत्र का महत्व:-
समाचार-पत्र काफी महत्वपूर्ण होते है। इनसे दुनियाभर की ख़बरें व कईं ज्ञानवर्धक जानकारियाँ भी प्राप्त होती है। अखबार विद्यार्थियों व अन्य परीक्षाओं की तैयारी करने वालो के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है।
इससे उन्हें अपनी परीक्षा से संबंधी कईं महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त होती है। ज्यादातर दफ्तर जाने वाले लोग जिनके पास टेलीविज़न में समाचार देखने का समय नहीं होता है, वह समाचार-पत्र पढ़कर ही जानकारियाँ प्राप्त करते है।
समाचार-पत्र काफी महत्वपूर्ण इसलिए भी होता है, क्योंकि हमें इनसे दुनियाभर की ख़बरें सामने ही प्राप्त हो जाती है।
समाचार-पत्र के लाभ:-
समाचार-पत्र के होने से कईं फायदें है। इससे लोगों को अपने देश व विदेश की ख़बरें प्राप्त होती है। सरकार द्वारा जो भी नियम बनाए गए या सरकारी सूचनाएं होती है, वह सभी अखबारों में आती है।
जिससे आम लोगों को इसकी जानकारी होती है। इसमें विज्ञापन, नौकरी की जानकारी, अज्ञात जैसी कईं जानकारियाँ निहित होती है।
आज समाचार-पत्र एक रोजगार का साधन भी बन गया है। इससे कईं लोगों को रोजगार प्राप्त होता है। इसमें इतने कार्य होते है कि इससे कईं लोगों को रोजगार मिला हुआ है।
उपसंहार:-
समाचार-पत्र काफी ज्ञानवर्धक होते है। इनकी लोकप्रियता कभी भी काम नहीं हुई, बल्कि बढ़ी ही है। आजकल समाचार-पत्रों ने भी बदलती हुई तकनीकी को अपना लिया है और वह आजकल कागज के साथ-साथ एप्लीकेशन में भी आने लगे है।
आप अपने स्मार्टफ़ोन में भी समाचार-पत्र पढ़ सकते है। इससे आप कभी भी व कहीं भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।