शांति और सदभाव पर निबंध

Essay on Peace and Harmony in Hindi

शांति और सदभाव पर निबंध : Essay on Peace and Harmony in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘शांति और सदभाव पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप शांति और सदभाव पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

शांति और सदभाव पर निबंध : Essay on Peace and Harmony in Hindi

प्रस्तावना:-

शांति व सदभाव किसी भी परिवार, समाज व देश के निर्माण में महत्वपूर्ण घटक होता है। किसी भी देश में शांति के बिना उस देश को सुचारु रूप से चलाया नहीं जा सकता है।

शांति का होना काफी आवश्यक है, इसी से किसी भी देश का विकास संभव है। शांति और सदभाव होने पर ही मनुष्य अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है। जब देश में शांति का माहौल होता है, तभी वह देश अपनी प्रगति पर ध्यान दे सकता है।

शांति और सदभाव का महत्व:-

शांति और सदभाव का किसी भी देश व समाज में होना काफी आवश्यक है। सिर्फ वह देश ही विकास कर सकता है, जिसमें शांति कायम हो।

शांति व सदभाव से कोई भी देश मजबूत बन सकता है और इससे लोगों के बीच में प्रेमभाव भी बढ़ता है। बिना शांति के धीरे-धीरे वह देश टूटने लगता है और वहाँ के लोगों में दूरियां पैदा हो जाती है।

चाहे एक देश हो या परिवार, बिना शांति के उनका अस्तित्व समाप्त हो जाता है। उस देश को आर्थिक व सामाजिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

शांति व सदभाव को प्रभावित करने वाले घटक:-

  • धर्म:- आज कहीं न कहीं धर्म भी देश की शांति को भंग करने का मुख्य कारण बन गया है। आज प्रत्येक व्यक्ति अपने धर्म को बड़ा दिखने का प्रयास कर रहा है, जिससे लोगों के मध्य आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। धर्म के लिए लोग आपस में लड़ रहे है। न जाने कितनी ही बार धर्म के कारण देश में दंगे-फसाद होने लगे है।
  • राजनीती:- राजनेता अपने स्वार्थ के लिए इस देश की शांति को भंग करते रहते है। राजनेता सिर्फ वोट प्राप्त करने के लिए भिन्न-भिन्न जाति व धर्म के लोगों को आपस में लड़वाते है। वह अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए इस देश की कोई फ़िक्र नहीं करते है।
  • गरीबी:- कहीं न कहीं गरीबी भी एक देश में शांति को प्रभावित करती है। गरीबी से देश में कईं समस्याओं का जन्म होता है। लोगों को आवश्यक वस्तुएं भी प्राप्त नहीं हो पाती है। गरीबी के कारण व्यक्ति कभी-कभी गलत कार्य करने के लिए भी तैयार हो जाता है, जिससे देश में शांति प्रभावित होती है।
  • आतंकवाद:- वर्तमान समय में देश में शांति को भंग करने का मुख्य कारण आतंकवाद है। कुछ लोग अपना आतंक फैलाने के लिए आतंकवादी हमला करते है, जिससे देश में शांति व सदभाव ख़त्म हो जाते है।

भारत में शांति व सदभाव:-

भारत एक अनेक धर्मों वाला देश है, जहाँ पर कईं धर्मों के लोग एक साथ मिलकर रहते है। यह एक धर्मनिरपेक्ष देश है। यहाँ सभी धर्मों को समान रूप से सम्मान दिया जाता है।

भारत हमेशा से ही शांति प्रिय देश रहा है। यहाँ सभी को धार्मिक समानताएं दी जाती है, जिससे देश में शांति व सदभाव का माहौल बना रहता है।

लेकिन, कईं लोग अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए इस शांति को भंग करने का प्रयास करते है। जिस कारण कईं बार भारत को कईं समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे लोगों में दूरियां बढ़ती है और लोग धर्म के आधार पर बंट जाते है।

उपसंहार:-

शांति व सदभाव का हम सभी के जीवन में होना आवश्यक है। हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम अपने देश में शांति बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

देश में शांति व सदभाव रखने का कार्य सिर्फ सरकार व कानून का ही नहीं है, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है। देश में शांति बनाए रखने के लिए हमें धर्मों से बाहर आना होगा, तभी हम देश में शांति बना सकते है।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *